&format=webp&quality=medium)
Maruti Jimny लॉन्च को तैयार!
Maruti Jimny To Be Launch in India: देश की दिग्गज कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति की जिम्नी (Maruti Jimny) आज लॉन्च हो सकती है. Maruti Jimny एक 5 डोर ऑफ रोड एसयूवी है, जो आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है. इसका मतलब ये है कि आज कंपनी इस कार की कीमत से पर्दा उठा देगी. यानी जिन लोगों ने इस कार की बुकिंग की है, उन्हें पता चल जाएगा कि इस कार की कीमत कितनी है. बता दें कि अब तक Maruti Jimny की 30000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं. मारुति की Jimny का मुकाबला Mahindra Thar से किया जा रहा है. हालांकि कंपनी की इस कार की वेटिंग भी काफी ज्यादा है.
कंपनी ने पेट्रोल इंजन फ्यूल के साथ इस गाड़ी को पेश किया है. इसमें K15B IDLE स्टार्ट, स्टॉप के साथ आता है. गाड़ी में 1462 सीसी का इंजन मिलता है, जो 6000 rpm पर 77.1 किलोवाट का मैक्सिमम पावर और 4000 rpm पर 134.2 nM का टॉर्क जनरेट करता है.
ये भी पढ़ें: भारतीयों को नहीं भा रही Honda की गाड़ियां? मई में घट गई बिक्री, कंपनी को अब Elevate से उम्मीदें
गाड़ी में 4 सिलेंडर दिए गए हैं. कार में 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. इसके अलावा कार में 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इसके अलावा कार में 208 लीटर का बूट स्पेस मिलता है लेकिन पीछे की सीट फोल्ड करने के बाद ये बढ़कर 332 लीटर हो जाता है.
इस कार में कंपनी ने ऑटोहैडलैम्प्स, इलेक्ट्रिक ORVMs, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट्स फंक्शन, रियर व्यू कैमरा, Engine Immobilizer, ABS, EBD, ESP, डुअल फ्रंट एयरबैग्स समेत साइड और कर्टेन एयरबैग्स भी दिए हैं. कुल मिलाकर इस कार में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, स्पीकर्स समेत कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.
मारुति ने 5-डोर वाली Maruti Jimny के विकास में लगभग 960 करोड़ रुपये का निवेश किया है. मारुति वैश्विक स्तर पर 199 देशों में Maruti Jimny की 32 लाख इकाइयां बेच चुकी है. वैश्विक स्तर पर Maruti Jimny के 3-डोर वाला वेरिएंट बिकता है, ये पहली है कि इसका 5-डोर वाला वेरिएंट पेश किया गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें