&format=webp&quality=medium)
80 के दशक का पॉपुलर स्कूटर Kinetic DX अब नए अवतार में मार्केट में उतर चुका है. Kinetic Engineering ने आधिकारिक तौर पर टू-व्हीलर मार्केट में एंट्री कर ली है. बता दें कि ये मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे Kinetic Watts and Volts के जरिए बेचा जाएगा. बहुत समय पहले ये स्कूटर भारतीय सड़कों पर दौड़ता था लेकिन अब इसे नए अवतार और एडवांस फीचर्स के साथ उतारा गया है. कंपनी ने इस मॉडल को 2 वेरिएंट्स के साथ पेश किया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.11 लाख रुपए है.
नए Kinetic DX EV में स्ट्रॉन्ग मेटल बॉडी दी गई है. इसके अलावा स्पेस से भरा फ्लोरबोर्ड दिया गया है. वहीं स्कूटर में पहले के मुकाबले बड़ा बूटस्पेस मिल रहा है. अब ग्राहकों को 37 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. इसके अलावा स्कूटर में 2.6 किलोवॉट की LFP बैटरी दी गई है.
ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 116 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. स्कूटर में K-Coast रीजनरेटिव टेक्नोलॉजी दी गई है. इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है और इसमें राइडिंग के लिए 3 मोड्स दिए गए हैं. इसमें रेंज, पावर और टर्बो शामिल है.
DX और DX+ दोनों में ही रिवर्स और हिल होल्ड फीचर दिया गया है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक और एडजस्टेबल रियर शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है. इसके अलावा सेफ्टी की बात करें तो व्हील में फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है.
कंपनी ने इस स्कूटर की बुकिंग लिमिट 35,000 यूनिट्स तक की ही रखी है. डिलिवरी सितंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. 1000 रुपए की टोकन मनी से इस स्कूटर को बुक कर सकते हैं. कीमत की बात करें तो Kinetic DX की कीमत 1,11,499 रुपए है (एक्स-शोरूम) और Kinetic DX+ की कीमत 1,17,499 रुपए है. इस स्कूटर में ग्राहकों को 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिसमें रेड, ब्लू, व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक शामिल है.
फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में डेडिकेटेड मोबाइल ऐप का फीचर मिलता है. जबकि DX+ में राइडर एक्सपीरियंस मिलता है. इसमें एडवांस Telekinetic फीचर्स दिए गए हैं. इसमें रियल टाइम राइड आंकड़ें और व्हीकल डाटा शामिल है. साथ में जियो फेंसिंग, इंट्रूडर अलर्ट, फाइन्ड माय कायनेटिक, ट्रैक माई कायनेटिक समेत कई सारे फीचर्स दिए गए हैं.