&format=webp&quality=medium)
इलेक्ट्रिक कार खरीदना अब और भी आसान होने वाला है. JSW MG Motor ने इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए एक अहम ऐलान किया है. JSW MG Motor देश का पहला ऐसा कार-ब्रांड बन चुका है, जिसने एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम की अवधि को 3 साल से बढ़ाकर 5 साल कर दिया है. इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले कस्टमर्स को और भी ज्यादा आसानी होगी.
इस नए और यूनिक प्रोग्राम के तहत MG EV ओनर्स को 3, 4 या 5 साल बाद गारंटीड रीसेल वैल्यू मिलेगी, जिसे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं. ये प्रोग्राम MG Motor की मौजूदा पेशकश को और आगे बढ़ाता है, जिसमें 3 साल की ओनरशिप के बाद 60% बायबैक वैल्यू की गारंटी दी जाती है.
ये भी पढ़ें: OLA की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में भी लगेगी घरेलू बैटरी 4680 Bharat Cell, सरकार से मिला सर्टिफिकेट
खास बात यह है कि यह स्कीम किसी भी लोन या फाइनेंस प्रोग्राम से जुड़ी नहीं है. देश में पहली बार कमर्शियल MG ZS EV ओनर्स को भी इस रीसेल वैल्यू बेनिफिट का फायदा मिलेगा, बशर्ते गाड़ी की उम्र 3 साल तक हो या सालाना माइलेज 60,000 किलोमीटर तक हो.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस इनोवेटिव बायबैक प्रोग्राम पर बात करते हुए JSW MG Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि एक कस्टमर-सेंट्रिक ब्रांड के तौर पर MG ने हमेशा ऐसे इनिशिएटिव्स पेश किए हैं, जो EV ओनरशिप को आसान और बेहतर बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: Reverse Mode के साथ आते हैं ये 5 प्रीमियम और मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्कूटर, जेब पर भारी नहीं पड़ती कीमत, देखें लिस्ट
उन्होंने कहा कि Battery-as-a-Service (BaaS) और EV बैटरियों पर लाइफटाइम वारंटी जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं. रीसेल वैल्यू EV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक बड़ा फैक्टर रही है. इंडस्ट्री-फर्स्ट MG Value Promise Program (Assured Buyback) के जरिए अब ग्राहकों को 3 से 5 साल तक की अवधि चुनने का विकल्प मिलेगा, जिससे उन्हें गारंटीड रीसेल वैल्यू के साथ पूरी शांति मिलेगी.

ये प्रोग्राम Lockton India Insurance Broking and Advisory Ltd द्वारा Zuno General Insurance के साथ पार्टनरशिप में संचालित किया जा रहा है. इसका मकसद EV खरीदारों की सबसे बड़ी चिंता यानी डेप्रिसिएशन रिस्क को कम करना है.
ये भी पढ़ें: इस दिन भारत में वापसी करेगी Renault Duster, मिल सकता है नया इंजन, जानें संभावित फीचर्स और कीमत
इस स्कीम के तहत ग्राहक तय अवधि पूरी होने के बाद अपनी कार को अपने पास रख सकते हैं, वापस कर सकते हैं या नई MG कार से एक्सचेंज कर सकते हैं. इससे नए मॉडल में अपग्रेड करना भी काफी आसान हो जाता है.
ग्राहकों के लिए ये प्रोग्राम कई बड़े फायदे लेकर आता है. ये मास EV सेगमेंट में भारत का पहला ऐसा प्रोग्राम है, जो किसी भी फाइनेंस या लोन स्कीम से जुड़ा नहीं है. ये डेप्रिसिएशन की चिंता को कम करता है और EV को अपनाने में भरोसा बढ़ाता है.
साथ ही, ये बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग, सुविधा और लंबे समय तक मानसिक शांति देने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को तेजी से अपनाने में मदद मिलेगी.
Q1. JSW MG Motor का Assured Buyback Program क्या है?
ये एक खास प्रोग्राम है, जिसके तहत MG EV ओनर्स को 3, 4 या 5 साल बाद गारंटीड रीसेल वैल्यू दी जाती है.
Q2. Assured Buyback Program की अवधि कितनी बढ़ाई गई है?
पहले ये प्रोग्राम 3 साल का था, जिसे अब बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है.
Q3. क्या यह स्कीम लोन या फाइनेंस से जुड़ी है?
नहीं, यह प्रोग्राम पूरी तरह से किसी भी लोन या फाइनेंस स्कीम से अलग है.
Q4. क्या कमर्शियल MG ZS EV ओनर्स को भी इसका फायदा मिलेगा?
हां, देश में पहली बार कमर्शियल MG ZS EV ओनर्स को भी इस रीसेल वैल्यू बेनिफिट का फायदा मिलेगा, तय शर्तों के साथ.
Q5. इस प्रोग्राम से EV खरीदारों को क्या फायदा होगा?
इससे डेप्रिसिएशन का रिस्क कम होगा, रीसेल वैल्यू की चिंता घटेगी और EV अपनाने को लेकर कस्टमर्स का भरोसा बढ़ेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)