&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने अपनी पॉपुलर और दमदार बेस्ट ऑफरोड कार Thar ROXX का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. Mahindra ने Thar ROXX का नया एडिशन Thar ROXX STAR Edition को लॉन्च कर दिया है. थार रेंज को और ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए कंपनी ने ये एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने 16.85 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है.
Thar ROXX STAR EDN में वहीं इंजन मिल रहा है. हालांकि इस एडिशन में G20 TGDi mStallion और D22 mHawk ट्रांसमिशन में ही ये ऑप्शन मिलता है. G20 TGDi mStallion ट्रांसमिशन में 5000rpm पर 130 किलोवॉट की मैक्सिमम पावर और 380Nm का टॉर्क मिलता है. इसके अलावा दूसरे ट्रांसमिशन में 128.6 किलोवॉट की पावर और 400 Nm का टॉर्क देता है. ये वेरिएंट्स रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है.
ये भी पढ़ें: अनवील हो गई Toyota Urban Cruiser ebella; 543km रेंज, 7 एयरबैग्स, Level-2 ADAS समेत काफी कुछ

इस कार में कंपनी की ओर से कई सारे फीचर्स दिए जा रहे हैं. कंपनी ने कंफर्ट, सेफ्टी और हर उस चीज का ख्याल रखा है, जिसका डायरेक्ट फायदा ग्राहकों को मिलेगा. सबसे पहले इस कार को 2024 में लॉन्च किया गया था. ये कार अबतक 36 अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.
| Variant | Engine | Transmission | Drivetrain | Price (₹ लाख) |
|---|---|---|---|---|
| Thar ROXX STAR EDN | G20 | MT | RWD | 17.85 |
| Thar ROXX STAR EDN | G20 | AT | RWD | 16.85 |
| Thar ROXX STAR EDN | D22 | MT | RWD | 18.35 |


Mahindra Thar ROXX STAR Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.85 लाख रुपए है.
इस एडिशन में G20 TGDi mStallion पेट्रोल और D22 mHawk डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है.
G20 TGDi mStallion इंजन 5000rpm पर 130 किलोवॉट की पावर और 380Nm का टॉर्क देता है. वहीं D22 mHawk इंजन 128.6 किलोवॉट की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
नहीं, Thar ROXX STAR Edition के सभी वेरिएंट्स रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सिस्टम के साथ आते हैं.
इस एडिशन में ऑल ब्लैक लेदरेद सीट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पैनारॉमिक सनरूफ, 26.03 सेमी टचस्क्रीन, 360 डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग्स और Bharat NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.