Maruti की सबसे सस्ती गाड़ी में मिला ये बड़ा सेफ्टी फीचर; लेकिन कीमत में आया उछाल, जानें कितना

कंपनी ने इस कार में 6 एयरबैग्स को ऐड कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि इस कार में अब दूसरी कार जैसी सेफ्टी देखने को मिल सकती है. ये सेफ्टी फीचर पहले नहीं था और इसे अब पहली बार अपडेट किया गया है.
Maruti की सबसे सस्ती गाड़ी में मिला ये बड़ा सेफ्टी फीचर; लेकिन कीमत में आया उछाल, जानें कितना

देश की दिग्गज कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी सबसे सस्ती कार Maruti Alto K10 में एक नया सेफ्टी फीचर पेश किया है. कंपनी ने Maruti Alto K10 में 6 एयरबैग्स को जोड़ दिया है. कंपनी ने ये नया सेफ्टी फीचर इस कार में अपडेट किया है. हालांकि इसके अलावा दूसरा कोई फीचर इसमें अपडेट नहीं किया गया है. कंपनी ने इस कार में 6 एयरबैग्स को ऐड कर दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि इस कार में अब दूसरी कार जैसी सेफ्टी देखने को मिल सकती है. ये सेफ्टी फीचर पहले नहीं था और इसे अब पहली बार अपडेट किया गया है. लेकिन इस फीचर को ऐड करने के बाद इस कार की कीमत में भी उछाल देखने को मिला है. ये कार अब पहले के मुकाबले महंगी हो गई है.

सभी वेरिएंट्स में मिलेगा ये फीचर

कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस फीचर को अपडेट कर दिया है. Maruti Alto K10 में ये फीचर दिया गया है. कार के सभी वेरिएंट्स में इस फीचर को ऐड किया गया है. कार में 6 एयरबैग्स (6 Airbags) के अलावा दूसरा कोई सेफ्टी फीचर और अपडेट नहीं किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कार में पेट्रोल इंजन और सीएनजी वेरिएंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बस फीचर के तौर पर 6 एयरबैग्स को ऐड किया गया है. लेकिन कार की शुरुआती कीमत महंगी हो गई है.

पहले से महंगी हो गई Maruti Alto K10

बता दें कि मारुति ऑल्टो के10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपए हो गई है. पहले ये कीमत 4.09 लाख रुपए थी. बता दें कि भारत सरकार की ओर कार को सेफ बनाने को लेकर लगातार फोकस किया जा रहा है. इसके लिए नए नियम भी जारी किए गए हैं. जिसके बाद कार कंपनियां प्रोडक्ट्स में 6 एयरबैग्स अपडेट कर रही हैं.

Maruti Alto K10 की पावर

कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है. ये इंजन 67 पीएस की मैक्सिमम पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. सीएनजी वेरिएंट के साथ ये पावर 57 पीएस की हो जाती है और टॉर्क बढ़कर 82 न्यूटन मीटर का हो जाता है. कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है.

माइलेज की बात करें तो मैनुअल ट्रांसमिशन में 24.39 km/l तक का माइलेज और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 24.90 kmpl तक का माइलेज का दावा करती है. इसके अलावा सीएनजी वेरिएंट में 33.85 km/kg तक का माइलेज देती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6