Kia Carens Clavis EV की कीमत का खुलासा, 2 बैटरी पैक और 4 वेरिएंट्स, जानें हर मॉडल की कीमत

ये कार 490 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करता है. इस कार में 99Kw और 126Kw के मोटर का ऑप्शन भी मिलता है. साथ में कई सारे धांसू फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है. 
Kia Carens Clavis EV की कीमत का खुलासा, 2 बैटरी पैक और 4 वेरिएंट्स, जानें हर मॉडल की कीमत

प्रीमियम कार बनाने वाली देश की लीडिंग ऑटो कंपनी Kia India ने आज अपनी पहली स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Kia Carens Clavis EV को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपए है. कंपनी ने इस कार को 2 बैटरी वेरिएंट के साथ पेश किया है. इसमें ग्राहकों को 42kWh और 51.4kWh का ऑप्शन मिलेगा. ये कार 490 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करता है. इस कार में 99Kw और 126Kw के मोटर का ऑप्शन भी मिलता है. साथ में कई सारे धांसू फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है.

सिंगल चार्ज पर कितनी रेंज

ये कार में मिलने वाला 42kWh वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 404 किलोमीटर (ARAI-certified-MIDC Full) देता है तो वहीं बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट के साथ सिंगल चार्ज पर 490 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है. ये कार 255 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जनरेट करता है. मात्र 8.4 सेकंड में 0–100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

100kW DC चार्जर के साथ ये कार मात्र 40 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसके अलावा कार में व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर भी दिया गया है. इसकी सहायता से अलग-अलग डिवाइस को चार्ज कर सकते हो और साथ में एप्लायंसेस भी चार्ज कर सकते हो. IP67 सर्टिफाइड बैटरी पैक, डस्टप्रुफ और वाटरप्रुफ से लैस है.

Kia Carens Clavis EV की कीमत

इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपए तक जाती है. कार में 2 बैटरी ऑप्शन और 4 वेरिएंट्स मिलेंगे. हर वेरिएंट की कीमत की जानकारी यहां ले सकते हैं.

Carens Price

Kia Carens Clavis EV के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस कार में 26.62 इंच के डुअल पैनारॉमिक डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का लेआउट और 7 सीटिंग कैपिसिटी का सिस्टम पेट्रोल और डीजल कार की तरह ही हो सकता है. इसका डैशबोर्ड का कलर स्कीम ब्लैक और व्हाइट है. हालांकि सेंटर कंसोल को फिर से रिडिजाइन किया जा सकता है.

फीचर्स के नाम पर इस कार में डुअल 12.3 इंच स्क्रीन, पैनारॉमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कार में कुछ दमदार सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं. जिसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, चारों व्हील में डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6