October Auto Sales Live Updates: GST रेट कट और फेस्टिव डिमांड के चलते बढ़ी कारों की सेल, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी आया उछाल

October 2025 Auto Sales Live Updates: वाहन निर्माता कंपनियों ने अक्टूबर के लिए अपनी बिक्री के शानदार आंकड़े जारी किए हैं। फेस्टिव सीजन और GST 2.0 सुधार के बीच Maruti Suzuki से लेकर Toyata तक सभी कंपनियों ने ज्यादा से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की.
October Auto Sales Live Updates: GST रेट कट और फेस्टिव डिमांड के चलते बढ़ी कारों की सेल, दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी आया उछाल

Story highlights

  • Story Highlights

    प्रत्येक महीने के पहले दिन से ऑटो कंपनियां अपना सेल्स डेटा जारी करती हैं.
    मारुति सुजुकी, M&M, Ola समेत कई कंपनियों के आंकड़े आएंगे.

October 2025 Auto Sales Live: वाहन निर्माता कंपनियों ने अक्टूबर के लिए अपनी बिक्री के शानदार आंकड़े जारी किए हैं। फेस्टिव सीजन और GST 2.0 सुधार के बीच Maruti Suzuki से लेकर Toyata तक सभी कंपनियों ने ज्यादा से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की. देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर में कुल 2,20,894 यूनिट्स बेचीं, जो कंपनी की अब तक की सबसे अधिक मंथली बिक्री है.

Tata Motores द्वारा जारी बिक्री के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने अक्टूबर में कुल 61,295 यूनिट्स बेचीं. जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 48,423 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 26.6% की ग्रोथ को दर्शाता है. इसके अलावा, कंपनी ने 9,286 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक ईवी बिक्री भी की, जो कि सालाना आधार पर 73.4% की बढ़ोतरी थी.

Hyundai द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने कुल 69,894 यूनिट्स की मंथली बिक्री दर्ज की. घरेलू बाजार में कंपनी ने कुल 53,792 गाड़ियां बेचीं, जो कि मासिक आधार पर 4% की बढ़ोतरी थी. इसके अलावा, 16,102 गाड़ियों का निर्यात किया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Toyota ने बीते महीने अक्टूबर में 42,892 गाड़ियां की बिक्री की, जो कि कंपनी की सबसे ज्यादा मंथली बिक्री रही. कंपनी ने बिक्री को लेकर सालाना आधार पर 39% की ग्रोथ दर्ज की. कंपनी ने घरेलू बाजार में 40,257 यूनिट्स की बिक्री और 2635 गाड़ियों का निर्यात किया. वहीं फेस्टिव सीजन में दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की सेल्स में भी तगड़ी तेजी देखने को मिली.

Follow updates here:

01 Nov 2025, 6:30 PM (IST)

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भी अपनी बिक्री 8 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी दी है. सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अक्टूबर में 1,29,261 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की. कंपनी ने बीते वर्ष अक्टूबर में कुल 1,20,055 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,03,454 यूनिट की बिक्री की और 25,807 यूनिट का निर्यात किया. बीते वर्ष अक्टूबर में कंपनी ने 15,115 यूनिट की बिक्र की थी, जो कि 71 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

01 Nov 2025, 6:30 PM (IST)

टीवीएस मोटर के अनुसार, दोपहिया वाहन सेगमेंट में कुल 5,25,150 यूनिट की बिक्री हुई. जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 478,159 यूनिट्स बेची थीं. यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. कंपनी ने घरेलू बाजार में 4,21,631 यूनिट की बिक्री की, जो कि अक्टूबर 2024 की 3,90,489 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है.

टीवीएस मोटर ने अक्टूबर में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करवाते हुए कुल 2,66,715 मोटरसाइकल बेचीं. जबकि स्कूटर को लेकर यही आंकड़ा 2,05,919 यूनिट रहा, जो कि अक्टूबर 2024 के 1,93,439 यूनिट से 7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की बिक्री भी सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 32,387 यूनिट हो गई, जबकि थ्री-व्हीलर सेगमेंट में 18,407 यूनिट्स की बिक्री हुई.

01 Nov 2025, 6:29 PM (IST)

जीएसटी 2.0 सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते बीते महीने अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. टीवीएस मोटर ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी है. 

टीवीएस मोटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने बीते महीने अक्टूबर में कुल 5,43,557 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि कंपनी की बीते वर्ष की समान अवधि की 4,89,015 यूनिट्स से 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है.

01 Nov 2025, 4:35 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: KIA India किआ इंडिया की बिक्री में 30% का इजाफा

किआ इंडिया की बिक्री अक्टूबर में 30% बढ़कर 29,556 इकाई हो गई, जो भारतीय बाजार में प्रवेश के बाद से कंपनी की अब तक की सबसे अच्छी मासिक बिक्री है. कंपनी ने अक्टूबर 2024 में 22,735 इकाइयां बेची थीं.

