Kia Carens Clavis में अब मिलेगा GT-Line और X-Line, ₹20 लाख से कम कीमत में दमदार और प्रीमियम फीचर्स

Kia India ने Kia Carens Clavis में 2 नए ट्रिम्स को ऐड किया है. कंपनी ने दो नए ट्रिम पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए जोड़ा है. यहां हर ट्रिम की जानकारी ले सकते हैं.
Kia Carens Clavis में अब मिलेगा GT-Line और X-Line, ₹20 लाख से कम कीमत में दमदार और प्रीमियम फीचर्स

फोटो क्रेडिट - Kia India 

विदेशी कार कंपनी Kia India लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर काम कर रही है. कंपनी ने अपने कस्टमर को संतुष्ट करने के लिए पोर्टफोलियो में ट्रिम्स को ऐड करती रहती है. इसी सिलसिले में कंपनी ने Kia Carens Clavis में भी 2 नए ट्रिम्स को जोड़ने का फैसला किया है. कंपनी मिड ट्रिम्स पोर्टफोलियो को औ भी ज्यादा मजबूत करना चाहती है.

कंपनी ने अपनी पॉपुलर MPV Carens Clavis का MY26 वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस अपडेट के साथ कंपनी ने लाइनअप को और मजबूत करते हुए नए GT-Line और X-Line ट्रिम्स पेश किए हैं. साथ ही, मिड-लेवल वेरिएंट्स में भी कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे अब ज्यादा ग्राहकों को हाई-एंड एक्सपीरियंस कम कीमत में मिल सकेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Kia Carens Clavis: कौन-से नए ट्रिम्स जोड़े?

Kia ने Carens Clavis को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें GT-Line (GTX और GTX+) और X-Line ट्रिम्स शामिल किए हैं. इन ट्रिम्स के जरिए कंपनी ने इस फैमिली कार को ज्यादा स्पोर्टी और SUV जैसा लुक देने की कोशिश की है. खास बात यह है कि ये नए ट्रिम्स ₹20 लाख से कम कीमत के दायरे में उपलब्ध होंगे, जिससे प्रीमियम फीचर्स अब ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे.

हर वेरिएंट की कीमत कितनी है?

EngineSeatingTrimTransmissionPrice (₹)
SmartStream Petrol (G1.5)7-SeaterHTE6MT11,20,900
SmartStream Petrol (G1.5)7-SeaterHTE(O)6MT12,16,900
SmartStream Petrol (G1.5)7-SeaterHTE EX6MT12,67,900
SmartStream Petrol (G1.5)7-SeaterHTE(O)6MT12,99,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTE EX6MT13,54,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTK+6MT15,17,990
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTK+(O)6MT16,19,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTX6MT17,85,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTX+6MT18,81,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTXiMT18,14,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTX+iMT19,10,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTK+7DCT16,62,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTK+(O)7DCT17,63,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterGTX7DCT19,80,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTX(O)7DCT19,39,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTX(O) A7DCT19,85,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterHTX+7DCT20,84,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterGTX+7DCT21,56,900
SmartStream Petrol (G1.5T)7-SeaterX-Line7DCT21,56,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTX+6MT18,81,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTX+iMT19,10,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTK+7DCT16,62,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTK+(O)7DCT17,63,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterGTX7DCT19,80,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTX(O)7DCT19,39,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTX(O) A7DCT19,85,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterHTX+7DCT20,84,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterGTX+7DCT21,56,900
SmartStream Petrol (G1.5T)6-SeaterX-Line7DCT21,56,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTE6MT13,13,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTE(O)6MT14,14,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTE EX6MT14,65,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTK+6MT16,21,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTK+(O)6MT16,99,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTX6MT18,78,900
Diesel (D1.5)7-SeaterHTK+6AT17,34,900
Diesel (D1.5)6-SeaterHTK+6AT17,34,900

GT-Line: स्पोर्टी लुक और दमदार स्टाइल

GT-Line ट्रिम्स में डिजाइन और स्टाइलिंग पर खास ध्यान दिया गया है. इसमें कई नए एलिमेंट्स जोड़े गए हैं:

  • ब्लैक हाई-ग्लॉस रूफ रेल और ORVMs
  • नए डिजाइन के फ्रंट बंपर और LED फॉग लैंप
  • नए अलॉय व्हील्स
  • लाइम कलर के ब्रेक कैलिपर्स
  • मेटल पैडल्स

इन सभी अपडेट्स के साथ GT-Line वेरिएंट अब ज्यादा स्पोर्टी और यूथ-फोकस्ड नजर आता है.

