&format=webp&quality=medium)
टू-व्हीलर कंपनियों की सेल्स जारी (फाइल फोटो)
अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है. मार्च के लिए ऑटो कंपनियां ऑटो सेल्स के आंकड़ें पेश कर रही हैं. टू-व्हीलर सेगमेंट में कई सारी ऑटो कंपनियों ने मार्च महीने के लिए ऑटो सेल्स का आंकड़ा जारी कर दिया है. इसमें Royal Enfield, Honda Motorcycle और Suzuki Motorcyles जैसी कंपनियां शामिल हैं.
तीनों ही कंपनियों ने अपनी सेल्स में अच्छा प्रदर्शन किया है. रॉयल एनफील्ड की सेल्स में बीते साल के मुकाबले 11 परसेंट की तेजी दर्ज हुई है. ऐसे ही सुजुकी और होंडा मोटरसाइकिल की भी सेल्स बढ़ी है.
कंपनी ने FY2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने 12 लाख (1.2 मिलियन) से ज्यादा यूनिट्स बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है. यह लगातार दूसरा साल है जब कंपनी ने 10 लाख यूनिट्स की सालाना बिक्री का आंकड़ा पार किया है. मार्च 2026 में कंपनी की बिक्री 1,12,334 यूनिट्स रही, जो मार्च 2025 के मुकाबले 11% ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: Tata, Mahindra, Hyundai समेत इन कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट जारी, मार्च में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकी
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक की सबसे ज्यादा सालाना बिक्री दर्ज की है. FY26 में कुल 14,39,415 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष (FY24-25) के 12,56,155 यूनिट्स के मुकाबले 15% की मजबूत ग्रोथ को दर्शाता है.
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूत प्रदर्शन करते हुए कुल 63,69,504 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने FY25 के मुकाबले FY26 में 9% की ग्रोथ हासिल की है. मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 5,49,145 यूनिट्स रही, जो मार्च 2025 के मुकाबले 29% ज्यादा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
1. मार्च 2026 में किन कंपनियों ने टू-व्हीलर सेल्स डेटा जारी किया है?
मार्च महीने के लिए Royal Enfield, Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. और Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने अपने सेल्स आंकड़े जारी किए हैं.
2. Royal Enfield का प्रदर्शन कैसा रहा?
Royal Enfield ने FY26 में 12.38 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री की और मार्च 2026 में 1,12,334 यूनिट्स बेचकर 11% की ग्रोथ दर्ज की.
3. Suzuki Motorcycle India की सेल्स में कितनी ग्रोथ हुई?
Suzuki Motorcycle India Pvt. Ltd. ने FY26 में 14.39 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 15% ज्यादा है. एक्सपोर्ट में 26% की मजबूत बढ़त देखी गई.
4. Honda Motorcycle & Scooter India की सेल्स कैसी रही?
Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने FY26 में 63.69 लाख यूनिट्स की बिक्री की और मार्च 2026 में 29% की जोरदार ग्रोथ दर्ज की.
5. इन कंपनियों की ग्रोथ के पीछे क्या कारण हैं?
मजबूत डिमांड, बेहतर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बढ़ता एक्सपोर्ट और कस्टमर प्रेफरेंस में बदलाव इन कंपनियों की ग्रोथ के प्रमुख कारण हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)