RANGE ROVER SPORT का नया मॉडल बाजार में पेश, जानें कितनी है कीमत

LAND ROVER: इस प्रीमियम और लग्जरी गाड़ी की कीमत 86.71 लाख रुपये से शुरू है. यह तीन वेरिएंट- S, SE और HSE trim में उपलब्ध है. इसमें कई खास फीचर्स शामिल किए गए हैं जो आपको नया अनुभव कराएंगे.  
RANGE ROVER SPORT का नया मॉडल बाजार में पेश, जानें कितनी है कीमत

यह शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 7.1 सेकंड में पकड़ लेती है. (जी बिजनेस)

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार ब्रांड LAND ROVER ने मंगलवार को भारत में RANGE ROVER SPORT का वर्ष 2019 मॉडल लॉन्च किया. इस प्रीमियम और लग्जरी गाड़ी की कीमत 86.71 लाख रुपये से शुरू है. यह तीन वेरिएंट- S, SE और HSE trim में उपलब्ध है. इसमें कई खास फीचर्स शामिल किए गए हैं जो आपको नया अनुभव कराएंगे.

कंपनी को इस गाड़ी से ढेरों उम्मीदें हैं. नई गाड़ी की लॉन्चिंग के मौके पर जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (JLRIL) के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा कि रेंज रोवर स्पोर्ट ने लैंड रोवर की ड्राइविंग मांग में बड़ी भूमिका निभाई है. हमारे भारतीय पोर्टफोलियो में यह काफी खास है. मॉडल वर्ष 2019 गाड़ी 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन में है जो एक आकर्षक और शानदार कीमत पर ग्राहकों को लुभाएगा.

LAND ROVER
Add Zee Business as a Preferred Source

(जी बिजनेस)

फीचर्स हैं खास
इसमें पैनोरैमिक रूफ है. साथ ही तीन जोन वाला क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम लगा है. इसके अलावा पार्क पैक और केबिन एयर आयोनाइजेशन प्रणाली लगी है. इस गाड़ी में आपको टच प्रो डुओ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जो एक खास अनुभव आपको प्रदान करेगा. इसमें इंटरएक्टिव ड्राइवर डिस्प्ले और फुल कलर हेड-अप डिस्प्ले भी है. यह शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 7.1 सेकंड में पकड़ लेती है. इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसका इंजन 221 किलोवाट का पावर जेनरेट करता है और टॉर्क 400nm पैदा करता है.

land rover

(जी बिजनेस)

कंपनी भारत में इन गाड़ियों की भी करती है बिक्री
भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट (L 44.68 लाख से शुरू), रोवर इवोक (E 52.06 लाख से शुरू), डिस्कवरी (4 76.94 लाख से शुरू), रेंज रोवर वेलार (7 72.47 लाख से शुरू), रेंज रोवर स्पोर्ट (1 86.71 लाख पर शुरू) और रेंज रोवर (.8 181.86 लाख पर शुरू) आदि शामिल है. ये सभी कीमतें भारत में एक्स-शोरूम कीमतें हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6