&format=webp&quality=medium)
साल की शुरुआत में देश की दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा की ओर से एक दमदार कार लॉन्च की गई थी. Mahindra & Mahindra ने अपनी पॉपुलर और दमदार एसयूवी Mahindra XUV700 का फेसलिफ्ट Mahindra XUV7XO को लॉन्च किया था. कंपनी ने कई सारे नए फीचर को अपडेट करते हुए इस कार को लॉन्च किया था. इस कार में कई सारे ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो पुरानी वाली Mahindra XUV7OO में नहीं है. ये फीचर इस कार को नया लुक और डिजाइन दे रहे हैं. साथ में कार लवर्स के बीच नया रोमांच भी शुरू कर रहे है.
हालांकि इस कार की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी गई है. 14 जनवरी 2026 से इस कार की बुकिंग विंडो को दोबारा खोला जाएगा. इतना ही नहीं, कार की वेटिंग अवधि भी अप्रैल तक चली गई है. ऐसे में इस कार को बुक करने से पहले ये जरूर जान लें कि वो कौन-से 10 फीचर्स हैं, जो इसे अलग बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 360° कैमरा छोड़ो, इन दो भारतीय SUVs में मिलता है 540° View Camera, ऑफ-रोडिंग में भी बनी रहेगी सेफ्टी

एक लाइन में हर फीचर की डीटेल
इस कार में 12.3 इंच के ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है. एक ड्राइवर डिस्प्ले के लिए, एक सेंट्रल टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट और दूसरी को-ड्राइवर सीट के लिए. ये फीचर बेस वेरिएंट से मिलता है.
इस सेगमेंट में आने वाली लगभग हर कार में ये फीचर मिलता है. कार के सेकंड रो में ये फीचर मिलता है. हालांकि तीसरी रो में नहीं मिलता. हालांकि ये फीचर सिर्फ फुली लोडेड AX7 में मिलता है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV7XO: 5 ऐसे नए फीचर जो दूसरी 7-सीटर कार में नहीं मिल रहे, बुकिंग से पहले जरूर जान लें
इस कार में कंपनी ने मल्टी कलर एम्बियंट लाइटिंग का फीचर दिया है. इसमें 16 मिलियन कलर कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं. डोर पैड और डैशबोर्ड पर लाइटिंग स्ट्रिुप दी गई है.
ये सबसे कूल फीचर है. ये फीचर एक्सटीरियर और इंटीरियर में लाइटिंग को म्यूजिक के साथ सिंक करने में मदद करता है. ये फीचर कार के AX7 वेरिएंट में दिया गया है.

कार में हार्मन कार्डन के 16 स्पीकर दिए गए हैं. बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है. ये फीचर भी कार के AX7 वेरिएंट में मिलता है.
इस कार में Mahindra XEV 9S की तरह BYOD यानी कि ब्रिंग यॉर ऑन डिवाइस का ऑप्शन दिया है. इसके जरिए दूसरी सीट के पैसेंजर एंटरटेनमेंट के लिए अपने टैबलेट और डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं. ये फीचर भी AX7 से मिल रहा है.
रियर पैसेंजर की सहूलियत के लिए रियर वायरलेस चार्जर दिया जा रहा है. एक्टिव कूलिंग के साथ चार्जिंग पैड दिया गया है. ये फीचर सिर्फ AX7 L में मिलता है.
ये भी पढ़ें: Sierra से सस्ती निकली नई वाली Kia Seltos; यहां जानें हर वेरिएंट की कीमत, इस दिन से डिलिवरी शुरू
कंपनी ने अपनी इस कार में को-ड्राइवर सीट को पावर्ड फीचर के साथ दिया है. कार में पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट दी गई है, जो 4वे एडजस्टेबल बॉस मोड के साथ आती है.
इस कार में ऑटो-डिमिंग रियर व्यू मिरर भी दिया गया है. ये फीचर AX7 Tech वेरिएंट में मिल रहा है. इस फीचर के जरिए IRVM को ऑटो तरीके इस्तेमाल किया जा सकता है.
कंपनी ने लॉन्च से पहले इस फीचर की जानकारी दे दी थी. ये फीचर कार के टॉप वेरिएंट में मिल रहा है. 540 डिग्री कैमरा में कार के नीचे भी ट्रांसपेरेंट मोड में आसानी से देखा जा सकता है.
Q1. Mahindra XUV7XO क्या है?
Mahindra XUV7XO, XUV700 का फेसलिफ्ट मॉडल है, जिसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स और कई एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़े गए हैं.
Q2. Mahindra XUV7XO की बुकिंग कब शुरू होगी?
इस SUV की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से दोबारा शुरू की जाएगी.
Q3. Mahindra XUV7XO की वेटिंग कितनी है?
फिलहाल Mahindra XUV7XO की वेटिंग अवधि अप्रैल 2026 तक पहुंच चुकी है.
Q4. Mahindra XUV7XO में कौन-से सबसे खास फीचर्स मिलते हैं?
इसमें ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप, ग्रूवमी लाइटिंग, 16-स्पीकर Dolby Atmos साउंड सिस्टम, BYOD और 540 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Q5. Mahindra XUV7XO के कौन-से वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं?
इस SUV के AX7 और AX7 L वेरिएंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)