&format=webp&quality=medium)
Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च
देश की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. लंबे इंतजार के बाद Maruti ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti e-Vitara को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए है, जो कि बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) के तौर पर रखी गई है. यानी कि अगर इस कार को बिना BaaS स्कीम के साथ खरीदा जाएगा तो ये कार थोड़ी महंगी हो जाएगी. बैटरी का रेंट लगभग 4 रुपए प्रति किलोमीटर रहेगा.
इस कार की बुकिंग भी चालू है और इस कार को 21000 रुपए की टोकन मनी के साथ बुक कर सकते हैं. Maruti Suzuki e-Vitara में कंपनी ने 49 kWh और 61 kWh के बैटरी ऑप्शन दिए हैं. ARAI के मुताबिक, ये इलेक्ट्रिक SUV फुल चार्ज में करीब 543 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी बेहतर बनाती है.
सेफ्टी के मामले में e-Vitara को काफी मजबूत पैकेज के साथ पेश किया. इस इलेक्ट्रिक SUV में यात्रियों की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा, SUV में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन को सही दिशा में बनाए रखने की सुविधा, लेन से बाहर जाने की चेतावनी, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ट्रैफिक साइन पहचानने की क्षमता और ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

क्रैश सेफ्टी की बात करें तो भारत में बनी e-Vitara ने Euro NCAP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. टेस्ट के दौरान एडल्ट और बच्चों की सुरक्षा के लिए अच्छे अंक मिले हैं, वहीं कार की बॉडी स्ट्रक्चर की मजबूती को भी पॉजिटिव आंका गया है.
अगस्त महीने में कंपनी ने गुजरात के पिपावाव पोर्ट से 2,900 से ज्यादा यूनिट्स की पहली खेप यूरोप भेजी है. इन गाड़ियों को ब्रिटेन, जर्मनी, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम जैसे 12 देशों में भेजा गया है.
कंपनी ने बताया कि e VITARA को पूरी तरह नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म HEARTECT-e पर तैयार किया गया है. इस गाड़ी का डिजाइन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और स्ट्रेंथ का कॉम्बिनेशन है. इसके अलावा गाड़ी को तेज और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए तैयार किया गया है. कंपनी को उम्मीद है कि e VITARA यूरोपियन ग्राहकों को बेहद पसंद आएगी.