&format=webp&quality=medium)
फोटो क्रेडिट - Hyundai Motor India
देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Hyundai ने इंडियन ऑटो मार्केट में नई गाड़ी को पेश कर दिया है. कंपनी की पॉपुलर सेडान कार Hyundai Verna को नए और अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है. कंपनी के मुताबिक नई Verna को ज्यादा बोल्ड डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी, बेहतर परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश किया गया है.
Hyundai Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Tarun Garg ने लॉन्च के दौरान कहा कि नई Hyundai Verna सिर्फ एक अपडेट नहीं बल्कि एक स्टेटमेंट है. यह कार उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो बिना किसी समझौते के परफॉर्मेंस, सेफ्टी और प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: फरवरी में बिकने वाली टॉप-10 कार, Tata Nexon ने फिर जीता लोगों का दिल, अगली गाड़ी खरीदने से पहले देखें पूरी लिस्ट
नई Hyundai Verna को ज्यादा शार्प और डायनेमिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है. इसका एक्सटीरियर पहले के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम दिखाई देता है. कार में ब्लैक क्रोम रेडिएटर ग्रिल दी गई है, जो फ्रंट प्रोफाइल को काफी दमदार बनाती है. इसके साथ डुअल LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं. नई Verna में फ्रंट और रियर दोनों तरफ नया बंपर डिजाइन दिया गया है. इसके अलावा इसमें R16 डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.

डाइमेंशन की बात करें तो नई Verna अपने सेगमेंट में सबसे लंबा व्हीलबेस (2670mm) देती है. इसकी चौड़ाई 1765mm और कुल लंबाई 4565mm है, जिससे केबिन स्पेस काफी बेहतर हो जाता है. इन डाइमेंशन्स की वजह से यह सेडान सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेशियस कारों में से एक बन जाती है.
नई Hyundai Verna का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से लैस बनाया गया है. कार में D-Cut स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जो स्पोर्टी ड्राइविंग फील देता है. इसके अलावा इसमें लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिससे केबिन का लुक और फील दोनों प्रीमियम हो जाते हैं.

ड्राइवर सीट में 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट का फीचर दिया गया है, जबकि पैसेंजर सीट में 4-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलता है. खास बात यह है कि इसमें ड्राइवर मेमोरी सीट विद वेलकम रिट्रैक्ट फंक्शन और पैसेंजर सीट के लिए इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस भी दिया गया है.
इसके अलावा कार में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:
इसके साथ ही केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग, रियर AC वेंट्स, USB Type-C पोर्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
नई Hyundai Verna में एडवांस टेक्नोलॉजी का भी खास ध्यान रखा गया है. इसमें Hyundai का Bluelink कनेक्टेड कार सिस्टम दिया गया है, जिसमें 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.
इसमें 350 से ज्यादा वॉइस कमांड्स का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा कार में सबसे बड़ा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है.
नई Hyundai Verna में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं.
टर्बो पेट्रोल इंजन 117.5kW (160PS) की पावर और 253Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल इंजन माना जा रहा है. इसके अलावा कार में ड्राइव मोड्स (Normal, Eco और Sport), पैडल शिफ्टर्स और Idle Stop & Go जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
सेफ्टी के मामले में भी नई Hyundai Verna काफी मजबूत बनाई गई है. कंपनी के मुताबिक इसमें 75 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें Hyundai SmartSense Level-2 ADAS दिया गया है, जिसमें 20 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं.
इसके अलावा इसमें सेगमेंट-फर्स्ट 7 एयरबैग्स, डैशकैम और रेन सेंसिंग वाइपर्स दिए गए हैं. कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 4-व्हील डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

| Colour Type | Colour Options |
|---|---|
| Monotone | Classy Blue (NEW) |
| Monotone | Titan Grey Matte (NEW) |
| Monotone | Starry Night |
| Monotone | Titanium Black |
| Monotone | Titan Grey |
| Monotone | Atlas White |
| Dual Tone | Atlas White with Black Roof |

Q1. नई Hyundai Verna में कौन-कौन से इंजन ऑप्शन मिलते हैं?
इसमें 1.5 लीटर MPi पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है.
Q2. नई Verna का टर्बो इंजन कितनी पावर देता है?
टर्बो पेट्रोल इंजन 160PS की पावर और 253Nm टॉर्क जनरेट करता है.
Q3. नई Hyundai Verna में कौन-से सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं?
ड्राइवर मेमोरी सीट, पैसेंजर इलेक्ट्रिक वॉक-इन डिवाइस, रियर विंडो सनशेड और 7 एयरबैग्स जैसे कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं.
Q4. क्या नई Verna में ADAS फीचर मिलता है?
हां, इसमें Hyundai SmartSense Level-2 ADAS दिया गया है जिसमें 20 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं.
Q5. नई Verna का बूट स्पेस कितना है?
नई Hyundai Verna में 528 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो सेगमेंट में सबसे बड़ा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)