&format=webp&quality=medium)
Kia Seltos की सेल्स का आंकड़ा 6 लाख यूनिट्स
Kia India लगातार मार्केट में अपनी पकड़ बनाए हुए है. Kia की सबसे ज्यादा बिकने और पॉपुलर कार Kia Seltos की सेल्स को लेकर नया आंकड़ा सामने आया है. कंपनी के मुताबिक, Kia Seltos की अबतक 6 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं, जो इसके स्ट्रॉन्ग ग्रोथ को दिखाती हैं. किआ इंडिया मास प्रीमियम कार कंपनी है, जो फीचर्स रिच होने की वजह से लोगों के बीच पॉपुलर हुई.
कंपनी की पॉपुलर मिड-SUV Kia Seltos ने भारतीय बाजार में लॉन्च के बाद से अब तक 6 लाख यूनिट्स की क्यूम्युलेटिव सेल्स का आंकड़ा पार कर लिया है. साल 2019 में लॉन्च हुई Seltos ने लगातार ग्राहकों का भरोसा जीता है.
ये भी पढ़ें: Nissan Gravite: सबसे सस्ती 7-सीटर कार! 6 एयरबैग्स, 19.6 km/l माइलेज, जानें स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत
कंपनी के मुताबिक, कार का ग्लोबल डिजाइन, प्रीमियम रोड प्रेजेंस और सेगमेंट से अलग फीचर पैकेज इसे शुरुआत से ही खास बनाते हैं. पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन ऑप्शंस, हर फ्यूल टाइप में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और फीचर-लोडेड केबिन ने इसे बड़े पैमाने पर ग्राहकों के बीच पॉपुलर बनाया.
Seltos ने इन-केबिन एक्सपीरियंस, टेक्नोलॉजी इंटीग्रेशन और विजुअल अपील को प्राथमिकता दी. बड़े टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम इंटीरियर फिनिश ने इसे एक अलग पहचान दिलाई.

Kia India के मुताबिक, Seltos की कुल बिक्री में करीब 29 फीसदी योगदान टॉप वेरिएंट्स का है. इसका मतलब ये है कि लोग इस कार के टॉप वेरिएंट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि उसमें सबसे ज्यादा फीचर्स मिल रहे हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Seltos में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS, बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज शामिल हैं. इन अपग्रेड्स ने मॉडल की वैल्यू को और बढ़ाया और इसे सेगमेंट में टेक्नोलॉजी लीडर के तौर पर स्थापित किया.
इस मौके पर कंपनी का बयान आया. कंपनी के चीफ सेल्स अधिकारी Sunhack Park ने कहा कि 6 लाख यूनिट्स की बिक् दिखाती है कि कंज्यूमर डिजाइन, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस जैसे मजबूत फंडामेंटल्स को महत्व दे रहे हैं.

Q1. Kia Seltos ने भारत में कितनी बिक्री का आंकड़ा पार किया है?
Kia Seltos ने भारत में लॉन्च के बाद से अब तक 6 लाख यूनिट्स की क्यूम्युलेटिव बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.
Q2. Kia Seltos पहली बार भारत में कब लॉन्च हुई थी?
Kia Seltos को भारतीय बाजार में साल 2019 में लॉन्च किया गया था.
Q3. Seltos की बिक्री में टॉप वेरिएंट्स का योगदान कितना है?
कुल बिक्री में करीब 29 फीसदी योगदान टॉप वेरिएंट्स का है, जो प्रीमियम फीचर्स और सेफ्टी की बढ़ती मांग को दिखाता है.
Q4. नई जनरेशन Kia Seltos में क्या बड़े बदलाव किए गए हैं?
नई जनरेशन Seltos में बड़ा साइज, अपग्रेडेड ADAS, बेहतर डिजिटल इंटरफेस, ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और रिफाइंड केबिन दिया गया है.
Q5. Kia Seltos किस सेगमेंट में आती है?
Kia Seltos मिड-SUV सेगमेंट की कार है और यह प्रीमियम फीचर्स के साथ वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज ऑफर करती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)