इस अफोर्डेबल 7-सीटर EV कार की बुकिंग शुरू; सिंगल चार्ज पर 490 km की रेंज, बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी का भरोसा

Kia की अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक 7-सीटर कार की बुकिंग आज से शुरू हो गई है. मात्र 25000 रुपए देकर इस कार को बुक कर सकते हैं. इसमें दमदार फीचर्स और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स का सपोर्ट मिलता है.
इस अफोर्डेबल 7-सीटर EV कार की बुकिंग शुरू; सिंगल चार्ज पर 490 km की रेंज, बेहतरीन फीचर्स और सेफ्टी का भरोसा

Kia India ने देश में अपनी सबसे अफोर्डेबल 7-सीटर कार Kia Carens Clavis EV की बुकिंग शुरू कर दी है. ये कंपनी की पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार है, जो इंडियन मार्केट में लॉन्च हुई है. 22 जुलाई 2025 से Kia Carens Clavis EV की बुकिंग शुरू कर दी है. आज से इस कार को बुक किया जा सकता है. 25,000 रुपए की अमाउंट के साथ इस कार को बुक कर सकते हैं. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर किसी डीलरशिप पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले कस्टमर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Kia India ये पहले स्वदेशी इलेक्ट्रिक कार पेश की है.

Kia Carens Clavis EV की कीमत

इस इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपए है. कंपनी ने इस कार को 2 बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को 42kWh और 51.4kWh का बैटरी पैक मिलता है और कार का बड़ा बैटरी वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 490 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इस कार में 99Kw और 126Kw के मोटर का ऑप्शन भी मिलता है. साथ में कई सारे धांसू फीचर्स का भी सपोर्ट मिलता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Kia Carens Clavis EV

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सिंगल चार्ज पर 490 km तक की रेंज

इस कार में मिलने वाला 42kWh वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 404 किलोमीटर (ARAI-certified-MIDC Full) देता है तो वहीं बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट के साथ सिंगल चार्ज पर 490 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है. ये कार 255 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क जनरेट करता है. मात्र 8.4 सेकंड में 0–100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है.

100kW DC चार्जर के साथ ये कार मात्र 40 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसके अलावा कार में व्हीकल टू लोड (V2L) फीचर भी दिया गया है. इसकी सहायता से अलग-अलग डिवाइस को चार्ज कर सकते हो और साथ में एप्लायंसेस भी चार्ज कर सकते हो. IP67 सर्टिफाइड बैटरी पैक, डस्टप्रुफ और वाटरप्रुफ से लैस है. यहां हर वेरिएंट की कीमत की जानकारी ले सकते हैं.

Price of Carens Clavis EV

Kia Carens Clavis EV के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस कार में 26.62 इंच के डुअल पैनारॉमिक डिस्प्ले दिया गया है. कंपनी का लेआउट और 7 सीटिंग कैपिसिटी का सिस्टम पेट्रोल और डीजल कार की तरह ही हो सकता है. इसका डैशबोर्ड का कलर स्कीम ब्लैक और व्हाइट है. हालांकि सेंटर कंसोल को फिर से रिडिजाइन किया जा सकता है.

फीचर्स के नाम पर इस कार में डुअल 12.3 इंच स्क्रीन, पैनारॉमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कार में कुछ दमदार सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं. जिसमें 6 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, चारों व्हील में डिस्क ब्रेक और लेवल-2 ADAS शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6