Mahindra XEV 9S लॉन्च; लाइफटाइम बैटरी वारंटी और 500 km की रेंज, जानें कीमत और धांसू फीचर्स

महिंद्रा ने भारत में अपनी पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9s लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये है. इसमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक, करीब 500 किमी रेंज, स्टैंडर्ड सनरूफ, 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड सिर्फ 7 सेकेंड में पकड़ने की क्षमता मिलती है.​
Mahindra XEV 9S लॉन्च; लाइफटाइम बैटरी वारंटी और 500 km की रेंज, जानें कीमत और धांसू फीचर्स

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज अपनी पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है. कंपनी ने XEV 9e का बड़ा यानी 7 सीटर वर्जन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने XEV 9S को इंडियन मार्केट में उतार दिया है. इस कार में सनरूफ फीचर को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है, यानी कि हर वेरिएंट में आपको सनरूफ का फीचर मिलने वाला है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ये कार महिंद्रा की अब तक की सबसे फ्यूचरिस्टिक कार बनेगी. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए है.

ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ Nalinikanth Gollagunta ने लॉन्च इवेंट के मौके पर कहा कि Mahindra की इलेक्ट्रिक कार्स अच्छा कर रही हैं. 7 महीने में 30 हज़ार से अधिक इलेक्ट्रिक SUV बिकी हैं. भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में FY25 में 30% हिस्सा कोर SUV का रहा है.

Mahindra XEV9s की रेंज और स्पेक्स

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस कार में ग्राहकों को लाइफटाइम बैटरी वारंटी मिलने वाली है. ये कार सिंगल चार्ज पर 500 के आस-पास रेंज देगी और 20-80% परसेंट तक महज 20 मिनट में चार्ज हो जाएगी. कंपनी ने इस कार को 4 वेरिएंट में उतारा है. इस कार में Pack One, Pack two, Pack Three और Pack Three Above मिल रहा है.

इस कार में 70 kWh का बैटरी पैक दिया है, जो 180 kW की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये कार INGLO प्लेटफॉर्म पर आधारित है.

XEV 9S

कार में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

पावरफुल इलेक्ट्रिक SUV में 380Nm का टॉर्क मिलेगा और 3rd रो फोल्ड करने के बाद 527 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. आगे बोनेट के नीचे 150 लीटर का बूट स्पेस मिलने वाला है और ये कार 0-100 की रफ्तार महज 7 सेकेंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 202kmph है. ये कार 2 बैटरी वेरिएंट में मिलेगी. इस कार में ग्राहकों को 59 kWh और 79 kWh का बैटरी पैक मिलेगा.

  • 59 kWh - ₹19.95 लाख
  • 79 kWh - ₹21.95 लाख

XEV 9S1

इसके अलावा कंपनी ने पैक 2 बैटरी वेरिएंट की भी कीमत का खुलासा कर दिया है. कंपनी ने पैक 2 में भी 2 बैटरी वेरिएंट दिए हैं. इसमें 70 kWh और 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है. 70 kWh की एक्स- शोरूम कीमत 24.45 लाख रुपए है और और 79 kWh रुपए की कीमत 25.45 लाख रुपए है.

वहीं Pack three वेरिएंट की बात करें तो इसमें 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी कीमत 27.35 लाख रुपए है. वहीं Pack Three Above वेरिएंट में भी 79 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जिसकी कीमत 29.45 लाख रुपए है. कार की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होंगी और इसकी डिलिवरी 23 जनवरी से शुरू होगी.