कंपनी ने कहा कि बिक्री में सबसे बड़ा योगदान सोनेट ने दिया, जिसकी बिक्री 12,745 इकाई रही. KIA की प्रमुख एसयूवी सेल्टोस की मांग में लगातार वृद्धि जारी रही और पिछले महीने इसकी 7,130 इकाइयां बिकीं.

01 Nov 2025, 4:34 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Balen, Celerio की बिक्री बढ़ी

दूसरी ओर, कॉम्पैक्ट कार बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, वैगनआर की बिक्री बढ़कर 76,143 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2024 में 65,948 इकाई थीं.

01 Nov 2025, 4:28 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: मारुति की छोटी कारों की बिक्री घटी

ऑल्टो और एस-प्रेसो मॉडल वाली छोटी कारों की बिक्री घटकर 9,067 इकाई रह गई जो पिछले साल इसी महीने में 10,687 इकाई थीं.

01 Nov 2025, 2:47 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Maruti Suzuki की बिक्री 7% बढ़कर 2,20,894 यूनिट्स

मारुति सुजुकी  की कुल बिक्री अक्टूबर में 7% बढ़कर 2,20,894 इकाई हो गई. पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 2,06,434 इकाई बेची थीं.
कमर्शियल व्हीकल्स सहित उसकी कुल घरेलू बिक्री 1,80,675 इकाई के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने में 1,63,130 इकाई थी.
घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री बढ़कर 1,76,318 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2024 में 1,59,591 इकाई थीं.

maruti suzuki

01 Nov 2025, 2:41 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Hyundai CRETA और VENUE की जबरदस्त बिक्री

  • हुंडई मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2025 में कुल 69,894 इकाइयों की बिक्री की रिपोर्ट दी.
  • HMIL ने अक्टूबर 2025 में 53,792 इकाइयों की मासिक घरेलू बिक्री हासिल की.
  • HMIL ने अक्टूबर 2025 में 11% वार्षिक वृद्धि के साथ 16,102 इकाइयों की निर्यात बिक्री भी हासिल की.
  • Hyundai CRETA और VENUE ने 30,119 इकाइयों की संयुक्त मासिक बिक्री के साथ अपनी दूसरी सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की.

01 Nov 2025, 2:33 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: आयशर मोटर्स का कुल निर्यात दोगुने से भी ज्यादा

अक्टूबर महीने में आयशर मोटर्स का कुल निर्यात 133.7% बढ़कर 701 यूनिट्स रहा.

eicher motors

01 Nov 2025, 2:29 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Escorts Kubota ने बेचे 18,798 ट्रैक्टर 

Escorts Kubota ने एग्री मशीनरी बिजनेस ने अक्टूबर 2025 में 18,798 ट्रैक्टर बेचे. यह अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री अक्टूबर 2024 में बेचे गए 18,110 ट्रैक्टरों की तुलना में 3.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

Escorts Kubota
 

01 Nov 2025, 2:28 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Atul Auto की कुल बिक्री 5% का इजाफा

atul auto

01 Nov 2025, 2:25 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Atul Auto की कुल बिक्री 5% बढ़ी

  • घरेलू बिक्री 7.6% बढ़कर 3,543 यूनिट्स हो गई.
  • कुल बिक्री 5% बढ़कर 4,012 यूनिट्स हो गई.
     

01 Nov 2025, 2:22 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: TVS Motors October Sales Key Highlights

  • कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 10% बढ़कर 5.25 लाख इकाई हो गई.
  • कुल बिक्री 11% बढ़कर 5.43 लाख इकाई हो गई.
  • घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 8% बढ़कर 4.21 लाख इकाई हो गई.
  • मोटरसाइकिलों की बिक्री 16% बढ़कर 2.7 लाख इकाई हो गई.
  • इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 11% बढ़कर 32,387 इकाई हो गई.
  • निर्यात 21% बढ़कर 1.15 लाख इकाई हो गया.
  • कुल तिपहिया वाहनों की बिक्री 70% बढ़कर 18,407 इकाई हो गई.

01 Nov 2025, 2:19 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: TVS Motor ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री हासिल की

टीवीएस मोटर कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 543,557 यूनिट्स की मासिक बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2024 में 489,015 इकाइयों की तुलना में 11% की ग्रोथ है.

01 Nov 2025, 2:15 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: फेस्टिव सीजन में 1 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी

कंपनी ने नवरात्रि और दिवाली के बीच 1 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी की.

