&format=webp&quality=medium)
Hyundai Motor ने भारतीय बाजार में कमर्शियल मोबिलिटी सेगमेंट में कदम रख दिया है. कंपनी ने अपनी नई Prime Taxi Range लॉन्च की है, जिसमें Prime HB (हैचबैक) और Prime SD (सेडान) शामिल हैं. ये दोनों मॉडल खास तौर पर टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं. Hyundai Prime Taxi Range की बुकिंग देशभर के सभी Hyundai डीलरशिप्स पर ₹5,000 में शुरू हो चुकी है.
Hyundai Prime HB और Prime SD में 1.2 लीटर Kappa 4-सिलेंडर पेट्रोल + CNG इंजन दिया गया है, जो कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और बेहतर कमाई की क्षमता देता है. कंपनी का दावा है कि Prime SD की CNG माइलेज 28.40 km/kg और Prime HB की 27.32 km/kg है.
ये भी पढ़ें: 2026 के शुरू होते ही लॉन्च होने वाली हैं 6 कार; नई गाड़ी खरीदने वाले कर लें थोड़ा इंतजार
Hyundai Prime HB की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.99 लाख रखी गई है, जबकि Prime SD की कीमत ₹6.89 लाख से शुरू होती है. ये कीमतें टैक्सी ड्राइवर्स और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए इसे एक किफायती विकल्प बनाती हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Hyundai ने Prime Taxi Range में सेफ्टी और कम्फर्ट पर खास ध्यान दिया है. दोनों मॉडल्स में ये फीचर्स मिलते हैं. Prime HB में अतिरिक्त तौर पर कीलेस एंट्री, रियर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट भी मिलता है.
ये भी पढ़ें: FY26 के आखिरी क्वार्टर में भी चमकेगा ऑटो सेक्टर! रिपोर्ट में खुलासा- कैसी रही अब तक की मांग और क्या है आउटलुक
कंपनी ने टैक्सी ऑपरेटर्स के लिए खास एक्सेसरी पैक भी पेश किया है, जिसमें शामिल हैं:
Hyundai Prime Taxi Range के साथ 4th और 5th ईयर / 1.80 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है. कंपनी का दावा है कि मेंटेनेंस कॉस्ट करीब 47 पैसे प्रति किलोमीटर तक सीमित रहेगी. इसके अलावा, 72 महीने तक का फाइनेंस विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है.
Prime HB और Prime SD तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होंगे:
Q1. Hyundai Prime Taxi Range में कौन-कौन से मॉडल हैं?
Hyundai Prime Taxi Range में Prime HB (हैचबैक) और Prime SD (सेडान) शामिल हैं.
Q2. Hyundai Prime HB और Prime SD की शुरुआती कीमत क्या है?
Prime HB की कीमत ₹5.99 लाख और Prime SD की कीमत ₹6.89 लाख से शुरू होती है.
Q3. क्या Prime Taxi Range में CNG का विकल्प मिलता है?
हां, दोनों मॉडल्स में पेट्रोल + CNG इंजन दिया गया है.
Q4. Hyundai Prime Taxi Range की माइलेज कितनी है?
Prime SD की माइलेज 28.40 km/kg और Prime HB की 27.32 km/kg (CNG) है.
Q5. Prime Taxi Range पर कितनी वारंटी मिलती है?
इन कारों पर 5 साल या 1.80 लाख किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प मिलता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)