&format=webp&quality=medium)
Kia India ने आज कैरेंस क्लाविस को अनवील कर दिया है. किआ की ओर से प्रीमियम कार सेगमेंट में ये नई ऑफरिंग है. फिलहाल कंपनी ने इस कार को अनवील किया है और लॉन्च अगले महीने यानी कि जून में करेगी. कंपनी ने Kia Carens Clavis को MPV और SUV के बीच की कैटेगरी में रख रही है. इस कार को 8 मई को अनवील कर दिया गया है और कार का डिजाइन बहुत हद तक Kia Carnival और Kia Syros जैसा दिखाई देता है. कंपनी का कहना है कि इस कार को मॉडर्न इंडियन फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. ये 3 रो सीटिंग कैपिसिटी के साथ आती है और एक फुल ग्रोन फैमिली आसानी से इस कार में सफर कर सकती है.
डिजाइन की बात करें तो इस कार को किआ को सिग्नेचर लैंग्वेज डिजाइन दिया गया है. किआ के इवॉल्विंग डिजाइन लैंग्वेज भी इस कार में दी गई है. मॉडर्न इंडियन फैमिली को ध्यान में रखकर इस कार को तैयार किया गया है. कार को न्यू ऐज प्रीमियम कार कैटेगरी में रखा गया है. ये कार MPV और SUV दोनों के बीच रहेगी और दोनों ही कैटेगरी को फिल करेगी.
फ्रंट लुक काफी हद तक Kia Carnival और Syros जैसा दिखाई देता है. फ्रंट में आइस क्यूब शेप में हेडलाइट्स मिलती हैं, जो LED हैं. इसके अलावा LED DRLs और एलईडी टेललाइट्स का सपोर्ट मिलता है. कार में कनेक्टेड टेल लाइट्स दी गई हैं. इसके अलावा 17 इंच के क्रिस्टल कट एलॉय व्हील्स मिलते हैं.
इस कार के केबिन और इंटीरियर को काफी प्रीमियम और लग्जरी फील के साथ पेश किया गया है. इस कार में 26.62 इंच का कनेक्टेड पैनारॉमिक डिस्प्ले मिलता है. जिसमें नेविगेशन, वॉयस कमांड और म्यूजिक जैसे कई फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा फ्रंट रो में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है.
2 रो में सीट को स्लाइड किया जा सकता है और थर्ड रो तक सीटिंग कैपिसिटी का फायदा मिलता है. इसके अलावा कार में डुअल पैनल सनरूफ का भी फायदा मिलता है. साथ में साउंड सिस्टम के लिए BOSE के प्रीमियम स्पीकर्स मिलते हैं. इसके अलावा लग्जरी फील के लिए 64 एम्बियंट लाइटिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
सेफ्टी के मामले में कार में ADAS Level 2 फीचर दिया गया है. साथ में 20 ऑटोनोमस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमे स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट्स, ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वॉर्निंग समेत कई सारे फीचर्स शामिल हैं. 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर्स के तौर पर दिए हैं.
तीन पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन, 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. कीमत का खुलासा 2 जून को होगा. फिलहाल कार की बुकिंग 9 मई 2025 से शुरू हो जाएगी और 25000 रुपए की टोकन मनी के साथ इस कार को बुक कर सकते हैं.