&format=webp&quality=medium)
नए साल के शुरू होते ही ऑटो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स महंगे कर देती हैं. ये आम बात है लेकिन इस लिस्ट में अब Hyundai Motor का भी नाम जुड़ गया है. Hyundai Motor ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2026 से कंपनी की सारी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. हालांकि Hyundai की ओर से बढ़ोतरी ज्यादा नहीं की है लेकिन अगले साल से Hyundai की कार के लिए आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.
Hyundai Motor ने नए साल से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी के पोर्टफोलियो में जितनी भी गाड़ियां हैं, सभी महंगी हो जाएंगी और हर मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत पर 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी शामिल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: इस Mid-Size SUV ने तोड़े रिकॉर्ड; 2025 में बिकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स, जानें ऐसा क्या है खास?
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) फाइलिंग के जरिए जानकारी दी. फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि Hyundai Motor की ओर से प्राइस बढ़ाया जा रहा है और हर मॉडल पर 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. इसका मतलब ये हुआ है कि Hyundai Exter, Verna, Venue, Creta, Alcazar समेत अलग-अलग मॉडल अब के मुकाबले महंगे हो जाएंगे.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने आगे बताया कि कीमती धातू और कमोडिटी की लागत में तेजी की वजह से कंपनी ने कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. हालांकि कंपनी का कहना है कि कस्टमर पर असर को कम करने के लिए कंपनी कॉस्ट को ऑप्टिमाइज करेगी. हालांकि जनवरी से कीमतें बढ़ जाएंगी और नई कार खरीदना थोड़ा महंगा होगा.



जनवरी से सिर्फ Hyundai ही नहीं, बल्कि कई सारी ऑटो कंपनियां दाम बढ़ाने वाली हैं. Hyundai के अलावा लग्जरी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Mercedes-Benz, BMW और अफोर्डेबल कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी MG Motor, Nissan और Renault जैसी कंपनियां हैं, जिन्होंने कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है.
| ऑटो कंपनी | कीमतों में बढ़ोतरी |
|---|---|
| Mercedes-Benz | 2% |
| BMW | 3% |
| MG Motor | 2% |
| Nissan | 3% |
| Renault | 2% |
Hyundai Motor ने 1 जनवरी 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है.
कंपनी ने सभी मॉडल्स की एक्स-शोरूम कीमतों में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है.
Hyundai Exter, Venue, Verna, Creta, Alcazar समेत कंपनी के सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ेंगी.
कंपनी के मुताबिक कीमती धातुओं और कमोडिटी की लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतें बढ़ाई गई हैं.
हां, कंपनी ने कहा है कि वह कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के जरिए ग्राहकों पर पड़ने वाले असर को कम करने की कोशिश करेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)