&format=webp&quality=medium)
Mahindra Thar 5-Door Launch Date: ऑफ़रोडिंग के लिए जाने जानी वाली महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की 5 डोर का इंतजार जल्द खत्म होगा. महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5-Door) अगले महीने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2024 को लॉन्च होगी. ये SUV Thar ROXX के नाम से आएगी. Thar ROXX में सनरूफ मिलने की सम्भावनाएं. इसके अलावा, ADAS फ़ीचर्स मिलने की सम्भावना है. बता दें कि जी बिज़नेस ने हाल में लद्दाख में इसको रोड टेस्टिंग के दौरान देखा था.
भारत की अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra) ने शनिवार (20 जुलाई) को अपनी नई एसयूवी के ब्रांड नाम की घोषणा की, जिसका नाम महिंद्रा ‘थार रॉक्स’ (Thar ROXX’) है. ऑटोमोटिव उद्योग में नए मानक स्थापित करने और प्रामाणिक एसयूवी के निर्माता के रूप में जानी जाने वाली महिंद्रा की vR पेशकश है - ‘THE’ SUV, यह एक ऐसा वाहन जिसे सॉफिस्टिकेशन, परफॉर्मेंस, प्रजेंस, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का बेजोड़ मिश्रण प्रदान करने के लिए डिजाइन और इंजीनियर किया गया है. महिंद्रा ‘Thar ROXX’ पहले से ही मजबूत थार ब्रांड को और मजबूत करेगा और थार का हिस्सा बनने में सक्षम बनाएगा.
एमएंडएम लिमिटेड के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष वीजय नाकरा ने कहा, अपने विशिष्ट डिजाइन, प्रीमियम क्वोटेंट, एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर प्रदर्शन, सॉफिटिकेशन और सुरक्षा के साथ ‘Thar ROXX’‘THE’ SUV है. प्रतिष्ठित थार की मूल विशेषताओं को बरकरार रखते हुए ‘Thar ROXX’ एसयूवी कैटेगरी में तहलका मचा देगा.