Maruti Suzuki Jimny की पूरी दुनिया दीवानी! 2 साल में 1 लाख यूनिट हुई एक्सपोर्ट, सबसे ज्यादा इन देशों में है मांग

Maruti Suzuki की ‘मेड इन इंडिया’ SUV Jimny 5-Door ने 1 लाख यूनिट्स के एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार कर लिया है. यह SUV अब तक 100 से ज्यादा देशों में भेजी जा चुकी है, जिनमें जापान, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसे बाजार शामिल हैं.
Maruti Suzuki Jimny की पूरी दुनिया दीवानी! 2 साल में 1 लाख यूनिट हुई एक्सपोर्ट, सबसे ज्यादा इन देशों में है मांग

Maruti Suzuki Indian Limited ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि उसकी दमदार SUV Jimny 5-Door ने भारत से 1 लाख यूनिट्स के एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि सिर्फ दो साल में हासिल की गई है. भारत में बनी यह SUV अब तक 100 से ज्यादा देशों में भेजी जा चुकी है, जिनमें जापान, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और चिली जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं.

भारत में बनी Jimny बनी दुनिया की पसंदीदा 4x4 SUV

मारुति सुजुकी ने बताया कि Jimny 5-Door को भारत में ही एक्सक्लूसिव रूप से बनाया जाता है. जापान में जनवरी 2025 में इस मॉडल को “Jimny Nomadeनाम से लॉन्च किया गया था, और सिर्फ कुछ दिनों में 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स दर्ज हो गई थीं. कंपनी के मुताबिक, यह SUV अब Maruti Suzuki की दूसरी सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार बन गई है, जो Fronx के बाद दूसरे नंबर पर है.

ऑफ-रोडिंग का बेताज बादशाह

Jimny 5-Door को खासतौर पर ऑफ-रोड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें Ladder-Frame Chassis और सुजुकी की ALLGRIP PRO (4WD) तकनीक दी गई है, जो इसे पहाड़ी और कठिन रास्तों पर भी मजबूत पकड़ देती है. SUV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन लगाया गया है जो मजबूती और स्थायित्व के साथ शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है.

कंपनी का कहना है कि Jimny 5-Door अपने टिकाऊ डिजाइन, भरोसेमंद इंजन और 4x4 परफॉर्मेंस की वजह से दुनियाभर में ग्राहकों की पहली पसंद बन चुकी है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउची (Hisashi Takeuchi) ने कहा, Jimny की आधी सदी से भी ज्यादा की विरासत है. इसका 1 लाख एक्सपोर्ट पार करना भारत के लिए गर्व की बात है. यह सफलता ‘Make in India for the World’ के विजन को मजबूत करती है.”

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी लगातार एक्सपोर्ट बढ़ा रही है और भारत अब वर्ल्ड-क्लास ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है.

Maruti Suzuki का रिकॉर्ड तोड़ एक्सपोर्ट प्रदर्शन

FY 2025-26 की पहली छमाही (H1) में कंपनी ने अब तक 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां एक्सपोर्ट की हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 40% की ग्रोथ दर्शाती है.

यह अब तक का कंपनी का सबसे ज्यादा हाफ-ईयर एक्सपोर्ट वॉल्यूम है. मारुति सुजुकी का अब भारत के पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्ट मार्केट में 46% शेयर है. FY 2024-25 में कंपनी ने 3.3 लाख से ज्यादा गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया था.

FAQs

1. Jimny 5-Door की खासियत क्या है?

यह SUV Ladder Frame Chassis और 4WD सिस्टम के साथ आती है, जो इसे बेहतरीन ऑफ-रोड ड्राइविंग क्षमता देती है.

2. यह SUV किन देशों में एक्सपोर्ट की जा रही है?

Jimny 5-Door को 100 से अधिक देशों में भेजा जा रहा है, जिनमें जापान, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और चिली प्रमुख हैं.

3. क्या Jimny भारत में भी बिक रही है?

हाँ, Jimny 5-Door को 2023 में भारत में लॉन्च किया गया था और यह मारुति सुजुकी के नेक्सा नेटवर्क पर उपलब्ध है.

4. Jimny 5-Door भारत में कहाँ बनती है?

यह SUV मारुति सुजुकी के गुजरात प्लांट में बनाई जाती है और यहीं से दुनिया के लिए एक्सपोर्ट होती है.

5. Jimny 5-Door कितनी शक्तिशाली है?

SUV में 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन है जो लगभग 103 bhp की पावर और 134 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6