महिंद्रा की एसयूवी TUV300 नए अवतार में पेश, डिजायन में हुआ बदलाव, इतनी है कीमत

TUV300: महिंद्रा ने बयान में कहा कि 'बोल्ड न्यू टीयूवी 300' के डिजाइन में बदलाव किया गया है और पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, एक्स आकार के मैटेलिक ग्रे व्हील कवर जैसी सुविधाएं दी गई हैं.
महिंद्रा की एसयूवी TUV300 नए अवतार में पेश, डिजायन में हुआ बदलाव, इतनी है कीमत

इसमें 17.8 सेंटीमीटर का टच स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम है. (फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से)

दिग्गज घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 'टीयूवी 300' का उन्नत संस्करण पेश किया. मुंबई में शोरूम में इसकी कीमत 8.38 लाख रुपये है. महिंद्रा ने बयान में कहा कि 'बोल्ड न्यू टीयूवी 300' के डिजाइन में बदलाव किया गया है और पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, एक्स आकार के मैटेलिक ग्रे व्हील कवर जैसी सुविधाएं दी गई हैं. कंपनी ने कहा कि टीयूवी 300 के नये संस्करण में रिवर्स पार्किंग कैमरा, जीपीएस के साथ 17.8 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टैटिक बेंडिंग हेडलैम्प और माइक्रो हाइब्रिड तकनीक दी गई है.

एमएंडएम के वाहन विभाग के बिक्री एवं विपणन प्रमुख विजय राम नकरा ने कहा, "एक लाख संतुष्ट ग्राहकों के साथ टीयूवी 300 ने खुद को कॉम्पैक्ट एसयूवी श्रेणी में स्थापित किया है. मुझे भरोसा है कि इसका नया डिजाइन ग्राहकों को आकर्षित करेगा."

TUV
Add Zee Business as a Preferred Source

(रॉयटर्स)

सात सीटों वाली टीयूवी 300 में यात्री आराम से बैठ सकते हैं और इसमें इतनी स्पेस है कि आप यात्रा के दौरान खुद को मूव करा सकेंगे. इसमें 17.8 सेंटीमीटर का टच स्क्रीन इन्फोटेंमेंट सिस्टम है. यह जीपीएस से लैस है. साथ ही इसमें ब्लुटूथ ऑडियो, चार स्पीकर और दो टि्वटर्स लगे हैं. सुरक्षा की बात करें तो इसमें डुअल एयरबैग लगे हैं, ताकि विशेष मौके पर ड्राइवर और उसकी बगल वाली सीट के यात्री का बचाव हो सके.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6