Maruti Ignis कार का BS-VI वर्जन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस 

2020 Ignis BS-VI: मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2020 में 2020 Ignis BS-V कार को शोकेस किया था. इसकी डिजाइन एसयूवी की तरह है. नए अवतार में कंपनी ने इग्निस की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया है.
Maruti Ignis कार का BS-VI वर्जन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस 

कार का इंजन मैनुअल और एजीएस (AGS) ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है.

2020 Ignis BS-VI: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मंगलवार को अपनी प्रीमियम कॉम्पैक्ट कार इग्निस का BS-VI (2020 Ignis BS-VI) वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत 4.89 लाख रुपये से लेकर 7.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी है. नई इग्निस 1.2 लीटर पेट्रोल (Petrol) इंजन बेस्ड है. यह कार मैनुअल और ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस है. नई इग्निस दो रंगों- लुसेंट ऑरेंज और टर्क्यूऑयस ब्लू में उपलब्ध है. यहा कार तीन नई डुअल टोन कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी.

मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने खत्म हुए ऑटो एक्सपो 2020 में 2020 Ignis BS-V कार को शोकेस किया था. इसकी डिजाइन एसयूवी की तरह है. नए अवतार में कंपनी ने इग्निस की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया है. साथ ही इसमें रियर स्पॉयरल और रूफ रेल्स को भी जोड़ा है. बात अगर इंटीरियर की करें तो पुरानी इग्निस के मुकाबले नई इग्निस में अंतर है.

कार के इंजन की बात की जाए तो इसमें 1.2 लीटर बीएस 6 पेट्रोल इंजन है. इसका इंजन 6000 आरपीएम 83 पीएस पावर और 4200 आरपीएम पर 113 एनएम पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन मैनुअल और एजीएस (AGS) ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है.

Add Zee Business as a Preferred Source

मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि इग्निस ने नेक्सा (NEXA) पोर्टफोलियो में स्पेशल जगह बनाई है. इसका बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और अधिक स्पेस में तैयार इंटीरियल खास बनाते हैं. हमने इसे और आकर्षक बनाने के लिए इसमें हमने एसयूवी जैसी ऊंची सीट लगाई है. हमें पूरा भरोसा है कि एसयूवी डिजाइन वाली नई इग्निस कस्टमर्स को पसंद आएगी.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

बता दें, कंपनी ने देशभर में फैले अपने नेक्सा (NEXA) शोरूम के जरिये इस कार को बाजार में उतारे जाने से पहले इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी. नई फेसलिफ्ट इग्निस में 17.78 सेंटीमीटर का स्मार्टप्ले स्टूडियो, क्लाउड से जोड़े जाने में सक्षम इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्रैफिक का ताजा हाल बताने, आवाज की पहचान करने, ड्राइवर को सुरक्षा के प्रति अलर्ट करते रहने जैसे कई दूसरे फीचर दिये गये हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6