&format=webp&quality=medium)
Kia India Festive Offers: फेस्टिव सीजन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, ऑटो कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर लेकर आ रही हैं. इसी कड़ी में Kia इंडिया (Kia India) ने अपने ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है. कंपनी ने प्री-जीएसटी सेविंग्स (Pre-GST Savings) और स्पेशल फेस्टिव ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत चुनिंदा कार मॉडलों पर कुल 2.25 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है. ये ऑफर 22 सितंबर 2025 तक मान्य रहेगा.
Kia इंडिया ने अपने पॉपुलर मॉडलों Kia सेल्टॉस (Seltos), कैरेंस क्लेविस (Carens Clavis) और कैरेंस (Carens) पर भारी बचत की घोषणा की है. ये ऑफर अलग-अलग राज्यों और रीजन में थोड़ा-थोड़ा बदलता है.

क्या शामिल है ऑफर में?
कंपनी के मुताबिक, इन बचतों में प्री-जीएसटी ऑफर 58,000 रुपये तक और फेस्टिव डिस्काउंट 1.67 लाख रुपये तक शामिल हैं. इसके अलावा, पूरे Kia प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं.
Kia इंडिया के CSO, जूनसू चो ने कहा कि फेस्टिवल का समय खुशियों और नए शुरुआत का होता है. इस बार हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक और भी बेहतर अनुभव करें. प्री-जीएसटी और फेस्टिव सेविंग्स के साथ अब लोग अपनी पसंदीदा Kia कार घर ले जा सकते हैं, वो भी बेहतरीन कीमत पर. उन्होंने आगे कहा कि Kia का मकसद सिर्फ कार बेचना नहीं बल्कि ग्राहकों की रोजमर्रा की जिंदगी में कंफर्ट, स्टाइल और हैप्पीनेस जोड़ना है.
FAQs
Q1. Kia इंडिया का ये ऑफर कब तक है?
22 सितंबर 2025 तक ये ऑफर ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा.
Q2. किस मॉडल पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है?
Kia सेल्टॉस पर सबसे ज्यादा, केरल में 2.25 लाख रुपये तक की बचत.
Q3. प्री-जीएसटी सेविंग्स कितनी है?
प्री-जीएसटी ऑफर के तहत 58,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
Q4. क्या ये ऑफर पूरे देश में है?
हां, लेकिन अलग-अलग राज्यों और रीजन में डिस्काउंट की राशि अलग है.
Q5. क्या सभी Kia कारों पर ये डिस्काउंट मिलेगा?
मुख्य तौर पर सेल्टॉस, कैरेंस क्लेविस और कैरेंस पर ये ऑफर है, लेकिन बाकी प्रोडक्ट लाइन पर भी बेनिफिट्स उपलब्ध हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)