मार्केट में आया नया इलेक्ट्रिक ऑटो, सिंगल चार्ज पर 200km की रेंज, कार वाले फीचर्स, जानें कीमत

महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने मार्केट में नया इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 3.58 लाख रुपए तय की गई है. इसमें कई दमदार फीचर्स मिल रहे हैं.
मार्केट में आया नया इलेक्ट्रिक ऑटो, सिंगल चार्ज पर 200km की रेंज, कार वाले फीचर्स, जानें कीमत

कंपनी रिलीज

महिंद्रा ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी (MLMML) ने मार्केट में नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर उतार दिया है. देश की नंबर-1 कमर्शियल व्हीकल मैन्युफैक्चर्र ने अपना मोस्ट एडवांस इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक ऑटो में कई खास फीचर्स दिए हैं, जो इसे दूसरे ई-ऑटो से अलग बनाते हैं. कंपनी ने Mahindra UDO के नाम से ये इलेक्ट्रिक ऑटो उतारा है.

कंपनी का कहना है कि ये इलेक्ट्रिक ऑटो एयरप्लेन से इन्स्पायर्ड है और इसे एक ऑटोप्लेन (autoplane) के तौर पर उतारा गया है. कंपनी ने इसका डिजाइन, परफॉर्मेंस और कंफर्ट का खास ख्याल रखा है. इसकी शुरुआती कीमत 3,84,299 रुपए (एक्स-शोरूम) है, जो सीमित समय तक ही है. बाद में इसकी कीमत 3,58,999 रुपए हो जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Mahindra UDO: कैसा है डिजाइन?

कंपनी के मुताबिक, ऑटो में ड्राइवर और पैसेंजर के कंफर्ट को इग्नोर किया गया. दुनिया में भारत, थ्री व्हीलर सेगमेंट में सबसे बड़ा मार्केट है. ऐसे में इस नए ऑटो का डिजाइन ड्राइवर के सम्मान को और बढ़ाने पर जोर देता है. इस ऑटो में स्लीक डिजाइन के साथ बोल्ड हेडलैम्प्स दिए गए हैं. स्टाइलिश मिरर और एक बड़ी विंडशील्ड का सपोर्ट दिया है, जिसकी वजह से इसकी प्रेजेंस बिल्कुल अलग हो जाती है.

“autoplane” के अंदर यानी केबिन में, ड्राइवर और पैसेंजर की सीट्स को कंफर्ट दिया गया है. इसमें पायलट सीट को 20 परसेंट मोटा बनाया गया है. हेडरूम और लेगरूम दोनों दिए गए हैं. इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन और डुअल फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Mahindra UDO: 5 प्वाइंट में समझें पूरी बात

  1. एयरप्लेन-इंस्पायर्ड डिजाइन: सेगमेंट-फर्स्ट फुल मोनोकोक कंस्ट्रक्शन पर बना UDO स्लीक और एयरोडायनामिक डिजाइन के साथ आता है. बोल्ड हेडलैम्प्स, स्टाइलिश मिरर्स और बड़ा विंडशील्ड इसे क्लास लीडिंग रोड प्रेजेंस देते हैं.
  2. बेजोड़ कंफर्ट: UDO में ड्राइवर के लिए सेगमेंट की सबसे आरामदायक पायलट सीट दी गई है. वहीं पैसेंजर के लिए फर्स्ट-क्लास सीटिंग के साथ बेहतरीन लेगरूम और हेडरूम मिलता है, जो लाउंज जैसा कंफर्ट देता है.
  3. पावरफुल परफॉर्मेंस: ये सेगमेंट का सबसे एनर्जी-एफिशिएंट व्हीकल है, जो रियल-वर्ल्ड में बेस्ट-इन-क्लास 200 किमी की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है. इसमें स्मार्ट ड्राइव मोड्स – रेंज, राइड और रेस – दिए गए हैं.
  4. इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स: रिवर्स थ्रॉटल और क्रीप मोड जैसे फीचर्स बेहतर व्हीकल कंट्रोल सुनिश्चित करते हैं.
  5. बेहतर सेफ्टी: पावरफुल ड्रम ब्रेक्स के साथ यह सेगमेंट में सबसे कम ब्रेकिंग डिस्टेंस देने में सक्षम है.

Mahindra UDO: कैसी है परफॉर्मेंस?