X-Line: प्रीमियम और बोल्ड डिजाइन

X-Line वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए है जो ज्यादा प्रीमियम और यूनिक डिजाइन चाहते हैं. इसमें खास तौर पर:

  • एक्सक्लूसिव Dark Gun Metal एक्सटीरियर कलर
  • Aurora Black Pearl का ऑप्शन
  • 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में कैप्टन सीट्स
  • X-Line वेरिएंट Carens Clavis को एक अलग और प्रीमियम पहचान देता है

मिड वेरिएंट्स में भी अब ज्यादा फीचर्स

HTK+ वेरिएंट: अब इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ

HTK+(O) और उससे ऊपर:

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • LED हेडलैंप
  • डैशकैम

इन अपडेट्स से अब मिड-रेंज कार खरीदने वाले ग्राहकों को भी प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे.

सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड: ADAS की एंट्री

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Kia ने नया HTX(O)A ट्रिम लॉन्च किया है, जिसमें Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) दिया गया है. यह फीचर अब ₹20 लाख से कम कीमत में उपलब्ध होगा, जो इस सेगमेंट में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. ADAS से ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

टेक्नोलॉजी और माइलेज पर भी फोकस

Digital Key फीचर: GTX+ और X-Line में उपलब्ध
Idle Stop Go (ISG): ट्रैफिक में इंजन को ऑटोमैटिक बंद करके फ्यूल बचाता है

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

Carens Clavis MY26 में ग्राहकों को कई इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं:

इंजन ऑप्शन:

  • 1.5L पेट्रोल
  • 1.5L टर्बो पेट्रोल
  • 1.5L डीजल

ट्रांसमिशन:

  • मैनुअल
  • iMT
  • 7-स्पीड DCT
  • 6-स्पीड ऑटोमैटिक

कंपनी का क्या कहना है?

Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग & सेल्स) Atul Sood के मुताबिक, आज के भारतीय ग्राहक ऐसी कार चाहते हैं जिसमें प्रैक्टिकलिटी के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस भी मिले. उन्होंने कहा कि MY26 अपडेट के जरिए कंपनी ने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और बेहतर सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी है.

क्यों खास है नया मॉडल?

Carens Clavis MY26 को खास बनाते हैं ये फैक्टर्स:

  • ₹20 लाख से कम में प्रीमियम फीचर्स
  • GT-Line और X-Line जैसे नए स्टाइलिश ट्रिम्स
  • ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स
  • मिड-रेंज वेरिएंट्स में भी सनरूफ और LED लाइट्स

FAQs

1. Kia India ने Carens Clavis में क्या नया जोड़ा है?

कंपनी ने नए GT-Line और X-Line ट्रिम्स लॉन्च किए हैं और मिड वेरिएंट्स में भी नए फीचर्स जोड़े हैं.

2. क्या इस कार में ADAS फीचर मिलता है?

हाँ, नए HTX(O)A ट्रिम में Level-2 ADAS फीचर दिया गया है.

3. GT-Line और X-Line में क्या अंतर है?

GT-Line ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन देता है, जबकि X-Line प्रीमियम और यूनिक एक्सटीरियर के साथ आता है.

4. क्या मिड-रेंज वेरिएंट्स में सनरूफ मिलता है?

हाँ, HTK+ में इलेक्ट्रिक सनरूफ और HTK+(O) से ऊपर पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

5. इस कार में कौन-कौन से इंजन ऑप्शन मिलते हैं?

इसमें 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6