&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki एक तरफ जहां अपनी सेफ्टी पर फोकस कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ कंपनी की पॉपुलर गाड़ियों ने सेफ्टी रेटिंग में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. कंपनी ने लेटेस्ट कार Maruti Dzire और Maruti Victoris को भारत एनकैप से अच्छी स्टार रेटिंग मिली है. इन दोनों कार को Bharat NCAP से 5 स्टार मिले हैं लेकिन कंपनी की पॉपुलर कार Maruti Ciaz और Maruti Celerio ने कार क्रैश टेस्ट में काफी खराब प्रदर्शन किया है.
Global NCAP ने हाल ही में इन दोनों कार का कार क्रैश टेस्ट किया. इस टेस्ट में दोनों ही कार ने बढ़िया परफॉर्म नहीं किया है. Maruti Ciaz को तो एक ही स्टार मिला है तो वहीं Celerio को 3 स्टार मिले हैं. ये स्टार रेटिंग सुरक्षा के लिहाज से बहुत अच्छे नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: ADAS के इन सेफ्टी फीचर्स को अभी तक नहीं किया इस्तेमाल? घने कोहरे में करेंगे मदद, कार ड्राइव करना होगा सेफ!
Maruti Ciaz ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में काफी अच्छा परफॉर्म नहीं किया है. एडल्ट्स के लिए, फ्रंटल क्रैश में हेड और नेक प्रोटेक्शन में अच्छी रेटिंग रही लेकिन चेस्ट और नी प्रोटेक्शन काफी कमजोर रही. साइड इम्पैक्ट में, हेड और पेल्विस प्रोटेक्शन अच्छी थी, चेस्ट प्रोटेक्शन कमजोर रहा. इस कार का भी साइड इम्पैक्ट टेस्ट नहीं हुआ.

| टेस्ट का नाम | स्कोर / स्टेटस |
|---|---|
| Frontal Offset Deformable Barrier Test | 7.362 पॉइंट्स |
| Side Movable Deformable Barrier Test | 12.494 पॉइंट्स |
| Side Pole Impact Test | No Test |
चाइल्ड सेफ्टी टेस्ट में, Ciaz ने बेहतर परफॉर्म किया है. ISOFIX का इस्तेमाल कर दोनों चाइल्ड सीट्स को इंस्टॉल किया गया है, जिसने फ्रंट और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में बेहतर प्रोटेक्शन दिखाई. हालांकि सभी पैसेंजर्स के लिए थ्री प्वाइंट सीटबेल्ट्स की कमी के चलते, किसी पैसेंजर के लिए कोई कट-ऑफ ना होने से चाइल्ड सेफ्टी स्कोर लिमिटेड हो गया.
| टेस्ट पैरामीटर | स्कोर |
|---|---|
| Dynamic Score | 24 / 24 पॉइंट्स |
| CRS Installation Score | 4.57 / 12 पॉइंट्स |
| Vehicle Assessment Score | 0 / 13 पॉइंट्स |
Maruti Ciaz के क्रैश टेस्ट की बात करें तो फ्रंटल क्रैश में, ड्राइवर और पैसेंजर के सर और गर्दन प्रोटेक्शन को ठीक रेटिंग मिली है लेकिन चेस्ट और नी प्रोटेक्शन काफी कमजोर रही. साइड इम्पैक्ट भी मार्जिनल रहा. इस कार के 2 एयरबैग वाले वेरिएंट को 1-स्टार रेटिंग मिली है, क्योंकि इस कार ने Global NCAP के इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के मिनिमम रिक्वायरमेंट को पूरा नहीं किया और साइड एयरबैग्स ना होने की वजह से साइड पोल इम्पैक्ट का टेस्ट नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें: Maruti की इस नई SUV को मिला बेहतरीन अवॉर्ड; पहले ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग से लैस, कीमत ₹10.49 लाख से शुरू
| टेस्ट का नाम | 6 एयरबैग वेरिएंट | 2 एयरबैग वेरिएंट |
|---|---|---|
| Frontal Offset Deformable Barrier Test | 8.050 पॉइंट्स | 8.050 पॉइंट्स |
| Side Movable Deformable Barrier Test | 9.993 पॉइंट्स | 9.993 पॉइंट्स |
| Side Pole Impact Test | OK | Not Tested |
इसके अलावा चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन की बात करें तो फ्रंट क्रैश में कार ने कमजोर प्रदर्शन किया है. कमजोर गर्दन और चेस्ट प्रोटेक्शन की वजह से प्रदर्शन खराब रहा. वहीं 18 महीने के बच्चे के लिए साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में रियर फेसिंग सीट ने ठीक परफॉर्म किया.
| टेस्ट पैरामीटर | 6 एयरबैग वेरिएंट | 2 एयरबैग वेरिएंट |
|---|---|---|
| Dynamic Score | 6 / 24 पॉइंट्स | 6 / 24 पॉइंट्स |
| CRS Installation Score | 10.57 / 12 पॉइंट्स | 3.52 / 12 पॉइंट्स |
| Vehicle Assessment Score | 2 / 13 पॉइंट्स | 0 / 13 पॉइंट्स |
Maruti Ciaz की कीमत 9.09 लाख से लेकर 11.88 लाख रुपए तक जाती है. हालांकि इस कार का प्रोडक्शन भारत में बंद हो चुका है और जो कार सड़क पर दिखती हैं, सिर्फ वही हैं. वहीं Maruti Celerio की कीमत 4.70 लाख से लेकर 6.73 लाख रुपए के बीच है.
Q1. Maruti Ciaz को Global NCAP में कितने स्टार मिले हैं?
Maruti Ciaz को Global NCAP क्रैश टेस्ट में कुल 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
Q2. Maruti Celerio की सेफ्टी रेटिंग कितनी है?
Maruti Celerio को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3-स्टार रेटिंग दी गई है.
Q3. Maruti Ciaz और Celerio का Bharat NCAP टेस्ट हुआ है?
नहीं, इन दोनों कारों का Bharat NCAP टेस्ट नहीं हुआ है. इनकी रेटिंग Global NCAP द्वारा जारी की गई है.
Q4. Maruti Ciaz का प्रोडक्शन भारत में बंद क्यों हुआ?
कम बिक्री और सेडान सेगमेंट में घटती डिमांड के चलते Maruti Suzuki ने Ciaz का प्रोडक्शन बंद कर दिया है.
Q5. भारत में Maruti Ciaz और Celerio की कीमत कितनी है?
Maruti Ciaz की आखिरी कीमत 9.09 लाख से 11.88 लाख रुपए थी, जबकि Maruti Celerio की मौजूदा कीमत 4.70 लाख से 6.73 लाख रुपए के बीच है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)