मारुति की इन कारों पर है 83000 रुपए तक डिस्‍काउंट, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगी और ज्‍यादा छूट

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एरिना डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाले विभिन्‍न मॉडलों पर 20 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट दे रही है.
मारुति की इन कारों पर है 83000 रुपए तक डिस्‍काउंट, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगी और ज्‍यादा छूट

पुरानी वैगनआर पर 83 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है. (फाइल फोटो)

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) एरिना डीलरशिप के जरिए बेचे जाने वाले विभिन्‍न मॉडलों पर 20 हजार रुपए से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट दे रही है. वहीं मारुति की पुरानी वैगनआर पर 83 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है. मारुति हाल में लॉन्‍च न्‍यू WagonR की सेल बढ़ाने के उद्देश्‍य से बंपर डिस्‍काउंट दे रही है.

कंपनी आल्‍टो 800 पर 43000 रुपए तक डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है. वहीं आल्‍टो K10 पर 58 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट मिल रहा है. अलग-अलग वैरिएंट पर डिस्‍काउंट भी भिन्‍न है. मारुति की बजट हैचबैक Celerio पर 63 हजार डिस्‍काउंट का ऑफर है. वहीं Celerio X पर 53 हजार रुपए का बेनिफिट ऑफर किया जा रहा है.

स्विफ्ट हैचबैक और डिजायर कॉम्‍पैक्‍ट पर क्रमश: 45 हजार और 60 हजार रुपए का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है. यही नहीं मारुति का पॉपुलर SUV ब्रेजा पर 20 हजार रुपए की छूट चल रही है. वैन के चहेते ग्राहकों को 33 हजार रुपए तक का डिस्‍काउंट ऑफर किया गया है. जबकि Eeco पर 13 हजार रुपए का डिस्‍काउंट है. कंपनी अपनी पॉपुलर वैन Omni को बंद करने पर विचार कर रही है. ऑटोकार इंडिया की खबर के मुताबिक मारुति सुजुकी के ये डिस्‍काउंट अलग-अलग डीलरशिप पर भिन्‍न हो सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6