Maruti e-Vitara: 60% तक एश्योर्ड बायबैक, बैटरी का खर्चा नहीं और 8 साल की वारंटी भी, जानें और क्या फायदे मिल रहे हैं?

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो गई है. कंपनी ने कई सारे बेनेफिट्स के साथ इस कार को पेश किया है. यहां कंज्यूमर के लिहाज से उन सभी फायदों की जानकारी दी गई है.
Maruti e-Vitara: 60% तक एश्योर्ड बायबैक, बैटरी का खर्चा नहीं और 8 साल की वारंटी भी, जानें और क्या फायदे मिल रहे हैं?

e-Vitara खरीदने के कितने फायदे?

Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को आखिरकार लॉन्च कर दिया है. देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार (Maruti e-Vitara) का बेसब्री से इंतजार था और 17 फरवरी को कंपनी ने इस कार की कीमत से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इसे 10.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ लॉन्च किया है. हालांकि इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है. बैटरी को रेंटल तौर पर लेना होगा, इसके लिए 3.99 रुपए प्रति किमी की दर से रेंट तय है.

अब मारुति की पहली गाड़ी खरीदने पर सिर्फ बैटरी एज ए सर्विस का ही फायदा नहीं मिल रहा है बल्कि इसके अलावा कई बड़े फायदे ग्राहकों को मिल रहे हैं. इसमें एश्योर्ड बायबैक, ओनरशिप, वारंटी और सेफ्टी समेत कई सारे बेनेफिट्स शामिल हैं. तो अगर आप मारुति की पहली ईवी कार को अपना बनाना चाहते हैं तो खरीदने से पहले इसके साथ मिलने वाले फायदे जरूर जान लें.

Add Zee Business as a Preferred Source

1. आसान ओनरशिप स्कीम्स

BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) प्लान

BaaS एक डुअल-लोन फाइनेंस प्लान है, जिसमें गाड़ी की बैटरी की पूरी कीमत पहले नहीं देनी पड़ती. इससे इलेक्ट्रिक कार खरीदना आसान और किफायती हो जाता है. इस स्कीम में e-VITARA की शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होती है, जबकि बैटरी के लिए ₹3.99 प्रति किलोमीटर के हिसाब से ईएमआई देनी होती है.

‘e Flex’ स्कीम

इस स्कीम के तहत ग्राहक अपनी मौजूदा कार की ईएमआई के बराबर ईएमआई पर e-VITARA में अपग्रेड कर सकते हैं. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आसान और सुलभ बनाना है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

एश्योर्ड बायबैक प्लान

e VITARA के साथ एश्योर्ड बायबैक का विकल्प भी मिलता है, जिससे भविष्य में गाड़ी बेचने की चिंता कम हो जाती है. 3 साल या 45,000 किलोमीटर के बाद गाड़ी की कीमत का 60% तक एश्योर्ड बायबैक वैल्यू मिल सकती है. इसके अलावा, 4 साल या 60,000 किलोमीटर के बाद 50% एश्योर्ड बायबैक वैल्यू का विकल्प भी मौजूद है.

2. बेफिक्र EV ओनरशिप

बैटरी वारंटी

e-VITARA दो बैटरी ऑप्शन, 61kWh और 49kWh के साथ आती है. दोनों पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी दी जाती है.

व्हीकल वारंटी

गाड़ी पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है. चाहें तो अतिरिक्त शुल्क देकर वारंटी को 8 साल तक बढ़ाने का ऑप्शन भी मौजूद है.

3. एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी

Level-2 ADAS सेफ्टी सिस्टम

e-VITARA में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं.

7 एयरबैग स्टैंडर्ड

इस इलेक्ट्रिक SUV में 7 एयरबैग दिए गए हैं, जिनमें ड्राइवर साइड नी एयरबैग भी शामिल है.

नेक्स्ट-जेन सुजुकी कनेक्ट

गाड़ी में 60 से ज्यादा फीचर्स के साथ नया Suzuki Connect सिस्टम मिलता है, जो कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है.

5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग

e-VITARA को 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है. ये HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें 60% से ज्यादा हाई-स्ट्रेंथ और अल्ट्रा हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है.

सिर्फ कार नहीं, ग्राहकों को ये पैकेज मिलेगा

मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV e-VITARA के साथ NEXA Edge पैकेज दिया जा रहा है. इसे खास तौर पर EV ग्राहकों को ज्यादा सुविधा, भरोसा और बेहतर वैल्यू देने के लिए तैयार किया गया है. इस पैकेज में कई खास फायदे शामिल हैं.

आसान होम चार्जिंग

हर e-VITARA ग्राहक को 7.4 kW का AC वॉल बॉक्स चार्जर मुफ्त दिया जाएगा. इसके साथ चार्जर की इंस्टॉलेशन भी शामिल है, ताकि घर पर गाड़ी चार्ज करना बिल्कुल आसान हो जाए.

पब्लिक चार्जिंग की सुविधा

e-VITARA के शुरुआती ग्राहकों को ‘e for me’ ऐप के जरिए 1 साल तक मुफ्त चार्जिंग की सुविधा मिलेगी. यह सुविधा मारुति सुजुकी डीलर लोकेशन पर उपलब्ध होगी, जिससे बाहर चार्जिंग की टेंशन कम होगी.

एश्योर्ड बायबैक का भरोसा

3 साल के ओनरशिप प्लान के साथ e-VITARA पर 60% तक एश्योर्ड बायबैक वैल्यू का भरोसा मिलता है. इससे गाड़ी को लेकर लॉन्ग टर्म में ग्राहकों को ज्यादा सुकून मिलता है.

वारंटी का पूरा भरोसा

  • e VITARA में 61kWh और 49kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं.
  • बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी दी जाती है.
  • गाड़ी पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है.
  • अतिरिक्त शुल्क देकर वारंटी को 8 साल तक बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है*.
  • यह इंट्रोडक्टरी ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e-VITARA की कीमत कितनी है?

Q1. मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e-VITARA की कीमत कितनी है?

Maruti e-Vitara को 10.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है.

Q2. BaaS यानी बैटरी-एज़-ए-सर्विस का क्या फायदा है?

BaaS प्लान में ग्राहक को बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती. इससे गाड़ी की शुरुआती लागत कम हो जाती है और इलेक्ट्रिक कार खरीदना ज्यादा आसान और किफायती बन जाता है.

Q3. e-VITARA के साथ कौन-कौन सी ओनरशिप और बायबैक सुविधाएं मिलती हैं?

इस कार के साथ e Flex स्कीम दी जा रही है, जिसमें ग्राहक अपनी मौजूदा कार की ईएमआई के बराबर ईएमआई पर e-VITARA ले सकते हैं. इसके अलावा, एश्योर्ड बायबैक प्लान के तहत 3 साल या 45,000 किमी के बाद 60% तक और 4 साल या 60,000 किमी के बाद 50% तक बायबैक वैल्यू मिल सकती है.

Q4. वारंटी और बैटरी ऑप्शन को लेकर कंपनी क्या दे रही है?

बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दी जाती है. वहीं गाड़ी पर 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जिसे अतिरिक्त शुल्क देकर 8 साल तक बढ़ाया जा सकता है.

Q5. सेफ्टी और एक्स्ट्रा पैकेज के तौर पर ग्राहकों को क्या मिलेगा?

इस इलेक्ट्रिक SUV में लेवल-2 ADAS, 7 एयरबैग, Suzuki Connect के 60+ फीचर्स और 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग मिलती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6