&format=webp&quality=medium)
अमेरिकी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Jeep India ने अपनी पॉपुलर कार Jeep Compass का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Jeep Compass Sandstorm Edition को पेश कर दिया है. कंपनी ने यूनीक और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज पैकेज डिजाइन के साथ इस कार को पेश किया है. कंपनी का कहना है कि जिन लोगों को प्रीमियम स्टाइल भी चाहिए और ऑफरोडिंग का भी मजा चाहिए, उन्हें इस कार में इन सबका मजा मिलेगा. Jeep Compass को एक नए एडिशन में पेश किया गया है.
कीमत की बात करें तो इस कार के नए एडिशन के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त 49,999 रुपए का भुगतान करना होगा. डिजाइन की बात करें तो कार के एक्सटीरियर में Sandstorm एडिशन की बैजिंग दी गई है. कस्टम Sandstorm थीम के साथ कार के हुड के डेकेल्स और साइड्स को और सुधारा गया है.
इसके अलावा कार में प्रीमियम सीट कवर भी दिए गए हैं. इसके अलावा कार के इंटीरियर में एम्बियंट लाइटिंग का भी सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा फ्रंट और रियर में डैशकैम दिया गया है, ताकि ग्राहकों को सेफ्टी का फायदा मिले. इसके अलावा कार में कार्पेट और कार्गो मैट्स दी गई हैं.
इस नए एडिशन के लॉन्च पर कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर कुमार पीयूष ने कहा कि जीप कार को पसंद करने वाले लोगों के लिए कंपनी एक्सक्लूसिव ऑफरिंग लेकर आई है. ये एडिशन उन लोगों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जिन्हें एडवेंचर के साथ-साथ स्टाइल भी पसंद आता है.
कंपनी ने जानकारी दी कि ये कार स्पोर्ट्स, लॉन्गिट्यूड और लॉन्गिट्यूड (ओ) वेरिएंट्स में उपलब्ध रहेगी. हालांकि ये एडिशन लिमिटेड टाइम के लिए ही है. इसकी कुछ ही यूनिट्स बेची जाएंगी. स्टाइल और स्लीक लुक के लिए इस कार को तैयार किया गया है. इस कार की बुकिंग जीप इंडिया के किसी भी डीलरशिप पर की जा सकती है.