&format=webp&quality=medium)
AI जनरेटेड फोटो
आजकल के दौर में कार खरीदना सिर्फ जरूरत का काम नहीं रह गया है बल्कि एक लग्जरी बन चुकी है. कार कंपनियां भी इस बात को बहुत अच्छी तरह से समझ गई हैं और यही वजह से आजकल की कार में एक से बढ़कर एक टेक और सेफ्टी फीचर्स दिए जा रहे हैं. कुछ गाड़ियों में आपने 360 डिग्री कैमरा फीचर सुना होगा. कई गाड़ियां हैं, जिनमें ये फीचर मिल रहा है लेकिन भारत में 2 गाड़ियां ऐसे भी हैं, जिनमें 360 डिग्री ही नहीं बल्कि 540 डिग्री कैमरा मिल रहा है. ये फीचर 360 डिग्री कैमरा (360 Degree Camera) से ज्यादा सिक्योर है और प्रीमियम भी माना जाता है.
आजकल सेफ्टी फीचर्स काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं. इसमें 360 डिग्री कैमरा, डैशकैम समेत कई सारे फीचर्स शामिल हैं. अब इस लिस्ट में 540 डिग्री कैमरा फीचर को भी ऐड कर दिया गया है. अभी तक ये फीचर Mahindra XUV 7XO और Tata Harrier.EV जैसी कार में मिल रहा है. इन दोनों के किस वेरिएंट में ये फीचर मिल रहा है और उसके अलावा उस वेरिएंट में कितने फीचर मिल रहे हैं और कितनी कीमत है, इसकी डीटेल इस स्टोरी में दी गई है.
ये भी पढ़ें: Mahindra XUV7XO: 5 ऐसे नए फीचर जो दूसरी 7-सीटर कार में नहीं मिल रहे, बुकिंग से पहले जरूर जान लें
540 डिग्री व्यू कैमरा एक एडवांस्ड सेफ्टी फीचर है, जो आजकल कुछ गाड़ियों में दिया जा रहा है. इस फीचर की मदद से कार के चारों ओर के 360 डिग्री व्यू के साथ-साथ नीचे का ट्रांसपेरेंट व्यू भी दिखाता है. इससे पार्किंग, ऑफ-रोडिंग और तंग जगहों में ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Mahindra XUV 7XO के मिड टॉप वेरिएंट से ये फीचर मिलने लगता है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, Mahindra XUV 7XO के AX7 वेरिएंट से आपको ये फीचर मिलेगा. इसके बाद आने वाले AX7T और AX7L में भी ये फीचर मिलता है. हालांकि Tata Harrier.EV के Empowered 75 यानी सेकंड और टॉप वेरिएंट में ही ये फीचर देखने को मिलेगा.
Mahindra XUV 7XO के AX7 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 20,40,000 रुपए है और इसके बाद वाले दोनों वेरिएंट में ये 540 डिग्री व्यू कैमरा का फीचर मिलता है. Mahindra XUV 7XO के टॉप वेरिएंट की कीमत 24.92 लाख रुपए है लेकिन आपको 20.40 लाख रुपए वाले वेरिएंट में भी ये फीचर मिल जाएगा. वहीं Tata Harrier.EV के Empowered 75 वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.49 लाख रुपए है, जो Mahindra XUV 7XO से महंगी है.
ये भी पढ़ें: SUV का शौक है लेकिन माइलेज का सताता है डर! ये 5 कार बन सकती हैं बेस्ट च्वाइस, जानें कीमत
यहां हमने आपको इन दोनों कार में मिलने वाले फीचर्स की जानकारी दे दी और ये भी बता दिया कि किस वेरिएंट में आपको 540 डिग्री व्यू कैमरा का फीचर मिलता है. लेकिन कीमत की बात करें तो टाटा हैरियर ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ के वेरिएंट से महंगी है. हालांकि टाटा की कार इलेक्ट्रिक कार है, इसलिए उसकी कीमत का ज्यादा होना लाजमी है. आपका फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पेट्रोल या डीजल गाड़ी चाहिए या इलेक्ट्रिक कार. अगर ICE व्हीकल चाहिए तो महिंद्रा की गाड़ी आपकी पसंद बन सकती है लेकिन अगर इलेक्ट्रिक कार खरीदना है तो टाटा भी एक च्वाइस है.
540 डिग्री कैमरा न सिर्फ कार के चारों ओर का व्यू दिखाता है बल्कि नीचे का ट्रांसपेरेंट व्यू भी देता है, जिससे पार्किंग और ऑफ-रोडिंग के दौरान ज्यादा सेफ्टी मिलती है.
भारत में फिलहाल Mahindra XUV 7XO और Tata Harrier.EV में 540 डिग्री व्यू कैमरा फीचर मिलता है.
Mahindra XUV 7XO के AX7 वेरिएंट से ही 540° सराउंड व्यू कैमरा मिलने लगता है. इसके अलावा AX7T और AX7L वेरिएंट में भी यह फीचर दिया गया है.
Tata Harrier.EV के Empowered 75 वेरिएंट यानी सेकंड और टॉप वेरिएंट में 540 डिग्री व्यू कैमरा मिलता है.
Mahindra XUV 7XO के AX7 वेरिएंट की शुरुआती कीमत 20.40 लाख रुपए है, जबकि Tata Harrier.EV Empowered 75 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 27.49 लाख रुपए है, जो XUV 7XO से ज्यादा महंगी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)