tata motors

01 Nov 2025, 2:05 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Highlights of October 2025

लगातार दूसरे महीने रिकॉर्ड तोड़ मासिक थोक बिक्री- अक्टूबर में 61,295 यूनिट्स की बिक्री,  +27% YoY ग्रोथ.
SUVs lead the charge- 47,000+ यूनिट्स बिकीं, मासिक बिक्री में अब तक की सबसे ज्यादा 77% हिस्सेदारी हासिल की.
All-time high EV wholesales- 9,286 यूनिट्स, साल-दर-साल 73% की बढ़ोतरी, बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के लिए ग्राहकों की मज़बूत पसंद से प्रेरित.
Unprecedented festive momentum- मज़बूत खुदरा मांग ने रिकॉर्ड तोड़ मासिक पंजीकरण को बढ़ावा दिया.
Nexon की मांग में उछाल- इसके मल्टी-पावरट्रेन उत्पादों की लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी के साथ सालाना आधार पर 50% की असाधारण ग्रोथ.
New high for Harrier & Safari-  Adventure X के उत्साह और Harrier.ev के मज़बूत आकर्षण से प्रेरित होकर 7,000 यूनिट्स बिकीं.
मंथली बुकिंग ऑल-टाइम पिक पर- कंपनी के वाइड-रेंज मॉड्स और पावरट्रेन विकल्पों के लिए ग्राहकों की मज़बूत पसंद को दर्शाती है.
ऐतिहासिक उत्सव उपलब्धि- नवरात्रि और दिवाली के बीच 1 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी, जो कि वर्ष दर वर्ष आधार पर 33% की मजबूत प्रदर्शन है.
 

01 Nov 2025, 2:05 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Highlights of October 2025

लगातार दूसरे महीने रिकॉर्ड तोड़ मासिक थोक बिक्री- अक्टूबर में 61,295 यूनिट्स की बिक्री,  +27% YoY ग्रोथ.
SUVs lead the charge- 47,000+ यूनिट्स बिकीं, मासिक बिक्री में अब तक की सबसे ज्यादा 77% हिस्सेदारी हासिल की.
All-time high EV wholesales- 9,286 यूनिट्स, साल-दर-साल 73% की बढ़ोतरी, बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के लिए ग्राहकों की मज़बूत पसंद से प्रेरित.
Unprecedented festive momentum- मज़बूत खुदरा मांग ने रिकॉर्ड तोड़ मासिक पंजीकरण को बढ़ावा दिया.
Nexon की मांग में उछाल- इसके मल्टी-पावरट्रेन उत्पादों की लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी के साथ सालाना आधार पर 50% की असाधारण ग्रोथ.
New high for Harrier & Safari-  Adventure X के उत्साह और Harrier.ev के मज़बूत आकर्षण से प्रेरित होकर 7,000 यूनिट्स बिकीं.
मंथली बुकिंग ऑल-टाइम पिक पर- कंपनी के वाइड-रेंज मॉड्स और पावरट्रेन विकल्पों के लिए ग्राहकों की मज़बूत पसंद को दर्शाती है.
ऐतिहासिक उत्सव उपलब्धि- नवरात्रि और दिवाली के बीच 1 लाख से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी, जो कि वर्ष दर वर्ष आधार पर 33% की मजबूत प्रदर्शन है.
 

01 Nov 2025, 2:02 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Tata Motors की कुल बिक्री 61,295 यूनिट्स रही

अक्टूबर 2025 के लिए घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की बिक्री 61,295 इकाई रही, जबकि अक्टूबर 2024 के दौरान यह 48,423 इकाई थी.

 

01 Nov 2025, 1:33 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: M&M CV बिक्री में 14% का इजाफा

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में, एमएंडएम ने घरेलू बाजार में कुल 31,741 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14 फीसदी की बढ़ोतरी है.

M&M

01 Nov 2025, 12:32 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: Escorts Kubota की बिक्री 3.8% बढ़कर 18,798 यूनिट्स

अक्तूबर महीने में Escorts Kubota की बिक्री 3.8% बढ़ी है.
कंपनी की बिक्री 18,798 यूनिट्स रही.

 

01 Nov 2025, 12:30 PM (IST)

October Auto Sales Live Updates: स्कोडा ने अक्टूबर में 8,252 यूनिट्स बेची

स्कोडा ऑटो इंडिया ने अक्टूबर 2025 में 8,252 इकाइयों बेची हैं, जो उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है.
स्कोडा ऑटो इंडिया ने कहा कि जनवरी और अक्टूबर 2025 के बीच उसने 61,607 इकाइयां बेचीं.

01 Nov 2025, 11:02 AM (IST)

October Auto Sales Live Updates: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 39% बढ़ी

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री 39% बढ़कर 42,892 इकाई हुई.
अक्टूबर में निर्यात 2,635 इकाई रहा.

01 Nov 2025, 10:58 AM (IST)

Auto Sales October live: M&M ने PV बिक्री में 31% की बढ़ोतरी दर्ज की

घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 31% बढ़कर 71,624 इकाई हो गई.
निर्यात 15% बढ़कर 4,015 इकाई हो गया.
कुल बिक्री 26% बढ़कर 1.2 लाख इकाई हो गई
घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 14% बढ़कर 31,741 इकाई हो गई
अक्टूबर में SUV की बिक्री और कुल बिक्री का रिकॉर्ड उच्चतम रहा.
ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 13% बढ़कर 73,660 इकाई हो गई.
घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री 12% बढ़कर 72,071 इकाई हो गई.
ट्रैक्टरों का निर्यात 41% बढ़कर 1,589 इकाई हो गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6