2026 में नई कार के साथ एंट्री करेगी Mahindra; लेकर आ सकती है 2 न्यू SUVs, जानें डीटेल्स

Mahindra 2026 में धमाका करने को तैयार है. कंपनी एक नहीं बल्कि 2 नई SUVs को मार्केट में उतार सकती है. ऐसे में नए साल में कार खरीदने वाले थोड़ा इंतजार कर सकते हैं. अगले साल आने वाली गाड़ियों के बारे में यहां डीटेल दी गई हैं.
2026 में नई कार के साथ एंट्री करेगी Mahindra; लेकर आ सकती है 2 न्यू SUVs, जानें डीटेल्स

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Mahindra and Mahindra अगले साल भी धमाका करने को तैयार है. कंपनी ने हाल ही में बताया था कि अगले साल कंपनी नई कार के साथ नए साल में एंट्री करेगी. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि साल की पहली तिमाही में भी कंपनी एक और कार ला सकती है. बता दें कि इस साल यानी 2025 में कंपनी ने कई गाड़ियों को लॉन्च किया.

महिंद्रा ने बीते करीब 18 महीनों में अपने पोर्टफोलियो को कई नए मॉडल्स से मजबूत किया है. कंपनी ने XEV 9e, BE 6, XEV 9S जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल्स के साथ-साथ Thar facelift और Thar Roxx को भी पेश किया है. लेकिन नए साल कोई नया मॉडल ना लाकर कंपनी पुराने मॉडल का ही फेसलिफ्ट वर्जन लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं इन दोनों SUVs से जुड़ी संभावित डिटेल्स.

Mahindra XUV 7XO

Add Zee Business as a Preferred Source
  • संभावित कीमत: 14 लाख से 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • इंजन ऑप्शन: 2.0L पेट्रोल, 2.2L डीजल

चार साल से ज्यादा समय से बाजार में मौजूद XUV700 को 2026 में मिड-लाइफ अपडेट मिलने की संभावना है. इस फेसलिफ्ट मॉडल को XUV 7XO नाम दिया जा सकता है. टेस्टिंग के दौरान नजर आईं गाड़ियों से संकेत मिलता है कि इसके एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जा सकते हैं.

कैसा हो सकता है एक्सटीरियर और इंटीरियर

संभावना है कि नई XUV 7XO में शार्प डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, बड़े एयर इंटेक्स और नया हेडलैंप सेटअप देखने को मिले. मौजूदा C-शेप DRL को और ज्यादा शार्प लुक के साथ बरकरार रखा जा सकता है, वहीं कनेक्टेड लाइट बार भी दिया जा सकता है. पीछे की तरफ नए डिजाइन वाले टेललैंप्स, अपडेटेड बंपर और नए एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है, जो महिंद्रा की आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs से प्रेरित होगा. सीटिंग ऑप्शन 6 और 7 सीट्स का ही रह सकता है. इंजन और गियरबॉक्स में किसी बड़े बदलाव की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है.

Mahindra Scorpio-N Facelift

  • संभावित कीमत: 14 लाख से 26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
  • इंजन ऑप्शन: 2.0L पेट्रोल, 2.2L डीजल

Mahindra Scorpio-N को भी 2026 में हल्का-फुल्का फेसलिफ्ट मिल सकता है. सामने आई स्पाई तस्वीरों के आधार पर माना जा रहा है कि इसमें लाइटिंग एलिमेंट्स, ट्रिम फिनिश और अलॉय व्हील डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है. केबिन के अंदर सबसे बड़ा अपडेट इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में हो सकता है. उम्मीद है कि इसमें Thar Roxx से लिया गया 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा.

इसके अलावा कुछ नए कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं. इंजन ऑप्शंस मौजूदा 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल ही रह सकते हैं. डीजल वेरिएंट में 4x4 का ऑप्शन पहले की तरह जारी रहने की संभावना है.

FAQs

Q1. क्या महिंद्रा 2026 में कोई बिल्कुल नई SUV लॉन्च करेगी?

फिलहाल ऐसी संभावना कम है. 2026 में कंपनी मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट पर फोकस कर सकती है.

Q2. Mahindra XUV 7XO क्या XUV700 की जगह लेगी?

XUV 7XO, XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन हो सकती है, न कि पूरी तरह नया मॉडल.

Q3. XUV 7XO में कौन से इंजन मिल सकते हैं?

इसमें 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन जारी रहने की उम्मीद है.

Q4. Scorpio-N facelift में क्या बड़े बदलाव होंगे?

डिजाइन और फीचर्स में हल्के अपडेट मिल सकते हैं, जबकि मैकेनिकल बदलाव की संभावना कम है.

Q5. इन दोनों SUVs की कीमत कितनी हो सकती है?

XUV 7XO की कीमत 14–24 लाख और Scorpio-N facelift की कीमत 14–26 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6