Lexus India ने भारत के लग्जरी SUV मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए RX 350h का नया ‘Exquisite’ ग्रेड लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि नया वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें एडवांस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ज्यादा कम्फर्ट और प्रीमियम फीचर्स का कॉम्बिनेशन चाहिए.
नई RX Exquisite की कीमत 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह RX लाइनअप को पहले से ज्यादा पावरफुल और वैल्यू-फोकस्ड बनाती है. इस कार में कई दमदार फीचर्स दिए हैं, जो इस स्टोरी में शामिल किए गए हैं.
RX 350h Exquisite में क्या नया मिला — जानें फीचर्स
Add Zee Business as a Preferred Source
1. नया Exquisite ग्रेड लॉन्च - ₹89.99 लाख से शुरुआत
- नया ग्रेड RX 350h लाइनअप में जोड़ा गया है.
- शुरुआती कीमत Rs 89,99,000 (Ex-showroom).
- इसका उद्देश्य ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन और प्रीमियम कम्फर्ट देना है.
- इस वेरिएंट में कीमत और फीचर्स का बैलेंस बेहतर बनाया गया है.
2. 2.5L हाइब्रिड इंजन और हाई-आउटपुट मोटर
- इसमें मिलता है 2.5-लीटर इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन.
- इसके साथ हाई-आउटपुट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है.
- Lexus की एडवांस्ड हाइब्रिड सिस्टम बैटरी — बाइपोलर निकेल-मेटल हाइड्राइड बैटरी के साथ आती है.
- ये सेटअप बेहतर माइलेज, स्मूद ड्राइव और डायरेक्ट पावर डिलीवरी देता है.
3. प्रीमियम इंटीरियर—हीटेड वेंटिलेटेड सीट्स और 10-Way पावर एडजस्ट
- केबिन ज्यादा स्पेशियस रखा गया है.
- फ्रंट सीट्स में 10-way power adjustment.
- फ्रंट और रियर दोनों के लिए हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स (यूनिक फीचर).
- एम्बियंट लाइटिंग के साथ लग्जरी फील और बढ़ जाता है.
- RX 500h F-SPORT+: भारत की इकलौती Turbocharged Hybrid Luxury SUV
4. 2.4L Turbo Hybrid इंजन और DIRECT4 टेक्नोलॉजी
RX 500h F-SPORT ग्रेड भारत की केवल Performance Hybrid Electric Turbocharged SUV है.
- 2.4L टर्बोचार्ज्ड इंजन
- इलेक्ट्रिक मोटर
- 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
- रियर व्हील के लिए built-in मोटर के साथ eAxle
- बैटरी: हाई-पावर बाइपोलर NiMH बैटरी (रियर सीट्स के नीचे)
5. Dynamic Rear-Wheel Steering और बेहतर स्टेबिलिटी
- ये फीचर कार को हाई-स्पीड पर ज्यादा स्टेबल बनाता है.
- टाइट पार्किंग और ट्रैफिक में टर्निंग रेडियस भी सुधारता है.
- DIRECT4 तकनीक इंजन और मोटर के टॉर्क को तुरंत एडजस्ट करती है.
- नतीजा—मजबूत, स्मूद और लगातार एक्सेलरेशन.
- कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स
6. Mark Levinson® 21-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो
प्रीमियम साउंड के लिए दिया गया है—
- 21-स्पीकर Mark Levinson® सिस्टम
- हाई क्लैरिटी और सराउंड साउंड अनुभव
7. Lexus Safety System+ के एडवांस्ड फीचर्स
कार की सुरक्षा को एक लेवल ऊपर ले जाने वाले फीचर्स शामिल.
8. जनवरी–नवंबर में 12% ग्रोथ
- RX मॉडल ने जनवरी से नवंबर 2025 के बीच 12% ग्रोथ दर्ज की.
- इसी अवधि में SUVs ने Lexus India की कुल सेल्स का 40% योगदान दिया.
- RX ब्रांड की ग्रोथ में मुख्य भूमिका निभा रही है.
9. ओनरशिप पैकेज
- 8 साल की व्हीकल वारंटी**
- 5 साल रोडसाइड असिस्टेंस
- Smart Ownership Plan
10. Lexus RX 350h Exquisite की कीमत
| Model | Grade | Description | Rs Ex-showroom |
|---|
| RX 350h | Exquisite (New) | RX 350h with Lexus Audio (New) | 89,99,000 |
| RX 350h | Exquisite (New) | RX 350h with Mark Levinson (New) | 92,02,000 |
| RX 500h | F-sport+ | RX 500h with Mark Levinson Audio | 1,09,46,000 |
खबर से जुड़े जरूरी FAQs
1. Lexus RX 350h Exquisite की कीमत क्या है?
इसकी शुरुआती कीमत 89,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है.
2. RX 350h Exquisite में कौन-सा इंजन मिलता है?
इसमें 2.5L इनलाइन 4-सिलेंडर इंजन और हाई-आउटपुट इलेक्ट्रिक मोटर का हाइब्रिड सेटअप मिलता है.
3. RX 500h F-SPORT+ क्यों खास है?
ये भारत की एकमात्र Performance Hybrid Electric Turbocharged Luxury SUV है.
4. RX में कौन-सा ऑडियो सिस्टम मिलता है?
RX में Mark Levinson® का 21-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है.
5. Lexus RX पर कितनी वारंटी मिलती है?
कंपनी 8 साल की वाहन वारंटी और 5 साल रोडसाइड असिस्टेंस देती है.