एक और ऑटो कंपनी का झटका; 2% बढ़ा दिए कार के दाम, अगले हफ्ते से लागू नई कीमतें

टाटा मोटर्स, JSW MG Motor के बाद अब एक और ऑटो कंपनी ने अपनी कार की कीमतें बढ़ा दी हैं. ये नई कीमतें 6 अप्रैल से लागू हो जाएंगी.
एक और ऑटो कंपनी का झटका; 2% बढ़ा दिए कार के दाम, अगले हफ्ते से लागू नई कीमतें

Mahindra ने दिया बड़ा झटका (फाइल फोटो)

देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने भी ग्राहकों को बड़ा झटका दे दिया है. कंपनी ने अपनी कार की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने ऐलान किया है कि ICE SUV और CV रेंज की कीमतों में 2.5% का इजाफा कर दिया गया है. कंपनी ने आगे कहा कि अपने पूरे पोर्टफोलियो में, कंपनी ने औसतन 1.6% का एवरेज हाइक किया है.

महिंद्रा ने जो ये कीमतें बढ़ाई हैं, वो 6 अप्रैल से लागू हो जाएंगी. कंपनी ने लागत में बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने ये फैसला लिया है. हालांकि, कंपनी ने हाल ही में XUV7XO को लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल इसकी कीमत पर नई दरों का असर नहीं पड़ेगा.

कब बढ़ेगी XUV7XO की कीमतें?

Add Zee Business as a Preferred Source

हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XUV7XO के लिए कीमतों में बढ़ोतरी पहले 40,000 बुकिंग्स (जो प्राइस-प्रोटेक्टेड हैं) की डिलीवरी पूरी होने के बाद लागू की जाएगी. बता दें कि महिंद्रा की सभी कार अगले सोमवार से महंगी हो जाएंगी.

इससे पहले किन कंपनियों ने बढ़ाए दाम?

इससे पहले कई ऑटो कंपनियां अपनी कार की कीमत को बढ़ा चुकी हैं. इसमें टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, होंडा कार जैसी कंपनियां शामिल हैं. हालांकि, मारुति भी कीमतों को बढ़ाएगी लेकिन कंपनी ने फिलहाल ये नहीं बताया कि कीमतें कब और कितनी बढ़ाई जाएंगी.

इसके अलावा लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी BMW Group, Mercedes-Benz India और Audi India ने भी कीमतों में इजाफा किया है. ये सभी नई दरें एक अप्रैल से लागू हो चुकी हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

किन कंपनियों ने कितने बढ़ाए दाम

कंपनीबढ़ोतरी
Tata Motors PV0.5%
JSW MG Motor2%
Mahindra2.5%
BMW Group2%
Mercedes-Benz India2%
Audi India2%

पैसेंजर कार के अलावा, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल कंपनी ने भी कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अपने सभी CVs मॉडल पर 1.5% की दर से कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है.

कंपनी ने जो ये फैसला लिया है, वो कच्चे माल की कीमतों और दूसरे इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चक्कर में लिया है. हालांकि हर मॉडल पर कीमतों का इजाफा अलग-अलग होगा.

कंपनी क्यों बढ़ा रही कीमतें?

सभी कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट, कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ये फैसला लिया है. हालांकि अभी भी कई सारी ऑटो कंपनियां हैं, जिन्होंने कीमतों में इजाफा नहीं किया है.

1 अप्रैल से और क्या बदला?

एक अप्रैल से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कई नई नियम लागू हो गए हैं. एक तो ऑटो कंपनियों ने अपने सभी मॉडल्स पर दाम बढ़ा दिए हैं. इसके अलावा फास्टैग का रिचार्ज महंगा हो गया है. वहीं, E20 पेट्रोल फ्यूल को अनिवार्य कर दिया गया है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने फरवरी 2026 की अधिसूचना में 1 अप्रैल 2026 से पूरे भारत में E20 फ्यूल लागू करने का निर्देश दिया था. इस फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है.

सरकार के मुताबिक, इस कदम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात को कम करना और उत्सर्जन में कटौती करना है. E20 फ्यूल के लिए कम से कम 95 ऑक्टेन रेटिंग की जरूरत होती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 महिंद्रा ने कारों की कीमत क्यों बढ़ाई?

कच्चे माल और इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ाई गई हैं.

Q2 नई कीमतें कब से लागू होंगी?

नई कीमतें 6 अप्रैल से लागू होंगी.

Q3 XUV7XO पर अभी कीमत क्यों नहीं बढ़ी?

पहले 40,000 बुकिंग्स प्राइस-प्रोटेक्टेड हैं, इसलिए उन पर पुरानी कीमत लागू रहेगी.

Q4 क्या सिर्फ महिंद्रा ने ही दाम बढ़ाए हैं?

नहीं, कई अन्य ऑटो कंपनियों ने भी कीमतों में बढ़ोतरी की है.

Q5 1 अप्रैल से ऑटो सेक्टर में क्या बदलाव हुए?

E20 फ्यूल लागू हुआ है और कई नियमों के साथ लागत में बदलाव आया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6