&format=webp&quality=medium)
राकेश ने बताया कि उनका किराना का काम है. उनकी दुकान पर ज्यादा लोग सिक्के लेकर ही आते हैं. वह इन सिक्कों को काफी समय से इकट्ठा कर रहे थे.
जिन सिक्कों को खोटा समझ कर बैंक ने भी लेने से मना कर दिया हो, उन सिक्के से एक युवक का अरमान पूरा हुया. मध्य प्रदेश के सतना के राकेश कुमार गुप्ता ने पांच और दस रुपये के सिक्के जोड़े थे. और उनके पास करीब 1 लाख रुपये के सिक्के इकट्ठा हो गए. लेकिन राकेश को अपना यह शौक उस समय भारी लगने लगा जब, उन सिक्कों को लेने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ. काफी मशक्कत के बाद उसके सिक्के चल पड़े और राकेश ने इन सिक्कों के बदल एक्टिवा (Activa 125 BSVI) स्कूटर खरीदा. राकेश ने एक्टिवा 125 (Honda Activa) की पूरी कीमत 83 हजार रुपये के सिक्कों में चुकता की.
पूरे सतना में राकेश कुमार का एक्टिवा (Activa 125 BSVI) स्कूटर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. राकेश 60 किलो वजन के 5-10 रुपये के सिक्के बोरी में भरकर होंडा के शोरूम पहुंचे.
शोरूम में राकेश ने होंडा (Honda Activa) की नई एक्टिवा 125 खरीदने की इच्छा जताई तो शोरूम मैनेजर ने उन्हें एक्टिवा का तमाम खासियत बताते हुए स्कूटर के तमाम रंग दिखाए. एक रंग का स्कूटर पसंद आने पर जब पेमेंट की बात आई तो पेमेंट की रकम देखकर शोरूम मैनेजर समेत तमाम स्टाफ सकते में आ गया. हालांकि शोरूम मैनेजर ने सिक्के लेने से इनकार नहीं किया. स्टाफ के कई लोगों ने मिलकर बोरी में बंद सिक्कों की गिनती की. पूरे तीन घंटे की मशक्कत के बाद शोरूम का स्टाफ 83,000 रुपये गिन पाया.
स्कूटर का भुगतान सिक्कों में पाकर शोरूम मैनेजर ने राकेश कुमार को एक्टिवा 125 की चाबी सौंप दी. शोरूम के प्रभारी आशीष पुरी ने बताया कि यह पहला मौका था जब कोई ग्राहक वाहन की पूरी कीमत के सिक्कों में लेकर शोरूम पहुंचा.
देखें Zee Business LIVE TV
राकेश ने बताया कि उनका किराना का काम है. उनकी दुकान पर ज्यादा लोग सिक्के लेकर ही आते हैं. वह इन सिक्कों को काफी समय से इकट्ठा कर रहे थे. उन्होंने बताया कि बैंक भी 1000 रुपये से ज्यादा के सिक्के नहीं लेता है.