बाइक-कार पर कट गया है हजारों का Challan? मिल रहा है सस्ते में निपटाने का मौका, चूक गए तो करना होगा पूरा भुगतान!

नेशनल लोक अदालत 13 सितंबर 2025 को लग रही है. छोटे मोटे ट्रैफिक चालान कम रकम में सेटल या माफ हो सकते हैं. पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके टोकन लेना होगा. गंभीर उल्लंघन वाले केस लोक अदालत में नहीं लिए जाते.
बाइक-कार पर कट गया है हजारों का Challan? मिल रहा है सस्ते में निपटाने का मौका, चूक गए तो करना होगा पूरा भुगतान!

अगर आपका कोई पेंडिंग ट्रैफिक चालान (Traffic Challan) है तो आपके लिए राहत की खबर है. बहुत जल्द नेशनल लोक अदालत का आयोजन होने वाला है. 13 सितंबर को नेशनल लोक अदालत (National Lok Adalat) का आयोजन होगा. इस दिन पेंडिंग ट्रैफिक चालान कम रकम में सेटल हो सकते हैं या माफ भी हो सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी ट्रैफिक चालान को घटवाना या कम करवाना चाहते हैं तो यहां जान लें इस लोक अदालत के लिए कैसे रजिस्टर करना है.

बता दें कि लोक अदालत में छोटे मोटे नियमों के उल्लंघन वाले चालान में राहत मिलती है. शराब पीकर गाड़ी चलाने जैसे गंभीर मामलों पर सुनवाई नहीं होती. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके टोकन लेना जरूरी है और उसी के मुताबिक सुनवाई में पहुंचना होता है.

क्या है मामला

नेशनल लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से लेकर फैमिली विवाद, प्रॉपर्टी मामले और छोटे सिविल केस तक सेटल होते हैं. जज दोनों पक्षों को सुनकर वहीं ऑर्डर पास कर केस क्लोज कर देते हैं. बता दें कि लोक अदालत लीगल सर्विसेज अथॉरिटीज एक्ट 1987 के तहत आयोजित होती है .

इन चालान (Challan) पर मिलेगी राहत

  1. सीट बेल्ट न लगाने पर चालान.
  2. बिना हेलमेट बाइक चलाने का चालान.
  3. रेड लाइट जंप करना.
  4. गलत तरीके से कटा हुआ चालान.
  5. तेज रफ्तार यानी ओवरस्पीडिंग.
  6. PUCC सर्टिफिकेट न होना.
  7. नो पार्किंग में गाड़ी लगाना.
  8. ड्राइविंग लाइसेंस न होना.
  9. व्हीकल फिटनेस सर्टिफिकेट न होना.
  10. गलत लेन में ड्राइविंग.
  11. ट्रैफिक साइन इग्नोर करना.
  12. नंबर प्लेट के बिना गाड़ी चलाना.

इन Challan पर बिल्कुल राहत नहीं!

कुछ मामले ऐसे हैं जहां लोक अदालत में सुनवाई नहीं होती है. ये वो चालान हैं, जहां लोक अदालत में कोई राहत नहीं मिलती. इनमें वो नियमों शामिल हैं, जिनके चालान भी बहुत ज्यादा होते हैं. इनमें से एक है शराब पीकर गाड़ी चलाना. ये वो चालान है, जिसकी लोक अदालत में भी कोई राहत नहीं मिलती है.

इसके अलावा हिट एंड रन केस, लापरवाह ड्राइविंग से मौत के मामले भी इस तरह की लिस्ट में आते हैं, जिनकी कोई सुनवाई नहीं होती है. इसके अलावा किसी नाबालिग की ओर से ड्राइविंग करना भी इसी लिस्ट में आता है. इसके अलावा इन चालान पर भी कोई सुनवाई नहीं होती है.

  • अनअथॉराइज्ड रेसिंग या स्पीड ट्रायल.
  • आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल वाहन.
  • जिन केसों की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है.
  • दूसरे राज्यों में कटे चालान.

टोकन और रजिस्ट्रेशन कैसे करें

लोक अदालत में जाने से पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. अप्लाई करने के बाद टोकन नंबर और अपॉइंटमेंट लेटर मिलेगा. लेटर में तारीख और समय लिखा होगा. सुनवाई वाले दिन टोकन, अपॉइंटमेंट लेटर और जरूरी डाक्यूमेंट्स को साथ रखना है. तय समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है.

किन दस्तावेजों के साथ जाएं

  • ओरिजिनल व्हीकल पेपर्स.
  • चालान की डिटेल्स या प्रिंटआउट.
  • अपॉइंटमेंट लेटर और टोकन.
  • एक वैध आईडी प्रूफ.

Lok Adalat के लिए कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी लोक अदालत के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां जाकर लोक अदालत ऑनलाइन अप्लिकेशन वाला ऑप्शन चुनें और फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. इसके बाद सब्मिट करने के बाद ईमेल या फोन पर टोकन नंबर आ जाएगा. सुनवाई वाले दिन टोकन के क्रम में केस बुलाया जाएगा.

FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. लोक अदालत में फाइन कितना घटता है .

राहत केस के हिसाब से तय होती है और मौके पर बेंच डिसाइड करती है .

2. क्या बिना टोकन के लोक अदालत में जा सकते हैं .

आमतौर पर नहीं, पहले रजिस्ट्रेशन और टोकन जरूरी होते हैं .

3. पेमेंट कहां और कैसे होता है .

स्थानीय व्यवस्था के मुताबिक काउंटर या डिजिटल मोड से सेटलमेंट के समय होता है .

4. कंपनी के नाम पर गाड़ी है तो कौन जाएगा .

ऑथराइजेशन लेटर के साथ अधिकृत प्रतिनिधि जा सकता है .

5. क्या एक ही दिन कई चालान निपट जाएंगे .

हां . टोकन क्रम और स्थानीय लिमिट के हिसाब से संभव है .

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6