&format=webp&quality=medium)
Maruti Suzuki Production: भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India) ने मजबूत बाजार मांग के चलते इस वर्ष सितंबर में कंपनी के उत्पादन में सालाना आधार पर 26% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई है. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, कंपनी ने सितंबर में अपने प्लांट में कुल 2,01,915 यूनिट का निर्माण किया, जबकि सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 1,59,743 यूनिट था.
कंपनी की ब्रेजा (Brezza), Ertiga, Fronx, XL6 6 और OEM मॉडल के उत्पादन में लगभग 27% की एनुअल ग्रोथ दर्ज की गई, जो एक वर्ष पहले की 62,752 यूनिट की तुलना में बढ़कर 79,496 यूनिट हो गई.
इस हफ्ते की शुरुआत में, वाहन निर्माता ने बताया कि सितंबर में कंपनी कुल बिक्री सालाना आधार पर 3% बढ़कर 1,89,665 यूनिट हो गई.
एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में सतर्क आशावाद के साथ आगे बढ़ रहा है. वहीं, फेस्टिव स्टॉकिंग, जीएसटी रेट में कमी (GST Rate Cut) और आयकर (Income Tax) में राहत से उपभोक्ता मांग में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है.
ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, सितंबर के बिक्री आंकड़ों से मिला-जुला रुझान देखने को मिला है. जहां, दोपहिया, तिपहिया, वाणिज्यिक वाहनों और ट्रैक्टरों में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं यात्री वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई.
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा, हम वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही के लिए सतर्क रूप से आशावादी बने हुए हैं. त्योहारी मांग, जीएसटी कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार और नए मॉडलों के लॉन्च के कारण यात्री वाहनों में हाई-सिंगल डिजिट की वृद्धि और वाणिज्यिक वाहनों में स्थिर मांग की उम्मीद कर रहे हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs
Q1. सितंबर 2025 में मारुति सुजुकी ने कुल कितने वाहन बनाए?
सितंबर 2025 में कंपनी ने कुल 2,01,915 यूनिट्स का उत्पादन किया, जो सितंबर 2024 के 1,59,743 यूनिट्स के मुकाबले 26% ज्यादा है.
Q2. किन मॉडलों में सबसे ज्यादा उत्पादन बढ़ोतरी देखने को मिली?
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी SUV और कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट में देखी गई.
Q3. क्या सभी मॉडल्स का उत्पादन बढ़ा है?
नहीं, कुछ मॉडल्स में बढ़ोतरी हुई है जबकि कुछ में नहीं.
Q4. इतनी बड़ी उत्पादन वृद्धि का कारण क्या है?
उत्पादन बढ़ने के पीछे मुख्य कारण त्योहारी मांग, नए मॉडल की लॉन्चिंग, निर्यात में भारी बढ़ोतरी और उपभोक्ता विश्वास और सरकारी प्रोत्साहन है.
Q5. सितंबर 2025 में कंपनी की कुल बिक्री कितनी रही?
सितंबर में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 1,89,665 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर लगभग 3% ज्यादा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
VIDEO: Diwali 2025 से पहले DA Hike, कितनी बढ़ेगी केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी?