&format=webp&quality=medium)
महंगी हो सकती हैं मारुति की कार (फाइल फोटो)
देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki ने अभी तक कीमतों को बढ़ाने का ऐलान नहीं किया था. लेकिन अब, कंपनी ऐसे संकेत दे रही है कि बहुत जल्द मारुति की गाड़ियों की कीमतें बढ़ सकती हैं. कंपनी कितनी कीमतें बढ़ाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. लेकिन कंपनी की ओर से ये बयान आया है.
कंपनी के मार्केटिंग एंड सेल्स, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा कि ग्लोबल वॉर की वजह से मारुति की सप्लाई चेन और प्रोडक्शन को तो कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन प्रोडक्शन कॉस्ट पर जरूर असर पड़ा है.
कंपनी की ओर से कहा गया है कि दिसंबर से हमारे ऊपर कमोडिटी की बढ़ती हुई कीमतों का प्रेशर है. हम जल्द ही रिव्यू करके प्राइस हाइक का अनाउंसमेंट करेंगे. बता दें कि अभी तक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में Tata Motors PV, JSW MG Motor और लग्जरी कंपनी जैसे BMW, Audi, Mercedes जैसी कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई हैं.
ये भी पढ़ें: Tata, Mahindra, Hyundai समेत इन कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट जारी, मार्च में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकी
इसके अलावा, कंपनी ने अपनी गाड़ियों की डिमांड को लेकर भी जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि -
इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि मारुति ई-विटारा की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इस कार का प्रोडक्शन बढ़ रहा है. ईवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी के पास 2000 ईवी मैन्युफैक्चर करने की कैपिसिटी है.
ये भी पढ़ें: 1 April 2026: गाड़ी खरीदना आज से महंगा, इन कंपनियों ने दिया झटका, जानें अब कितनी ढीली होगी जेब
कंपनी की छोटी गाड़ियों की सेल्स में फिर उछाल देखने को मिला है. हालांकि ये काफी मामूली तेजी है. लेकिन इस पर कंपनी ने कहा कि छोटी गाड़ियों का वेटिंग पीरियड एक महीने तक हो गया है.
कंपनी ने कहा कि मारुति का होम चार्जर पर ज्यादा फोकस है ताकि कस्टमर्स को मिले अच्छा एक्सपीरिएंस मिले. इसके अलावा, कंपनी अपने चार्जिंग नेटवर्क को शेयर नहीं करेगी. ये केवल मारुति EXCLUSIVE कस्टमर्स के लिए होगा. कंपनी किसी भी OEM के अच्छे प्रपोजल पर बातचीत करने के लिए तैयार है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. क्या मारुति अपनी कारों की कीमत बढ़ाने जा रही है?
कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत दिए हैं कि जल्द ही प्राइस हाइक का फैसला लिया जा सकता है.
2. Maruti कारों की कीमतें क्यों बढ़ा सकती है?
कंपनी के मुताबिक, दिसंबर से कमोडिटी और इनपुट कॉस्ट बढ़ने का दबाव है. इसी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है.
3. कंपनी की मार्च 2026 में सेल्स कैसी रही?
मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 2,25,251 यूनिट्स रही, जिसमें घरेलू बिक्री 1,69,428 यूनिट्स और एक्सपोर्ट 47,040 यूनिट्स शामिल हैं.
4. Maruti की EV, खासकर e-Vitara की डिमांड कैसी है?
Maruti e-Vitara को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कंपनी को हर दिन करीब 2000 इन्क्वायरी मिल रही हैं और पहले महीने में 2205 यूनिट्स की बिक्री हुई है.
5. कंपनी का EV और चार्जिंग नेटवर्क को लेकर क्या प्लान है?
कंपनी होम चार्जिंग पर ज्यादा फोकस कर रही है और अपना चार्जिंग नेटवर्क एक्सक्लूसिव रखना चाहती है, यानी यह केवल Maruti के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)