XEV 9S2

CategoryFeatures
Performance• 59 & 73 kWh Battery Pack • Superfast Charging: 20% to 80% in just 28 min (180/140 kW DC charger) (29/19 kWh/min) • Best-in-class Power of 210 kW (79 hp) and 700 Nm • Multi-drive Regen • Cruise Control • AD Mode Steering with Variable Gear Ratio • Active Turning Circle Diameter • Multi Driving Modes with Boost • One-Pedal Driving: One Pedal Drive • Sonic-Suite with Virtual Engine Sounds • MTM – First in Segment • Frequency Dependent Damping • Low Rolling Resistance Tyres with NVH Optimisation
Design• Panoramic Skyroof • Illuminated Logo • LED Headlamps with DRLs • LED Tail Lamps • Premium Fabric Upholstery • Stylish R18 Wheels with Aero Covers • Premium Finish Exterior Cladding • CapTouch Switches on Console
Safety• 6 Airbags • High Stiffness Bodyshell • All Disc Brakes / Brake-By-Wire Tech • Electronic Brake Booster with 46 Value Added Features • Driver Drowsiness Detection • Electronic Parking Brake • Rear Parking Sensors with HD Camera • TPMS with Individual Tyre Pressure Display
Technology• Coast-to-Coast Triple Super Screens (12"+3"+12") • Qualcomm Snapdragon Chipset • Wireless Android Auto & Apple CarPlay • Superfast 5G Connectivity • Pre-Installed OTT, Social Media, News & Shopping Apps • BYOD In-Car Experience • Connected Features like Cabin Pre-Conditioning, Scheduled Charging, Remote Commands (MeU App) • 4 Speakers & 2 Tweeters • Built-In Amazon Alexa
Comfort & Convenience• 2nd Row Sliding Seats • 60:40 Split in 2nd Row Seats with Multi-Step Recline • Height Adjustable Driver Seat & Seat Belt • Rear Wiper & Washer / Rear Demister • Push Button Start • Spacious Frunk (15L) & Trunk (Up to 527L) • One-Touch Driver Power Window • Auto Headlamps & Wipers • FATC with Rear AC Vents • Tilt & Telescopic Steering • Cooled Console Storage • 65W Type-C Fast Charging Ports (Front & Rear) • Smart Climate Control – PawPal (Pet Mode), Keep Mode, and CampMe (Camp Mode) • Laminated Door Glass

पालतू के लिए अलग से मोड

कंपनी इस कार में 4 ड्राइविंग मोड दे रही है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार में “Pawpal mode” मिलेगा , अगर आप अपनी कार में अपने किसी पालतू को छोड़कर जाते हैं तो इस मोड के ज़रिए कार में AC और एयर फ्लो बरकरार रहेगा. इसके अलावा Mahindra XEV 9s में रनिंग कॉस्ट 1.5-1.8 रुपये प्रति किलोमीटर रहने वाली है.

Mahindra XEV 9s से जुड़े 5 FAQs

Mahindra XEV 9s की शुरुआती कीमत क्या है?

Mahindra XEV 9s की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 59 kWh बैटरी वेरिएंट के लिए 19.95 लाख रुपये रखी गई है जबकि 79 kWh वेरिएंट की कीमत 21.95 लाख रुपये से शुरू होती है.​

2. Mahindra XEV 9s एक बार फुल चार्ज होने पर कितनी रेंज देती है?

कंपनी के अनुसार Mahindra XEV 9s सिंगल चार्ज पर करीब 500 किमी के आसपास की रेंज देने में सक्षम होगी जो बैटरी पैक और ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करती है.​

3. क्या Mahindra XEV 9s में सनरूफ सभी वेरिएंट में मिलता है?

हां Mahindra XEV 9s में सनरूफ को स्टैंडर्ड फीचर बनाया गया है यानी हर वेरिएंट में आपको सनरूफ का फीचर मिलेगा जो इसे सेगमेंट में और भी प्रीमियम बनाता है.​

4. Pawpal मोड क्या है और यह कैसे काम करता है?

Pawpal मोड Mahindra XEV 9s का स्पेशल फीचर है जो पालतू जानवरों के लिए बनाया गया है और इस मोड को ऑन करने पर कार के केबिन में AC और एयर फ्लो एक्टिव रहता है ताकि आप जब थोड़े समय के लिए पेट को कार में छोड़ें तो उसे कंफर्टेबल टेम्परेचर मिल सके.​

5. Mahindra XEV 9s की रनिंग कॉस्ट कितनी है और फास्ट चार्जिंग में कितना समय लगता है?

महिंद्रा का दावा है कि XEV 9s की रनिंग कॉस्ट लगभग 1.5 से 1.8 रुपये प्रति किमी रहेगी और फास्ट चार्जर से 20 से 80 फीसदी तक बैटरी सिर्फ करीब 20 मिनट में चार्ज हो सकती है जिससे यह डेली यूज और हाईवे ट्रैवल दोनों के लिए काफी प्रैक्टिकल ऑप्शन बन जाती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source