इस इलेक्ट्रिक ऑटो की परफॉर्मेंस देखें तो रियल-वर्ल्ड में बेस्ट-इन-क्लास 200 किमी की रेंज देता है, जबकि इसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 265 किमी है. इसके अलावा, इस व्हीकल में IP67-रेटेड 11.7 kWh लेजर-वेल्डेड Li-ion बैटरी पैक दिया गया है. वहीं PMS मोटर 10 kW की पीक पावर और 52 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Mahindra UDO

Mahindra UDO में रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग दी गई है, जो सेगमेंट-फर्स्ट रिवर्स थ्रॉटल के साथ मिलकर बिना ब्रेक लगाए स्मूद स्पीड कंट्रोल देती है. Hill Hold Assist और Creep फंक्शन ढलान पर बेहतर स्टेबिलिटी और भारी ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग सुनिश्चित करते हैं. UDO का ट्राई-मोड ड्राइविंग सिस्टम – Range, Ride और Race – ड्राइवर को ट्रैफिक के हिसाब से एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस के बीच स्विच करने की सुविधा देता है. Race मोड में इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा है.

Mahindra UDO: सेफ्टी में कितना आगे?

  • Mahindra UDO को 1.5 लाख किमी या 6 साल (जो पहले हो) की भरोसेमंद वारंटी के साथ पेश किया गया है.
  • IP67-रेटेड बैटरी, ड्राइवट्रेन और चार्जर के चलते UDO बेहद खराब और एक्सट्रीम वेदर कंडीशंस में भी बेझिझक चल सकता है.
  • इसमें पावरफुल ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं, जो सेगमेंट में सबसे कम ब्रेकिंग डिस्टेंस देने में सक्षम हैं.
  • सेफ्टी को और बेहतर बनाने के लिए UDO में 30.48 सेमी के ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं.
  • Mahindra UDO के साथ इंडस्ट्री-फर्स्ट 1 लाख किमी तक फ्री सर्विसेज दी जा रही हैं.
  • UDO खरीदने पर ग्राहक को Mahindra की UDAY NXT स्कीम में शामिल किया जाता है.
  • इस स्कीम के तहत वाहन मालिक को ₹20 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, फाइनेंशियल काउंसलिंग और अन्य सुविधाएं मिलती हैं.

कंपनी का आया बयान

Mahindra Last Mile Mobility की MD और CEO सुमन मिश्रा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य लास्ट माइल ट्रांसपोर्टेशन को इलेक्ट्रिफाई कर ग्राहकों के जीवन में सार्थक बदलाव लाना है. उन्होंने कहा कि Mahindra UDO को गहरे कस्टमर इनसाइट्स के आधार पर पूरी तरह नए सिरे से डिजाइन किया गया है, जिसमें सेफ्टी, कंफर्ट, डिजाइन और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल है.

उनके मुताबिक, यह प्रोडक्ट लास्ट माइल मोबिलिटी को सिर्फ “सर्वाइवल” से आगे ले जाकर “डिग्निटी” की दिशा में ले जाने का प्रयास है और कैटेगरी में नए बेंचमार्क सेट करेगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Mahindra UDO की शुरुआती कीमत क्या है?

Mahindra UDO की शुरुआती कीमत 3,84,299 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह लिमिटेड पीरियड ऑफर है. इसके बाद इसकी कीमत 3,58,999 रुपए हो जाएगी.

Q2 Mahindra UDO को दूसरे इलेक्ट्रिक ऑटो से अलग क्या बनाता है?

Mahindra UDO सेगमेंट-फर्स्ट फुल मोनोकोक कंस्ट्रक्शन, एयरप्लेन-इंस्पायर्ड डिजाइन, पायलट सीट, रिवर्स थ्रॉटल, क्रीप मोड और ट्राई-मोड ड्राइविंग सिस्टम (Range, Ride, Race) जैसे इंडस्ट्री-फर्स्ट फीचर्स के साथ आता है.

Q3 Mahindra UDO की रेंज और परफॉर्मेंस कितनी है?

ये इलेक्ट्रिक ऑटो रियल-वर्ल्ड में 200 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है, जबकि इसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 265 किमी है.

Q4 सेफ्टी और वारंटी के मामले में Mahindra UDO कितना मजबूत है?

Mahindra UDO को 1.5 लाख किमी या 6 साल की वारंटी मिलती है. इसमें IP67-रेटेड बैटरी, ड्राइवट्रेन और चार्जर, पावरफुल ड्रम ब्रेक्स और 30.48 सेमी के ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं.

Q5 Mahindra UDO के साथ ग्राहकों को क्या अतिरिक्त फायदे मिलते हैं?

UDO के साथ 1 लाख किमी तक फ्री सर्विस दी जा रही है. ग्राहक Mahindra की UDAY NXT स्कीम में ऑटोमैटिकली एनरोल होते हैं, जिसमें ₹20 लाख का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, फाइनेंशियल काउंसलिंग और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6