Kia Sonet: अब ₹10 लाख से कम में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, कंपनी ने पेश किए 2 नए वेरिएंट

Kia India ने अपनी पॉपुलर और कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Sonet का नया वेरिएंट पेश किया है. कंपनी ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन पसंद करने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए 2 नए AT वेरिएंट पेश किए हैं.
Kia Sonet: अब ₹10 लाख से कम में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, कंपनी ने पेश किए 2 नए वेरिएंट

फोटो क्रेडिट - Kia India 

Kia India ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी कार Kia Sonet के लाइनअप को बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी ने Kia Sonet का Model Year 2026 (MY26) अपडेट पेश किया है और साथ ही सोनेट के ऑटोमैटिक लाइनअप को और बड़ा किया है.

नई MY26 Sonet में डीजल 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की शुरुआती कीमत ₹9,77,900 (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं टर्बो पेट्रोल 7-स्पीड DCT वेरिएंट ₹9,89,900 (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. खास बात यह है कि यह सेगमेंट में पहली बार है जब 6AT और 7DCT जैसी ऑटोमैटिक टेक्नोलॉजी 10 लाख रुपए से कम कीमत पर उपलब्ध कराई गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

AT वेरिएंट पर क्यों कंपनी का फोकस?

भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में अब ज्यादा ग्राहक मैनुअल की बजाय ऑटोमैटिक कारों को पसंद कर रहे हैं. ऑटोमैटिक गाड़ियों में ड्राइविंग ज्यादा आसान होती है, लंबी दूरी या भारी ट्रैफिक में थकान कम होती है और रोजाना की ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है.

इसी बदलती मांग को देखते हुए Kia ने Sonet के ऑटोमैटिक पोर्टफोलियो को और भी ज्यादा एक्सपेंड किया है.

किन वेरिएंट में मिलेगा नया ऑटोमैटिक ऑप्शन?

MY26 Sonet में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन अब कई नए ट्रिम्स में उपलब्ध होगा. डीजल 6AT अब इन वेरिएंट्स में मिलेगा:

  • HTE(O)
  • HTK(O)
  • HTK+
  • HTK+(O)

वहीं 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन इन वेरिएंट्स में मिलेगा:

  • HTK(O)
  • HTK+(O)

₹10 लाख से कम में 6AT/7DCT

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में आमतौर पर ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ज्यादा होती है. लेकिन Kia ने इस बार कीमत को काफी प्रतिस्पर्धी रखा है. इससे उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा जो ऑटोमैटिक कार खरीदना चाहते हैं लेकिन ज्यादा कीमत की वजह से अब तक मैनुअल कार चुनते थे. MY26 Sonet के साथ कंपनी ने दो बड़े सेगमेंट-फर्स्ट फीचर पेश किए हैं:

  • ₹10 लाख से कम कीमत में 6-स्पीड डीजल ऑटोमैटिक (6AT)
  • ₹10 लाख से कम कीमत में टर्बो पेट्रोल 7-स्पीड DCT

हर वेरिएंट की कितनी कीमत?

EngineTrimTransmissionPrice (INR)
Diesel (D1.5)HTE(O)6AT₹9,77,900
Diesel (D1.5)HTK(O)6AT₹10,72,900
Diesel (D1.5)HTK+6AT₹11,08,900
Diesel (D1.5)HTK+(O)6AT₹11,56,900
Petrol Turbo (G1.0T)HTK(O)7 DCT₹9,89,900
Petrol Turbo (G1.0T)HTK+(O)7 DCT₹10,83,900

डीजल ऑटोमैटिक का क्या होगा फायदा?

कई ग्राहक ऐसे होते हैं जो डीजल इंजन की बेहतर माइलेज और टॉर्क को पसंद करते हैं. वहीं ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन रोजाना ड्राइविंग को आसान बनाता है.

Kia का कहना है कि डीजल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का यह कॉम्बिनेशन शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए ज्यादा आरामदायक अनुभव देता है. इससे खास तौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं या भारी ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं.

कंपनी ने क्या कहा?

इस लॉन्च पर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि Kia लगातार ग्राहकों की बदलती जरूरतों पर नजर रखती है. उन्होंने कहा कि अब ग्राहक रोजाना ड्राइविंग में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी वजह से MY26 अपडेट के साथ कंपनी ने Sonet के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स का दायरा बढ़ाया है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कैसी रही इस मॉडल की सेल्स ?

2020 में लॉन्च होने के बाद से Kia Sonet भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक बन चुकी है. हाल ही में Sonet ने भारत में 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है. कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Sonet Kia के लिए एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर भी बनी हुई है.

किन फीचर्स से लैस है ये कार?

  • 15 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
  • 10 ADAS लेवल-1 फीचर्स
  • 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स

नया Magma Red कलर भी लॉन्च

MY26 अपडेट के साथ Kia ने Sonet के लिए एक नया एक्सटीरियर कलर भी पेश किया है. कंपनी ने Magma Red नाम का नया रंग पेश किया है. नए कलर के साथ Sonet का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आता है, जिससे युवाओं के बीच इसकी अपील और बढ़ने की उम्मीद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6