Maruti का तैयार होगा तीसरा प्लांट; ₹7410 करोड़ का निवेश, 2029 तक पूरा होने की संभावना

मारुति सुजुकी इंडिया के निदेशक मंडल ने हरियाणा के खरखौदा में तीसरा प्लांट लगाने के लिए निवेश की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने 7,410 करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी दी.
Maruti का तैयार होगा तीसरा प्लांट; ₹7410 करोड़ का निवेश, 2029 तक पूरा होने की संभावना

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी तीसरा प्लांट लगाने की तैयारी में है. कंपनी ने इस तीसरे प्लांट के लिए निवेश को मंजूरी दे दी है. मारुति सुजुकी इंडिया के निदेशक मंडल ने हरियाणा के खरखौदा में तीसरा प्लांट लगाने के लिए निवेश की मंजूरी दे दी है. कंपनी ने 7,410 करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी दी. कंपनी ने तीसरे प्लांट को स्थापित करने की मंजूरी दी है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी.

2.5 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन

मारुति सुजुकी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि खरखौदा में मौजूदा उत्पादन क्षमता 2.5 लाख इकाई प्रति वर्ष है. 2.5 लाख इकाई सालाना उत्पादन क्षमता वाला एक और संयंत्र निर्माणाधीन है. सूचना के अनुसार, बुधवार को हुई निदेशक मंडल की बैठक में खरखौदा में 2.5 लाख वाहन प्रति वर्ष की क्षमता वाले तीसरे संयंत्र की स्थापना को मंजूरी दे दी गई. इसके लिए 7,410 करोड़ रुपये के निवेश किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

2029 तक पूरा होगा प्लांट!

इस वृद्धि के साथ खरखौदा में क्षमता सालाना 7.5 लाख इकाई तक पहुंचने की संभावना है. प्रस्तावित संयंत्र 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है. कंपनी ने कहा है कि वह यह निवेश आंतरिक स्रोतों से करेगी. तीसरे संयंत्र की स्थापना की मुख्य वजह निर्यात सहित बाजार की मांग में वृद्धि है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6