&format=webp&quality=medium)
Kia India ने हाल ही में लग्जरी MPV, Carens Clavis को अनवील किया था और अब कंपनी ने इस कार की कीमत का खुलासा कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने इस कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर से पर्दा उठाया था. 23 मई को कंपनी ने Kia Carens Clavis की कीमत का ऐलान कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 21.49 लाख रुपए तक जा रही है. कंपनी ने इस कार को मॉडर्न फीचर्स के साथ पेश किया है. साथ में कार में एडवांस फीचर्स भी मिल रहे हैं. यहां इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं.
कंपनी ने कार को फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया है. कार में Kia Digital Tiger फेस दिया गया है. साथ में Ice Cube शेप में एलईडी हेडलैम्प और साथ में LED DRLs मिलते हैं. साथ में कार में स्टारमैप LED टेललैम्प्स का सपोर्ट मिलता है. कार में क्रिस्टल कट 17 इंच के एलॉय व्हील्स मिल रहे हैं. साथ में फ्रंट और रियर में स्किड प्लेट और साथ में सेटिन क्रोम फिनिश मिलती है.
कार में स्पेसिशयस थर्ड रो सीटिंग और सेकंड रो सीट्स मिलती है. जो स्लाइडिंग, रिक्लाइनिंग और वन टच ईजी इलेक्ट्रिक टंबल के साथ आती है. ये कार 6 और 7 सीटर कैपिसिटी के साथ आती है. कार में बेस्ट इन सेगमेंट 26.62 इंच का डुअल पैनारॉमिक डिस्प्ले मिलता है. 64 कलर एम्बियंट लाइटिंग का सपोर्ट मिलता है.
कार में डुअल पैन पैनारॉमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है. कंफर्ट को बढ़ावा देने के लिए 4 वे पावर्ड ड्राइवर सीट का सपोर्ट दिया है. साथ में BOSE के 8 स्पीकर सिस्टम मिलते हैं.
लेवल-2 ADAS फीचर्स
स्मार्ट क्रूज कंट्रोल
लेन कीपिंग असिस्ट्स
ब्लाइंड स्पॉट कॉलिजन वॉर्निंग
6 एयरबैग्स
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
हिल स्टार्ट असिस्ट्स कंट्रोल
रियर पार्किंग सेंसर
टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
कीमत की बात करें तो इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 21.49 लाख रुपए तक जाती है. इसके अलावा अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत अलग-अलग है, जिसकी जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं.

इस कार में ग्राहकों को 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और साथ में 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. कार को 7 वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाता है और 8 कलर ऑप्शन का सपोर्ट मिलता है.