&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज ऑटो मेकर कंपनी Kia India ने एक बड़ा कदम उठाया है. 15 जुलाई को कंपनी की नई इलेक्ट्रिक कार Kia Clavis EV लॉन्च होने वाली है. खास बात ये है कि ये कार कंपनी की पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार है, जो इंडियन मार्केट में लॉन्च होगी. इस कार के लॉन्च से पहले कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए ईवी इकोसिस्टम को लेकर बड़ा ऐलान किया है. इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को एडवांस करने के लिए कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इंटीग्रेटेड और रोबूस्ट ईवी इकोसिस्टम (EV Ecosystem) शुरू करने जा रही है. अपनी पहली मेड इन इंडिया EV कार Kia Clavis EV के साथ इसकी शुरुआत हो रही है.
अपने ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए कंपनी ने नए प्लेटफॉर्म को डेवलेप किया है. इसका नाम है K-Charge प्लेटफॉर्म. ये प्लेटफॉर्म MyKia ऐप के साथ जुड़ा हुआ है. जिसके जरिए लोग पूरे देश में पहले 11,000 चार्जिंग प्वाइंट्स के फास्ट ग्रोइंग नेटवर्क को एक्सेस कर सकते हैं.
ये 11,000 चार्जिंग प्वाइंट्स 18 लीडिंग चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर (CPOs) के साथ कॉलोबरेशन किए हुए हैं. ये चार्जिंग नेटवर्क अर्बन और हाईवे रूट पर मौजूद है. इससे डेली कम्यूटर्स और लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल करने वालों को काफी फायदा मिलता है.
इसी के साथ Kia का 'EV Route Planner' भी दिया गया है. इसे किआ इंडिया की वेबसाइट और MyKia App के जरिए एक्सेस किया जा सकता है. इसकी मदद से किआ के कस्टमर चार्जिंग स्टेशन को लोकेट कर सकते हैं. इसी के साथ स्लॉट्स की रियल टाइम उपलब्धता और ऐप के जरिए डायरेक्ट पेमेंट भी कर सकते हैं.
इकोसिस्टम को और मजबूत बनाते हुए, किआ ने देशभर में 250 से अधिक ईवी-रेडी वर्कशॉप्स का एक समर्पित नेटवर्क तैयार किया है, जो विशेष उपकरणों, टूल्स और प्रशिक्षित ईवी तकनीशियनों से सुसज्जित हैं. इसके अलावा, 100 से अधिक किआ डीलरशिप पहले से ही डीसी फास्ट चार्जर्स से लैस हैं, जिनकी क्षमता 60kW से लेकर 240kW तक है, जिससे ग्राहक अपनी रूटीन विज़िट के दौरान ही तेजी से वाहन चार्ज कर सकते हैं.
किआ एडवांस्ड होम चार्जिंग सॉल्यूशन्स भी ऑफर करता है, जो 7.4kW और 11kW एसी चार्जर्स को सपोर्ट करते हैं. ये विकल्प घर पर चार्जिंग के लिए ज्यादा लचीले और प्रभावी हैं, और भारत के अधिकांश मास-मार्केट ईवी विकल्पों से कहीं बेहतर हैं.
किआ इंडिया का लक्ष्य है कि वह K-Charge चार्जिंग पॉइंट्स की उपलब्धता को मिड-2026 तक 20,000 से अधिक तक बढ़ाए. उन्नत वाहनों, व्यापक चार्जिंग नेटवर्क, डिजिटल समाधान और ग्राहक-प्रथम सेवा को आपस में जोड़कर कंपनी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित कर रही है. किआ का ईवी ईकोसिस्टम केवल एक बुनियादी ढांचा नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण अनुभव है, जिसे सभी के लिए आत्मविश्वास, सुविधा और स्थायित्व प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.
पिछले कुछ साल में, किआ ने वैश्विक स्तर पर ईवी टेक्नोलॉजी लीडरशिप के साथ प्रमुख भूमिका निभाई है. स्टाइलिश EV6 — जिसे 2023 में वर्ल्ड परफॉर्मेंस कार ऑफ द ईयर का खिताब मिला — से लेकर फ्लैगशिप EV9 और क्रांतिकारी EV3 तक, जिन्हें वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर चुना गया है, किआ की इलेक्ट्रिक गाड़ियां वैश्विक ईवी आंदोलन की अगुवाई कर रही हैं.