&format=webp&quality=medium)
Komaki Electric Cruise Bike: इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी को तवज्जों देने के लिए कोमाकी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनी (Komaki Electric Vehicles) जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक लाने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक को जनवरी 2022 में पेश करेगी. ये बाइक बाकी बाइक को भी टक्कर देने आ रही है. कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में कस्टमर्स को बेस्ट बैटरी पावर और दाम भी किफायती मिल जाएंगे. फिलहाल कोमाकी की 5 बाइक भाजार में उपलब्ध हैं. अब देखना ये होगी की कंपनी की अपकमिंग बाइक के फीचर्स, लुक्स और कीमत कैसी होगी.
कंपनी ने बताया कि, 'दो पिलर्स के रूप में अफोर्डेबिलिटी और एक्सेस पर फोकस किया है, जिस पर इलेक्ट्रिक बाइक क्रूजर (Electric Bike Cruiser) बेस्ड होगी. Komaki इलेक्ट्रिक डिवीजन के डायरेक्टर गुंजन मल्होत्रा ने कहा, 'यह कुछ ऐसा है जिस पर हम काफी समय से काम कर रहे हैं. हमारा आखिरी उद्देश्य हर कस्टमर सेगमेंट की जरूरतों को पूरा करना है. अब जब हमने यूटिलिटी सेक्शन में एक मजबूत पैर जमा लिया है, तो इस सेगमेंट में हम कस्टमर्स की मांगों को पूरा करना चाहते हैं. हमारे नए क्रूजर का लॉन्च एक बयान है कि ईवीएस केवल रोजमर्रा के उपयोग के लिए नहीं हैं, वे एक वैकेशन के साथी भी हो सकते हैं.'
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
बता दें कोमाकी इलेक्ट्रिक बाइक (Komaki Electric Bike) के अलावा इंडियन मार्केयट में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) भी पेश करती है. इसमें कोमाकी एक्सजीटी-एक्स1 (Komaki XGT-X1) शामिल है. ये ई-स्कूटर फिलहाल सबसे सस्ता और अच्छे फीचर्स के साथ आता है कंपनी ऐसा दावा करती है.
देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Electric Mobility) के आने का इंतजार कंपनी काफी तेजी से कर रही है. कंपनी की इस बाइक को दोपहिया सेगमेंट की तरफ से ऑपरेट किया जा रहा है. कई सेटल्ड और साथ ही नए कंपटीटर सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए मैदान में हैं और कई राज्यों ने ऐसे प्रोडक्ट्स के लिए सब्सिडी की अनाउंसमेंट के साथ, पहले से ही बढ़ती मांग नए साल में और बढ़ सकती है. सरकारें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार पर भी फोकस कर रही हैं, जो इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी को आजमाने में कस्टमर्स का भरोसा बढ़ा सकती है.