&format=webp&quality=medium)
Kia India का बड़ा फैसला, इस ईवी कार के लिए शुरू किया BaaS प्रोग्राम (फोटो - Kia India)
देश में चल रहे एनर्जी क्राइसिस के बीच ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Kia India ने बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार Kia Carens Clavis EV के लिए Battery-As-A-Service प्रोग्राम का बेनेफिट दिया है. यानी कि इस कार को अब कम कीमत पर घर लाया जा सकता है. इस प्रोग्राम के तहत कार की बॉडी की कीमत का भुगतान पूरा होता है लेकिन बैटरी की कीमत सर्विस यानी कि EMIs के तौर पर होती है.
बता दे कि देश में एनर्जी क्राइसिस के संकेत मिल रहे हैं. एक तरफ पीएम मोदी ने लोगों ने पेट्रोल और डीजल के कम इस्तेमाल की अपील की है. तो ऐसे में ईवी खरीदना लोगों के लिए ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
Kia India ने भारत में अपनी पहली मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कार Carens Clavis EV के लिए नया Battery-as-a-Service यानी BaaS फाइनेंस प्रोग्राम शुरू किया है. कंपनी का कहना है कि इस नए मॉडल का मकसद भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और EV खरीदना आसान बनाना है.
ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से महंगी होंगी इस विदेशी कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, जानिए क्या है वजह?
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार की नई नीतियां, चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार और बढ़ती जागरूकता की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे माहौल में Kia India ने अपनी Carens Clavis EV के लिए यह नया फाइनेंस मॉडल पेश किया है.
Battery-as-a-Service मॉडल में गाड़ी और बैटरी के लिए अलग-अलग लोन की सुविधा दी जाती है. यानी ग्राहक कार और बैटरी का भुगतान अलग तरीके से कर सकेंगे. इससे शुरुआती कीमत का बोझ कम होगा और इलेक्ट्रिक कार खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने बताया कि इस योजना के तहत Carens Clavis EV की शुरुआती लागत 51,520 रुपए से शुरू होगी. वहीं बैटरी इस्तेमाल के लिए ग्राहकों को 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा. Kia का कहना है कि यह मॉडल ग्राहकों को ज्यादा पारदर्शिता और आर्थिक लचीलापन देगा.

Kia India ने इस योजना के लिए देश के कई बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ साझेदारी की है. इनमें ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Bajaj Finance और Kotak Mahindra Prime शामिल हैं.
कंपनी ने बताया कि वाहन के लिए 60 महीने तक और बैटरी के लिए 96 महीने तक की फाइनेंस सुविधा मिलेगी. इससे ग्राहकों पर एकमुश्त खर्च का दबाव कम होगा.
भारत में अब भी कई लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने से इसलिए बचते हैं क्योंकि शुरुआती कीमत ज्यादा होती है. खास तौर पर बैटरी की लागत EV की कीमत को बढ़ा देती है. Kia का मानना है कि Battery-as-a-Service मॉडल इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है. इससे ग्राहक कम शुरुआती खर्च में इलेक्ट्रिक कार घर ला सकेंगे.
ये भी पढ़ें: ₹10 लाख से कम कीमत में ऑटोमैटिक कार; TATA का भरोसा, इस गाड़ी में मिला AMT ऑप्शन, 5-स्टार रेटिंग से लैस
कंपनी के मुख्य बिक्री अधिकारी सुन्हैक पार्क ने कहा कि Kia सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि वह ऐसा पूरा सिस्टम तैयार करना चाहती है जिससे EV अपनाना आसान हो सके.
Kia India लगातार अपने EV नेटवर्क को मजबूत कर रही है. कंपनी की MyKia ऐप पर मौजूद K-Charge प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक देशभर में 15,000 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट की जानकारी पा सकते हैं.
इस ऐप में EV रूट प्लानिंग, लाइव चार्जर उपलब्धता और आसान भुगतान जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. इसके अलावा देशभर में Kia के 100 से ज्यादा डीलरशिप पर DC फास्ट चार्जर लगाए गए हैं. वहीं 267 से ज्यादा वर्कशॉप्स को EV के लिए तैयार किया गया है.
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. कई कंपनियां अब नए मॉडल और अलग-अलग फाइनेंस विकल्पों के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने में लगी हैं.
ऐसे में Kia का नया Battery-as-a-Service मॉडल बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है. खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए जो कम खर्च में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Kia का Battery-as-a-Service प्रोग्राम क्या है?
यह एक नया फाइनेंस मॉडल है जिसमें गाड़ी और बैटरी के लिए अलग-अलग भुगतान और लोन की सुविधा मिलती है.
Q2 Kia Carens Clavis EV की शुरुआती लागत कितनी है?
इस योजना के तहत कार की शुरुआती लागत 51,520 रुपये से शुरू होती है.
Q3 बैटरी इस्तेमाल के लिए कितना भुगतान करना होगा?
कंपनी के मुताबिक बैटरी के लिए 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा.
Q4 Kia किन बैंकों के साथ यह योजना चला रही है?
इस योजना में ICICI Bank, HDFC Bank, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank और Bajaj Finserv जैसे संस्थान शामिल हैं.
Q5 Kia India के पास कितने चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध हैं?
Kia के K-Charge प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर में 15,000 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा उपलब्ध है.