&format=webp&quality=medium)
मारुति ने शुरू की नई सर्विस, ग्राहकों को ऐसे मिलेगा फायदा (फोटो - पीटीआई)
देश में तेजी से बदलती लाइफस्टाइल के बीच अब कार सर्विसिंग को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि कार सर्विस के लिए अलग से समय निकालना पड़ता है, लेकिन अब मारुति सुजुकी इंडिया ने इस समस्या का हल निकाल दिया है.
कंपनी ने ‘Quickstop’ नाम का नया सर्विस फॉर्मेट लॉन्च किया है, जिससे ग्राहक अपनी कार को ऑफिस, एयरपोर्ट या अन्य व्यस्त लोकेशन पर ही सर्विस करवा सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और सर्विसिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: Bharat NCAP: 2026 में ये 4 कार ले गईं 5-स्टार, बड़ों से लेकर बच्चे तक सुरक्षित, जानें नाम
कंपनी ने इस सर्विस को उन जगहों पर शुरू करने का फैसला किया है, जहां वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है. इसमें कॉर्पोरेट कैंपस, एयरपोर्ट एरिया और फ्लीट हब्स शामिल हैं. यानी अब ग्राहक अपनी रोजमर्रा की जगहों पर ही कार सर्विसिंग का फायदा उठा सकेंगे.

पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने देश के कई बड़े शहरों में Quickstop की शुरुआत की है. इसमें दिल्ली-NCR, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता, बागडोगरा, कालीकट और सूरत जैसे शहर शामिल हैं. फिलहाल 10 Quickstop यूनिट्स स्थापित की जा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां सुरक्षित? सरकार ने जारी किया नया ड्राफ्ट, स्टेकहोल्डर्स से 30 दिन में मांगे सुझाव
Quickstop यूनिट्स को Maruti Suzuki के डीलर पार्टनर्स ऑपरेट करते हैं, जबकि जगह कॉर्पोरेट कंपनियां या फ्लीट ऑपरेटर्स उपलब्ध कराते हैं. यह मॉडल न केवल लागत को कम करता है, बल्कि इसे बड़े स्तर पर तेजी से लागू करने में भी मदद करता है.
Quickstop सर्विस में पर्यावरण का भी ध्यान रखा गया है. इसमें वॉटरलेस कार वॉशिंग और बैटरी से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पानी की बचत होती है और प्रदूषण कम होता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. Maruti Suzuki India Limited का Quickstop क्या है?
यह कॉम्पैक्ट ऑन-साइट कार सर्विस सुविधा है.
2. Quickstop सर्विस कहां उपलब्ध होगी?
कॉर्पोरेट कैंपस, एयरपोर्ट और फ्लीट हब्स जैसे हाई-डेंसिटी लोकेशंस पर ये सुविधा मिलेगी.
3. ग्राहकों को इससे क्या फायदा होगा?
समय की बचत और सुविधाजनक ऑन-साइट कार सर्विस जैसे फायदे मिलेंगे.
4. क्या Quickstop सिर्फ व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए है?
नहीं, यह फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी उपयोगी है.
5. क्या यह सर्विस पर्यावरण के अनुकूल है?
हां, इसमें वॉटरलेस वॉश और बैटरी उपकरणों का इस्तेमाल होता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)