&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों को हमेशा प्राथमिकता देती है और यही वजह है कि कंपनी के सर्विस सेंटर और आफ्टर सर्विस पर काफी फोकस होता है. ग्राहकों को और सुविधा और ग्राहकों की अच्छी सर्विस देने के उद्देश्य से मारुति ने अपना 5500वां सर्विस सेंटर उदयपुर के शहर में खोला है. कंपनी ने राजस्थान के उदयपुर में ये सर्विस सेंटर खोला है और अबतक कंपनी भारत में 5500 सर्विस सेंटर खोल चुकी है. उदयपुर, राजस्थान में स्थित इस फैसिलिटी का उद्घाटन कंपनी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सर्विस राम सुरेश अकेला और यासुहिरो कवाई ने किया.
उदयपुर में इस नई वर्कशॉप के साथ, मारुति सुज़ुकी के सर्विस नेटवर्क में सर्विस बेज (Service bays) की संख्या लगभग 40,000 हो गई है. इस विशाल नेटवर्क में एक वर्ष में 3 करोड़ ग्राहकों के वाहनों की सर्विसिंग करने की क्षमता है. वित्त वर्ष 2024-25 में, मारुति सुज़ुकी ने 2.7 करोड़ से ज़्यादा वाहनों की सर्विसिंग की, जो किसी एक वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
नए सर्विस टचपॉइंट को ग्राहकों को समर्पित करते हुए, मारुति सुज़ुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेउचि ने कहा, "नई कार खरीदते समय ज़्यादातर ग्राहक जिस मुख्य बात पर ध्यान देते हैं, वह सर्विस वर्कशॉप का पास में होना और सहूलियत है, जो उचित दाम पर वास्तविक और भरोसेमंद सर्विस दे और उन्हें पूर्ण मानसिक शांति मिल सके. इस जरूरत को पूरा करने के लिए, हम अपने डीलर पार्टनर्स की मदद से 2,764 शहरों में 5,500 सर्विस टच पॉइंट स्थापित कर पाए हैं.”
उन्होंने कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 में, हमने 460 नए सर्विस टचप्वाइंट जोड़े. यानि हर रोज एक से अधिक टचप्वाइंट जोड़े गए. हमारी इन कोशिशों को जारी रखने की योजना है और इस वित्त वर्ष में 500 नए सर्विस टचपॉइंट जोड़ने का लक्ष्य है, जिनमें से 91 हम पहले ही स्थापित कर चुके हैं.
बता दें कि मारुति सुजुकी की तरफ से अभी तक इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन इस साल भारत मोबिलिटी ग्लोबल ऑटो एक्सपो 2025 में कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e Vitara को पेश किया था और अब सितंबर में कंपनी इस कार को लॉन्च कर सकती है.
ई विटारा को बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्लेटफॉर्म, HEARTECT-e पर बनाया गया है. इमोशनल वर्सेटाइल क्रूजर के कॉन्सेप्ट पर आधारित ई विटारा में हाईटेक और एडवेंचर की भावना के साथ बोल्ड और स्टाइलिश फिचर्स दिए गए हैं, जिसमें R18 (18) एयरोडायनामिक एलॉय व्हील्स हैं.
49kWh और 61kWh के दो बैटरी ऑप्शन कार में मिलेगा, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी1 से अधिक ड्राइव करने की स्वतंत्रता प्रदान करेगा. कंपनी ने फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन और प्रीमियम अनुभव को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया है. ट्विन-डेक फ्लोटिंग कंसोल के साथ यह डिजिटल कॉकपिट एक्सपीरिएंस को बरकरार रखता है. अपने सेगमेंट में पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीटें देनी वाली कार में से यह एक है. कंपनी यूजर्स को प्रीमियम साउंड अनुभव भी प्रदान करेगी.