Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 30 सितंबर तक है मौका

मारुति सुजुकी और उनके डीलरशिप की तरफ से दिए गए ऑफर अलग-अलग राज्यों में थोड़े अलग हो सकते हैं. Tour H2 (P & CNG) मॉडल पर 60,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.
Maruti Suzuki की इन कारों पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 30 सितंबर तक है मौका

मारुति ब्रेजा पेट्रोल पर सिर्फ 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस ऑफर है. (ज़ी बिज़नेस)

इस महीने आपके पास मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कारें सस्ते में खरीदने का अच्छा मौका है. कंपनी और उनकी डीलरशिप की तरफ से इस महीने डिजायर सहित कई कारों पर बचत या डिस्काउंट और दूसरी सुविधाओं को लेकर अच्छे ऑफर चल रहे हैं. मारुति डिजायर, वैगनआर, ऑल्टो 800 सहित कई मॉडल पर कंपनी 30 सितंबर तक शानदार बचत का ऑफर दे रही है. बता दें, मारुति सुजुकी और उनके डीलरशिप की तरफ से दिए गए ऑफर अलग-अलग राज्यों में थोड़े अलग हो सकते हैं. Tour H2 (P & CNG) मॉडल पर 60,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.

New Dzire 2020 पर शानदार ऑफर
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार New Dzire (MT) (AMT) पर कई डीलरशिप में 40,000 रुपये तक की बचत हो रही है. इसमें 10,000 रुपये तक कंज्यूमर ऑफर, 25000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है. डिजायर का AMT वेरिएंट 24.12 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है. इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम प्राइस 5,89,000 रुपये से शुरू है. ओल्ड डिजायर एडिशन में 30,000 रुपये तक की बचत हो सकती है.

dezire

(फोटो - कंपनी वेबसाइट)

ऑल्टो 800 (पेट्रोल और सीएनजी)
मारुति ऑल्टो 800 पर आपको 38000 रुपये तक का फायदा हो सकता है. इसमें इसमें 18,000 रुपये तक कंज्यूमर ऑफर, 15000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है. इस कार की दिल्ली एक्सशोरूम प्राइस 2,94,800 रुपये से शुरू है.

New WagonR पेट्रोल और सीएनजी
नई वैगनआर पेट्रोल और सीएनजी पर आप इस महीने 35 से 40 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं. वैगनआर पेट्रोल पर 10,000 रुपये तक कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है. सीएनजी में सिर्फ कंज्यूमर ऑफर 15000 रुपये है जिससे इस पर 40 हजार का फायदा है.

wagonr

(फोटो - कंपनी वेबसाइट)

सेलेरियो पर 50 हजार तक की बचत
मारुति की हैचबैक सेलेरियो पर इस महीने आपको 50,000 रुपये तक की बचत हो सकती है. कंपनी के मुताबिक, Celerio (पेट्रोल और सीएनजी) (MT) (AMT) पर फिलहाल

इस मॉडल पर 60 हजार रुपये तक बचत
मारुति अपने Tour H2 (पेट्रोल और सीएनजी) मॉडल पर 60,000 रुपये तक की बचत का ऑफर दे रही है. इसमें 25,000 रुपये तक कंज्यूमर ऑफर, 20000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 15000 रुपये तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

इन कारों पर है कम बचत
मारुति ब्रेजा पेट्रोल पर सिर्फ 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस ऑफर है. जबकि एर्टिगा पेट्रोल और सीएनजी पर सिर्फ 5000 रुपये स्पेशल सेल्स ऑफर ही मिल रहा है. इसमें 25,000 रुपये तक कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये तक स्पेशल सेल्स ऑफर शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source