7 नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Hyundai Venue का नया वेरिएंट, बेस से ₹2 लाख महंगा, ये हैं सारी डीटेल

Hyundai Venue का नया वेरिएंट मार्केट में लॉन्च हो गया है. कंपनी ने इस कार का टॉप वेरिएंट पेश किया है, जो मौजूदा बेस वेरिएंट से 2 लाख रुपए महंगा है. लेकिन इस वेरिएंट में 7 नए फीचर्स भी पेश किए हैं.
7 नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Hyundai Venue का नया वेरिएंट, बेस से ₹2 लाख महंगा, ये हैं सारी डीटेल

Hyundai ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue में एक नया वेरिएंट जोड़ा है. नए साल के शुरू होते ही कंपनी ने ग्राहकों को बड़ा गिफ्ट दिया है. अब Hyundai Venue में ग्राहकों को HX5+ का भी ऑप्शन मिलेगा. कंपनी ने कार के इस वेरिएंट को 9,99,900 रुपए के एक्स-शोरूम की कीमत के साथ पेश किया है. बता दें कि इस कार की शुरुआती कीमत 7.90 लाख रुपए है और ये नया वेरिएंट बेस वेरिएंट से 2 लाख रुपए महंगा है.

कंपनी का कहना है कि इस वेरिएंट को लॉन्च करने के बाद Venue का पोर्टफोलियो पहले से काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो गया है. अब कस्टमर के पास भी एक और ऑप्शन बढ़ गया है. इस वेरिएंट में कंपनी ने 7 एडिशनल फीचर्स को भी ऐड किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Hyundai Venue HX5+ में क्या खास?

Venue
Hyundai Venue HX5+ में पावरट्रेन

इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. ये इंजन 83 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 18 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ तरुण गर्ग ने बताया कि इस नई कार को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अबतक इस कार को 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बीते साल लॉन्च हुई थी नई Hyundai Venue

बता दें कि कंपनी ने बीते साल यानी नवंबर 4, 2026 को नई वाली Hyundai Venue को लॉन्च किया था. इस कार को 7.89 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था. ये कार कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आती है. इस दौरान कंपनी ने Venue N Line को भी लॉन्च किया था.

इस कार को सबसे पहले कंपनी ने साल 2019 में लॉन्च किया था और 2022 में इस कार को बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया था. अब कंपनी ने 2025 में इस कार को नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ पेश किया था.

नई फिलॉसफी पर बेस्ड है ये कार

कंपनी ने जब इस कार को लॉन्च किया था तब इस कार को Tech up. Go beyond की फिलॉसफी के साथ पेश किया था. इस कार में टेक्नोलॉजी और एक्सपीरियंस को पहले के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर किया गया. इस कार को डुअल टोन डार्क नेवी और डार्क ग्रे थीम में दिया गया.

Hyundai Venue का इंटीरियर

  • इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट
  • एंबियंट लाइटिंग
  • रियर एसी वेंट
  • 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट
  • वेंटिलेटेड सीट
  • सनशेड फीचर
  • 375 लीटर का बूट स्पेस

Hyundai Venue में दी ये टेक्नोलॉजी

कंपनी ने इस नई कार में BOSE के 8 स्पीकर दिए गए हैं. इसके अलावा कार में 12.3 इंच की डुअल-स्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले भी दी गई है. इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम दोनों एक ही जगह मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स में पीछे नहीं है ये कार

  • 16 Hyundai Smart Sense Level 2 ADAS
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
  • लेन कीपिंग असिस्ट
  • एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल

Hyundai Venue में पावरट्रेन ऑप्शन

  • 1.0L Kappa: इस इंजन में ग्राहकों को 83 पीएस (PS) की पावर मिलती है.
  • 1.0L Turbo Petrol: परफॉर्मेंस प्रेमी लोगों के लिए ये इंजन फायदे वाला है. ये 120 पीएस की पावर जनरेट करता है.
  • 1.5L Diesel: इस इंजन में ग्राहकों को 116 पीएस की पावर मिलती है, इससे माइलेज अच्छा मिलता है.

Hyundai Venue: किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

2025 Hyundai Venue का मुकाबला भारतीय मार्केट में कई पॉपुलर एसयूवी से होगा. इस लिस्ट में Kia Sonet, Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV3XO और Skoda Kushaq जैसी एसयूवी शामिल हैं.

खबर से जुड़े जरूरी सवाल (FAQs)

1. Hyundai Venue को लेकर क्या है बड़ी न्यूज?

कंपनी ने इस कार के नए वेरिएंट को मार्केट में पेश किया है. कंपनी ने Hyundai Venue में HX5+ वेरिएंट को ऐड किया है.

2. Hyundai Venue के HX5+ वेरिएंट में आपको क्या नया मिलेगा?

इस कार में कंपनी ने 7 नए फीचर्स को ऐड किया है. इसमें रूफ रेल, पावर्ड ड्राइवर सीट, रियर वाइपर और वॉशर समेत कई सारे फीचर्स शामिल है.

3. नए वाले वेरिएंट में कौन-सा इंजन दिया गया है?

Hyundai Venue के HX5+ वेरिएंट में 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया है, जो 83 पीएस की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

4. इस वेरिएंट की कीमत कितनी है?

कंपनी ने इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए रखी है, जो बेस वेरिएंट से 2 लाख रुपए ज्यादा है.

5. इस कार का मुकाबला किन गाड़ियों से है?

भारतीय बाजार में इस कार का मुकाबला Kia Sonet, Maruti Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV3XO और Skoda Kushaq जैसी गाड़ियों से है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6