&format=webp&quality=medium)
Hyundai Motor इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में एक मील का पत्थर हासिल किया है. देश की लीडिंग प्रीमियम स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन कंपनी Hyundai India ने कस्टमर की बढ़ती डिमांड और पसंद को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. कंपनी ने बताया है कि बीते फाइनेंशियल ईयर किस तरह की कार को सबसे ज्यादा खरीदा गया है. कंपनी ने बताया कि बीते साल हुई कुल सेल्स में कंपनी की सनरूफ फीचर्स को सबसे ज्यादा खरीदा गया है. सनरूफ इक्विप्ड व्हीकल्स में 53.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इसका मतलब ये है कि Hyundai की ओर से बेची जा रही कार में सबसे ज्यादा प्रीमियम फीचर्स को फॉलो किया जा रहा है और इसी तरह के फीचर्स सबसे ज्यादा बिक रहे हैं.
कंपनी की ओर से बताया गया है कि कंपनी की कुल सेल्स में एसयूवी कार का कुल 68.5 फीसदी योगदान रहा है. ये घरेलू सेल्स का आंकड़ा है. कंपनी ने FY24 में 63.2 फीसदी की सेल्स दर्ज की थी, जिसकी तुलना में FY25 में कंपनी ने 68.2 फीसदी की सेल्स दर्ज की है.
कंपनी के पोर्टफोलियो में EXTER, VENUE, CRETA, ALCAZAR, TUCSON और IONIQ 5 है, जिसकी सेल्स लगातार बढ़ती जा रही है. इसके अलावा कंपनी की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी की ओर से बेची जाने वाली हर तीन में से 2 कार एसयूवी हैं. कंपनी की ओर से बेची जा रही है हर दूसरी कार सनरूफ फीचर से इक्विप्ड है.
ये भी पढ़ें: Scrambler Full Throttle: Ducati ने लॉन्च की ये दमदार मोटरसाइकिल, जानिए क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
कंपनी की ओर से एसयूवी रेंज में कई सारे फीचर्स मिल रहे हैं. इसमें प्रीमियम फीचर्स से लेकर नॉर्मल फीचर्स तक शामिल हैं. मौजूदा समय में Hyundai Motor की ओर से कुल 14 मॉडल्स को बेचा जाता है, जिसमें 12 में सनरूफ का फीचर ऑप्शन के तौर पर मिलता है.
इसके अलावा ADAS यानी कि एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम को भी काफी पसंद किया जा रहा है. इस फीचर की गाड़ियों की सेल्स एक वित्त वर्ष में डबल हो गई है. FY2024-25 में सेल्स 14.3 फीसदी हो गई है, जो FY2023-24 में 6.7% थी. कंपनी की ओर से मौजूदा पोर्टफोलियो में 9 मॉडल्स में ADAS फीचर मिलता है.
ये भी पढ़ें: पूरे देश में सबसे ज्यादा बिके इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर; टॉप पर ये 3 कंपनियां, EV कार में Tata और MG पर भरोसा
पेट्रोल, डीजल समेत इन ट्रांसमिशन ऑप्शन की गाड़ियां
Hyundai Motor India की ओर से कई सारे ट्रांसमिशन ऑप्शन्स को पेश किया जाता है. इसमें पेट्रोल, डीजल, टर्बो पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन शामिल हैं. इसके अलावा मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के भी ऑप्शन मिलता है. इसमें iVT, AT, AMT, DCT शामिल है.