&format=webp&quality=medium)
अगले साल महिंद्रा नई कार लेकर आने वाली है. महिंद्रा एंड महिंद्रा Mahindra XUV 7XO को लॉन्च करेगी, जिसकी बुकिंग आज से शुरू हो गई है. कंपनी ने जानकारी दी कि आज से Mahindra XUV 7XO की बुकिंग विंडो खोल दी गई है. इसकी टोकन अमाउंट 21000 रुपए है. कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इस कार को बुक किया जा सकता है.
बता दें कि ये कार Mahindra XUV700 का ही अपडेटेड वर्जन Mahindra XUV 7XO है. कंपनी ने जैसे XUV300 का फेसलिफ्ट वेरिएंट को Mahindra XUV 3XO के नाम से लॉन्च किया था. अब कंपनी अपनी अगली कार Mahindra XUV 7XO को नए साल में लॉन्च करेगी. इस खबर में जानें कि कार में कंपनी क्या फीचर्स दे सकती है.
कंपनी ने जानकारी दी कि Mahindra XUV 7XO को अगले साल 6 जनवरी 2025 में लॉन्च करेगी. कंपनी ने इस कार के इंटीरियर का नया टीजर जारी किया है. नए टीजर के मुताबिक, कार में ये फीचर्स मिल सकते हैं.
- पैनारॉमिक सनरूफ
- ट्रिपल इन्फोटेन्मेंट सिस्टम
- वेंटिलेटेड और लैदरेट सीट्स
- को-पैसेंजर एडजस्टेबल सीट
ये भी पढ़ें: देश की टॉप EV कार पर भारी डिस्काउंट; Tata, Mahindra से लेकर Hyundai तक...जानें किस कार पर कितना फायदा
ये भी पढ़ें: ये हैं देश की 9 अफोर्डेबल कार जिनमें मिलता है Level-2 ADAS, जानें फीचर्स लोडेड इन मॉडल के प्राइस
XUV 7XO में Mahindra के मौजूदा भरोसेमंद इंजन ही जारी रहने की उम्मीद.
दोनों इंजन के साथ मिलने की संभावना:
चुनिंदा डीजल वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प बरकरार रह सकता है.
Q1. Mahindra XUV 7XO की बुकिंग कब से शुरू हुई है?
Mahindra XUV 7XO की बुकिंग आज से शुरू हो गई है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है.
Q2. Mahindra XUV 7XO की टोकन अमाउंट कितनी है?
Mahindra XUV 7XO को 21,000 रुपये की टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है.
Q3. Mahindra XUV 7XO को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा?
Mahindra XUV 7XO को भारत में 6 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा.
Q4. Mahindra XUV 7XO में कौन-कौन से प्रमुख फीचर्स मिल सकते हैं?
इस SUV में पैनारॉमिक सनरूफ, ट्रिपल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड और लैदरेट सीट्स, Harman Kardon ऑडियो सिस्टम और एडवांस्ड टेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Q5. Mahindra XUV 7XO में कौन से इंजन ऑप्शन मिलेंगे?
Mahindra XUV 7XO में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है. दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आ सकते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)