Auto सेक्टर में भूचाल! Maruti Suzuki ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं कर पाया, कौन सी कारें बनीं हीरो?

Maruti Suzuki ने FY26 में 23.4 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड प्रोडक्शन हासिल किया है, जिससे यह भारत की पहली कंपनी बन गई है जिसने इतना बड़ा आंकड़ा छुआ है. कंपनी अब प्रोडक्शन क्षमता को 40 लाख यूनिट्स तक बढ़ाने की तैयारी में है.
Auto सेक्टर में भूचाल! Maruti Suzuki ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं कर पाया, कौन सी कारें बनीं हीरो?

मारुति ने अपने नाम किया नया रिकॉर्ड (फोटो - AI जनरेटेड)

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki India) ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड किया है. कंपनी ने रिकॉर्ड प्रोडक्शन अपने नाम किया है. कंपनी ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में एक नया इतिहास रच दिया है. कंपनी ने इस दौरान 23.4 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड प्रोडक्शन हासिल किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. खास बात यह है कि यह उपलब्धि हासिल करने वाली मारुति सुजुकी भारत की पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है.

कंपनी ने न सिर्फ भारत में बल्कि अपने पेरेंट ग्रुप सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के ग्लोबल नेटवर्क में भी एक नई मिसाल कायम की है. यह पहली बार है जब सुजुकी के किसी भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ने इतना बड़ा प्रोडक्शन वॉल्यूम हासिल किया है.

किन कार का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन

Add Zee Business as a Preferred Source

इस रिकॉर्ड प्रोडक्शन में कंपनी की कई पॉपुलर कारों का बड़ा योगदान रहा. इस लिस्ट में ये गाड़ियां शामिल हैं, जिन्होंने सालभर शानदार प्रदर्शन किया है. इन सभी कारों का प्रोडक्शन 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा रहा, जो इनकी मजबूत डिमांड को दर्शाता है.

Maruti

कंपनी ने जताई खुशी

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ Hisashi Takeuchi ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह कंपनी के लिए गर्व का पल है. उन्होंने बताया कि दुनिया में बहुत कम कंपनियां हैं जो एक ही देश में इतना बड़ा प्रोडक्शन हासिल कर पाई हैं.

उनके मुताबिक, यह सफलता पिछले चार दशकों में बनाए गए मजबूत ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम का परिणाम है, जिसमें कर्मचारियों, वेंडर्स और डीलर्स का अहम योगदान रहा है.

भारत में कंपनी का प्रदर्शन बढ़िया

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में बढ़ती डिमांड और सरकार की नीतियों ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया है. खास तौर पर GST जैसे सुधारों ने मार्केट में भरोसा बढ़ाया और डिमांड को बढ़ावा दिया, जिससे कंपनी को रिकॉर्ड स्तर पर उत्पादन करने में मदद मिली.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मारुति सुजुकी अब अपनी उत्पादन क्षमता को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में इसे करीब 40 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष तक पहुंचाना है. इसके लिए कंपनी लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को मजबूत कर रही है.

कंपनी के पास कितने प्लांट?

फिलहाल कंपनी के पास चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं, जो गुरुग्राम, मानेसर, खरखोड़ा और हंसलपुर में स्थित हैं. इन सभी प्लांट्स की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता करीब 24 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष है.

इसके अलावा कंपनी ने अपने विस्तार की योजना के तहत मार्च 2026 में सानंद के खोराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में पांचवें प्लांट के लिए जमीन भी चिन्हित की है. यह नया प्लांट पूरी तरह शुरू होने के बाद हर साल 10 लाख यूनिट्स का उत्पादन कर सकेगा, जिससे कंपनी की कुल क्षमता में बड़ा इजाफा होगा.

कितने मॉडल बनाती है कंपनी?

मारुति सुजुकी फिलहाल घरेलू और एक्सपोर्ट मार्केट के लिए 17 मॉडल्स और 650 से ज्यादा वेरिएंट्स का उत्पादन करती है. कंपनी का फोकस अब भारत को एक ग्लोबल एक्सपोर्ट हब बनाने पर भी है, जिससे आने वाले समय में इसकी अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी और मजबूत हो सकती है.

Maruti Suzuki का यह रिकॉर्ड प्रोडक्शन न सिर्फ कंपनी की मजबूत मार्केट पकड़ को दिखाता है, बल्कि भारतीय ऑटो सेक्टर की तेजी से बढ़ती क्षमता और ग्लोबल पहचान को भी दर्शाता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Maruti Suzuki ने FY26 में कितना प्रोडक्शन किया?

कंपनी ने FY26 में 23.4 लाख यूनिट्स का रिकॉर्ड प्रोडक्शन किया.

Q2 कौन-कौन सी कारों ने सबसे ज्यादा योगदान दिया?

Dzire, Swift, Baleno, Ertiga और Fronx जैसे मॉडल्स ने, जिनका प्रोडक्शन 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा रहा.

Q3 क्या यह भारत में सबसे बड़ा प्रोडक्शन रिकॉर्ड है?

हां, Maruti Suzuki भारत की पहली कंपनी बनी है जिसने इतना बड़ा प्रोडक्शन आंकड़ा हासिल किया है.

Q4 कंपनी का अगला लक्ष्य क्या है?

कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर करीब 40 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष करना चाहती है.

Q5 Maruti Suzuki के कितने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं?

फिलहाल कंपनी के 4 प्लांट हैं और एक नया पांचवां प्लांट गुजरात के साणंद में बनाया जा रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6